मध्यस्थता समिति
एक मध्यस्थता समिति या आर्बिट्रेशन कमिटी (कभी-कभी संक्षिप्त रूप में "आर्बकॉम") विश्वस्त सदस्यों का एक छोटा समूह है जो कुछ विकिमीडिया फ़ाउंडेशन परियोजनाओं पर विवाद समाधान के अंतिम चरण के रूप में कार्य करता है। मूल रूप से अंग्रेजी विकिपीडिया पर जिमी वेल्स द्वारा सदस्यों के बीच जटिल विवादों को सुलझाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए स्थापित, मध्यस्थता समितियों का अब ग्यारह विकिपीडिया संस्करणों और अंग्रेजी विकिसमाचार पर उपयोग किया जाता है।
संरचना
समितियों में सामान्यतः पाँच से पंद्रह सदस्य होते हैं, जिन्हें मध्यस्थों के नाम से जाना जाता है। अवधियाँ लंबाई में भिन्न होती हैं, कुछ तीन साल जितनी लंबी तक।
अंग्रेजी विकिपीडिया पर, जिमी वेल्स के पास समिति के सदस्यों को नियुक्त और निवृत्त करने, या समिति को निरस्त करने और नए चुनावों के लिए बाध्य करने का अधिकार सुरक्षित है। पहले, नियुक्ति के लिए प्रत्याशियों को पेश करने के लिए अबाध्यकारी सामुदायिक मतदान का उपयोग किया जाता था। अब समुदाय द्वारा समिति के सदस्यों को चुनने के लिए मानक चुनाव चलाए जाते है।
मध्यस्थता समितियों वाली परियोजनाएँ
- विकिपीडिया संस्करण
परियोजना | नाम | ई-मेल | निज विकि | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|---|
cs – Czech | Arbitrážní výbor | arbcom-cs lists wikimedia org | arbcom-cs.wikipedia.org | |
de – German | Schiedsgericht | arbcomde-l lists wikimedia org | arbcom-de.wikipedia.org | |
en – English | Arbitration Committee | arbcom-en wikimedia org | arbcom-en.wikipedia.org | |
fa – Persian | هیئت نظارت | सीमित परिधि, मुख्य रूप से प्रबंधकों के विरुद्ध शिकायतों के लिए एक पर्यवेक्षी परिषद् | ||
fi – Finnish | Välityslautakunta | arbcom-fi.wikipedia.org | ||
fr – French | Comité d'arbitrage | car-fr-l lists wikimedia org | No arbitrators elected in last elections. Inactive until next elections. | |
hu – Hungarian | Wikitanács | |||
nl – Dutch | Arbitragecommissie | arbcom-nl lists wikimedia org | arbcom-nl.wikipedia.org | |
pl – Polish | Komitet Arbitrażowy | |||
ru – Russian | Арбитражный комитет | arbcom-ru wikimedia org | arbcom-ru.wikipedia.org | New every half-a-year |
uk – Ukrainian | Арбітражний комітет |
- विकिसमाचार
निष्क्रिय, परीक्षण अथवा निरस्त मध्यस्थता समितियों वाली परियोजनाएँ
- विकिपीडिया संस्करण
- अरबी (निष्क्रिय)
- बुल्गारियाई (मध्यस्थता नीति पर एक पृष्ठ है; परंतु मध्यस्थता समिति अभी तक स्थापित नहीं हुई है)
- क्रोएशियाई (निष्क्रिय)
- (पहला संस्करण) एक आर्बकॉम जिसे मई 2007 में प्रस्तावित (और चर्चित) किया गया था, उस पर कभी सहमति नहीं बन पाई
- (दूसरा संस्करण) 7 जून 2009 से 23 जनवरी 2010 तक अस्तित्व में रही
- इतालवी (पृष्ठ हटाया गया).
- 2006 में एक आर्बकॉम का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर कभी सहमति नहीं बन पाई।
- स्पैनिश (अप्रैल 2009 में निरस्त)
- कोरियाई (दिसंबर 2015 के बाद से कोई मध्यस्थ नहीं चुना गया, 18 मार्च 2017 पर मध्यस्थता समिति निलंबित कर दी गई।)
- ऑक्सीटन (2006 में समिति की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया था, दिसंबर 2008 में एक चुनाव की योजना बनाई गई थी परंतु यह कभी आयोजित नहीं किया गया था)
- पुर्तगाली (जनवरी 2012 में निरस्त)
- स्वीडिश (निष्क्रिय)
- स्लोवेनियाई (हटाया गया, Wikipedija:Mediacija को पुनर्प्रेषण के साथ)। पृष्ठ केवल संभाव्य स्थापना के लिए एक रूपरेखा के रूप में मौजूद है। मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए चुनाव प्रक्रिया के नियम अभी तक स्थापित नहीं हुए हैं।
- थाई (जनवरी 2016 में अवधि समाप्त, तब से कोई चुनाव आयोजित नहीं किए गए)
- विकियात्रा संस्करण