विकिपीडिया
यह परियोजना अंग्रेज़ी भाषा के विकिपीडिया के रूप में १५ जनवरी २००१ को शुरू हुआ था। इसके बाद जल्द ही फ्रांसीसी भाषा में इसका निर्माण हुआ। उसके कुछ ही समय बाद से अन्य भाषाओं में इसका निर्माण होना शुरू हुआ।
२० सितम्बर २००४ को विकिपीडिया के आलेखों की संख्या, १०० से ज्यादा भाषाओं में १,०००,००० तक पहुँच गयी.
१ मार्च २००६ में अंग्रेज़ी विकिपीडिया १०,००,००० लेख को पार कर लिया और ९ सितम्बर २००७ में यह संख्या बढ़ कर २०,००,००० हो गई। १७ अगस्त २००९ को यह संख्या ३०,००,००० हुआ। १३ जुलाई २०१२ को यह ५०,००,००० तक पहुँच गया। १ नवम्बर २०१५ को यह ५०,००,००० लेख तक पहुंचा।
जनवरी 2021 के अनुसार यहाँ 306 विकिपीडिया में १०० से अधिक लेख है, 151 में १०,००० लेख से अधिक है और 69 में १,००,००० लेख से अधिक है।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया के साथ साथ जर्मन विकिपीडिया (२७ दिसम्बर २००९), फ्रांसीसी (२१ सितम्बर २०१०), डच (१७ दिसम्बर २०११), इटली (२२ जनवरी २०१३), रूसी (११ मई २०१३), स्पेनी (१६ मई २०१३), स्वेडी (१५ जून २०१३)[1], पोलिस (२४ सितम्बर २०१३), वराय (८ जून २०१४), वियतनामी (१५ जून २०१४), केबुयानो (१६ जुलाई २०१४)[1], जापानी विकिपीडिया (१९ जनवरी २०१६) और चीनी संस्करण (१३ अप्रैल २०१८) १०,००,००० से अधिक लेख तक पहुँचा है।
५ सितम्बर २०१५ को स्वेडिश विकिपीडिया २०,००,००० लेखों तक पहुँच गया और उसी के साथ सिबुआनो विकिपीडिया भी १४ फरवरी २०१६[1] और १९ नवंबर को जर्मन विकिपीडिया द्वारा को यहाँ तक पहुँचने में सफल रहा।
२७ अप्रैल २०१६ को, स्वीडिश विकिपीडिया ने ३०,००,००० लेखों तक पहुँचा इसके बाद २५ सितंबर २०१६ को सिबुआनो विकिपीडिया।[1]
११ फरवरी २०१७ को, सेबुआनो विकिपीडिया ने ४०,००,००० लेखों तक पहुँचा।[1]
८ अगस्त २०१७ को, सिबुआनो विकिपीडिया ५०,००,००० लेखों तक पहुंच गया।[1]
जनवरी 2021 के अनुसार विकिपीडिया 317 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें सामूहिक रूप से 55 दस लाख से अधिक लेख है।
आंकड़ों की जानकारी हेतु, देखें विकिपीडियाओं की सूची।
वर्ष २००४ में विकिपीडिया को समुदाय के लिए वेब्बी पुरस्कार मिला और इसके डिजिटल समुदाय के लिए इसे प्रिक्स नामक पुरस्कार भी मिला। वर्ष २०१५ में विकिपीडिया समुदाय के आपसी सहयोग के कारण एरसमूस पुरस्कार भी मिला।
भाषा संस्करण
पाठ्य विकिपीडिया के बारे में
- विकिपीडिया - मार्क जेयस, 2002 – कनाडाई लेखक के बारे में एक लेख (13वें संस्करण)
- विकिपीडिया (सब कुछ) – एसेल बोल्ड द्वारा लिखा हुआ
यह भी देखें
- विकिपीडिया
- विकिपीडियाओं की सूची
- बड़े विकियों की सूची
- विकिमीडिया संस्थान
- विकिमीडिया परियोजना
- विकिपीडिया:बहुभाषी आंकड़े
- विकिमीडिया सदस्य
- हार्डवेयर रखरखाव और सॉफ्टवेयर विकास: मीडियाविकि विकास
- Wikimedia principles