विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़

This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation Board of Trustees/Overview and the translation is 94% complete.
Outdated translations are marked like this.

विकिमीडिया फाउंडेशन
बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़


क्या आपको मालूम है कि जब आप विकिपीडिया पर अपनी पसंद के लेख पढ़ रहे होते हैं, उसी समय स्वच्छन्द ज्ञान को आप तक निःशुल्क पहुँचाने के लिए हज़ारों लोग काम रहे होते हैं?

दुनिया भर में ऐसे लोगों का एक शानदार समुदाय है जो विकिपीडिया, विकिडेटा, विकिसोर्स जैसी अतुलनीय परियोजनाओं का निर्माण करते हैं।

विकिमीडिया फाउंडेशन उन्हें इस कार्य को पूरा करने में मदद करता है। वे तकनीकी अवसंरचना, कानूनी चुनौतियों और काम बढ़ाने में आने वाली समस्याओं का ध्यान रखते हैं।

विकिमीडिया फाउंडेशन का बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ विकिमीडिया फाउंडेशन के संचालन कार्यों की निगरानी करता है। न्यासियों ट्रस्टियों का चयन आंशिक रूप से सामुदायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से और आंशिक रूप से बोर्ड द्वारा प्रत्यक्ष तौर पर किया जाता है।

बोर्ड में सीटों की संख्या 16 है:
8 सीटें समुदाय और इससे संबद्ध हैं,
7 सीटों पर बोर्ड द्वारा चयन किया जाता है,
1 सीट संस्थापक के लिए है।

प्रत्येक ट्रस्टी का कार्यकाल तीन साल का होता है।


बोर्ड द्वारा चुने जाने वाले ट्रस्टियों का चयन एक वैश्विक खोज प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। एक बार जब बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ और उम्मीदवार इस बात से संतुष्ट हो जाते हैं कि वे एक-दूसरे के लिए उपयुक्त हैं, तब उन्हें बोर्ड में शामिल किया जाता है।

विकिमीडिया समुदाय को सामुदायिक ट्रस्टियों को वोट देने का अवसर मिलता है। यह एक टीम के रूप में बोर्ड के प्रतिनिधित्व, विविधता और विशेषज्ञता को बेहतर बनाने का मौका होता है।


न्यासी (ट्रस्टी) प्रतिवर्ष लगभग 150 घंटे तक अपना काम करने के प्रति समर्पित होते हैं। वे बोर्ड की कम-से-कम एक समिति में अपनी सेवाएं देते हैं। इन समितियों में बोर्ड शासन-प्रणाली, लेखा-परीक्षण, मानव संसाधन, उत्पाद, विशेष परियोजनाएं और सामुदायिक मामले शामिल हैं।
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बैठक के विवरणों को फाउंडेशन विकी के मीटिंग पेज पर, या समितियों के पेज पर पोस्ट किया जाएगा।
इस पेज पर बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के बारे में, और बोर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया के बारे में भी और जानकारी पाएँ।