विकीमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२२/FAQ

This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2022/FAQ and the translation is 100% complete.

पृष्ठ का उद्देश्य न्यासी बोर्ड के चुनावों के बारे में सामान्य प्रश्नों का उत्तर देना है। अनुभागों में न्यासी बोर्ड और न्यासी बोर्ड के चुनावों के बारे में सामान्य प्रश्न शामिल हैं।

२०२२ न्यासी चुनाव
२०२२ न्यासी चुनाव
चुनाव के बारे में जानें
उम्मीदवार बनें
सूचित रहें और वोट करें
संसाधन
लिंक्स

This box: view · talk · सम्पादन

यदि इस पृष्ठ पर आपके प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, तो कृपया अपने प्रश्न को वार्ता पृष्ठ पर जोड़ें। बोर्ड चुनाव का समर्थन करने वाले फैसिलिटेटर की टीम नियमित रूप से वार्ता पृष्ठ की निगरानी करेगी। कृपया ध्यान दें कि उत्तर के लिए कुछ प्रश्नों को चुनाव समिति को भेजना पड़ सकता है। प्रत्याशित प्रतिक्रिया समय को संप्रेषित करने के लिए फैसिलिटेटर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

यदि प्रश्न अत्यावश्यक है या गोपनीयता की आवश्यकता है, तो आप सीधे फैसिलिटेटर से संपर्क कर सकते हैं

न्यासी बोर्ड के बारे में सामान्य प्रश्न

न्यासी बोर्ड क्या है?

विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी बोर्ड विकिमीडिया फाउंडेशन के संचालन की देखरेख करता है। न्यासी बोर्ड समुदाय-और-एफिलिएट न्यासी और नियुक्त न्यासियों से बना है। प्रत्येक न्यासी सदस्य तीन साल का कार्यकाल पूरा करता है। विकिमीडिया समुदाय सामुदायिक न्यासियों के चयन में भाग ले सकता है।

बोर्ड के न्यासी कौन हैं?

न्यासी सदस्य दुनिया भर से हैं और उनके पास व्यापक अनुभव हैं। वर्तमान में विकिमीडिया फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड में कौन है, इसके बारे में और पढ़ें

इस चुनाव में कितने न्यासी नियुक्त किए जाएंगे?

इस चुनाव में दो न्यासियों का चयन किया जाएगा।

न्यासी बनने के लिए क्या योग्यताएं हैं?

अंग्रेजी दक्षता से परे कोई आवश्यकता नहीं है। न्यासी बोर्ड प्रत्येक चुनावी वर्ष में वांछित कौशल और मानदंड प्रकाशित करता है। ये आवश्यकताएं नहीं हैं, पर यह समुदाय को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए हर साल प्रकाशित किया जाता है कि ट्रस्टियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए क्या चाहिए। बोर्ड ने २०२२ उम्मीदवारों के लिए वांछित कौशल और अनुभव साझा किया है।

चुनाव के बारे में प्रश्न

क्या वोट देने के योग्य होने की कोई आवश्यकता है?

हाँ। चुनाव समिति मतदान की पात्रता तय करती है। पात्रता दिशानिर्देश सामुदायिक मतदान पृष्ठ पर सूचीबद्ध हैं।

मैं कितनी बार वोट कर सकता हूं?

नियम यह है: एक उपयोगकर्ता, एक वोट। संपादक की मतदान योग्यता को पूरा करने के लिए, सभी विकि में आपके योगदान की गणना की जाएगी, चाहे वह आपका होम-विकी हो या कोई अन्य।

यदि आप अपना वोट बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपने अपना विचार बदल दिया है या यदि आपने कोई गलती की है। दोबारा वोट करें और आपका पिछला वोट काट दिया जाएगा।

चयनित न्यासियों की नियुक्ति कब होगी?

अक्टूबर की न्यासी बोर्ड की बैठक में अंतिम नियुक्ति होने की उम्मीद है।

चुनाव समिति क्या है और वे मतदान पद्धति पर निर्णय क्यों लेता हैं?

चुनाव समिति विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी बोर्ड के सामुदायिक चुनावों की देखरेख करता है। चुनाव समिति और उसके पूर्ववर्ती २००४ से अस्तित्व में हैं। चुनाव समिति में समुदाय के स्वयंसेवक शामिल हैं।

चुनाव समिति ने किस मतदान प्रणाली पर निर्णय लिया हैं?

चुनाव समिति ने एकल हस्तांतरणीय वोट पद्धति को चुना। यह मतदान प्रणाली मतदाताओं को सिर्फ एक उम्मीदवार को वोट देने के बजाय उम्मीदवारों की श्रेणी तैयार करता हैं। इसे आप किसी मिठाई के उदहारण से समझ सकते हैं। आप अपने पसंदीदा मिठाइयों को कैसे श्रेणीबद्ध करेंगे? शायद इस तरह:

  1. चॉकलेट
  2. कुकीज़
  3. केक

केवल चॉकलेट के लिए वोट करने के बजाय, आप अपने पसंदीदा मिठाइयों को वरीयता के क्रम में श्रेणीबद्ध कर सकते हैं। यदि अधिक लोग किसी अन्य मिठाई के लिए वोट करते हैं, तो आपका वोट किसी अन्य मिठाई को स्थानांतरित किया जा सकता है। एकल हस्तांतरणीय वोट पद्धति के साथ आपकी प्राथमिकताओं पर विचार किया जाएगा, भले ही आपकी पसंद के उम्मीदवारों का चयन न किया गया हो।

मुझे अनुशासन पसंद है! मैं बोर्ड के चुनावों में और अधिक कैसे शामिल हो सकता हूं?

चुनाव में जितने अधिक समुदाय के सदस्य शामिल होते हैं, प्रक्रिया उतनी ही बेहतर होती है। समुदाय के सदस्य एक उम्मीदवार बन सकते हैं या चुनाव समिति में शामिल हो सकते हैं। अगर यह आपके लिए नहीं है, तो इसमें शामिल होने का एक और बढ़िया तरीका है चुनाव में स्वयंसेवी के रूप में भाग लेना

चुनाव स्वयंसेवक चुनाव समिति, बोर्ड चुनावों का सहयोग करने वाली फैसिलिटेशन टीम और व्यापक समुदाय के बीच की खाई को पाटते हैं। वे समुदाय के सदस्यों को चुनाव में भाग लेने और आंदोलन को आकार देने में योगदान करने में सक्षम बनाते हैं।