सार्वभौमिक आचार संहिता/प्रवर्तन दिशानिर्देश/मतदान/विवरण

This page is a translated version of the page Universal Code of Conduct/Enforcement guidelines/Voting/Report and the translation is 99% complete.
Outdated translations are marked like this.
सार्वभौमिक आचार संहिता

UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश अनुसमर्थन से मतदाता प्रतिक्रिया पर विवरण

परिचय

विकिमीडियाई समुदायों ने २०२२ की शुरुआत में सार्वभौमिक आचार संहिता (UCoC) प्रवर्तन दिशानिर्देशों के मसौदे पर मतदान किया। कुल २२८३ समुदाय के सदस्यों ने मतदान किया। इन २२८३ मतदाताओं में से १३३८ (५८.६%) मतदाताओं ने मसौदे का समर्थन किया और ९४५ मतदाताओं (४१.४%) ने इसका समर्थन नहीं किया। १३७ समुदायों के मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें शीर्ष ९ समुदाय थे: अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, रूसी, पोलिश, स्पेनिश, चीनी, जापानी, इतालवी और मेटा-विकी। आप परिणाम पृष्ठ पर अधिक जानकारी देख सकते हैं

सभी मतदाताओं को मतदान करते समय मसौदा प्रवर्तन दिशानिर्देशों के बारे में टिप्पणी देने का अवसर मिला। ६५७ मतदाताओं ने टिप्पणी किया। लगभग ७७% टिप्पणियाँ अंग्रेजी में लिखी गई। मतदाताओं ने २७ भाषाओं में टिप्पणियाँ लिखीं, जिनमें सबसे अधिक संख्या अंग्रेज़ी (५०८), जर्मन (३४), जापानी (२८), फ़्रेंच (२५), और रूसी (१२) में थी। आप यहां विकिमीडिया परियोजनाओं द्वारा मतदान प्रतिशत के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

विश्लेषण का उद्देश्य इन टिप्पणियों के प्रमुख विषयों की पहचान करना और उन क्षेत्रों को उजागर करना था जिस पर टिप्पणियां केंद्रित हैं। टिप्पणियों का विश्लेषण का उद्देश्य है सामुदायिक टिप्पणियों को बढ़ाना। मतदाता टिप्पणियों का विश्लेषण सुधार के क्षेत्रों को समझने के लिए सामुदायिक मामलों की समिति का मार्गदर्शन कर रहा है। मतदाता टिप्पणियां संशोधन समिति द्वारा प्रवर्तन दिशानिर्देशों के संशोधन का भी मार्गदर्शन करेगी।

विश्लेषण की विधि

जब स्वयंसेवी जांचकर्ताओं ने पुष्टि किया कि मतदान में कोई अनियमितता नहीं है, तो UCoC परियोजना टीम ने टिप्पणियों का अंग्रेजी में अनुवाद किया और उनको श्रेणियों में बांटा।

गति रणनीति और अनुशासन टीम ने विकिमीडिया फाउंडेशन के अन्य बहुभाषी कर्मचारियों की सहायता से अनुवाद कार्य का नेतृत्व किया। विश्वास और सुरक्षा नीति दल ने टिप्पणियों को विषयों में वर्गीकृत किया, परिणामों का विश्लेषण किया और विवरण तैयार किया। विवरण को न्यासी बोर्ड और संशोधन प्रारूप समिति के साथ साझा किया गया, और मेटा-विकी पर प्रकाशित किया गया।

टिप्पणियों का वर्गीकरण

सारांश

टिप्पणियों के विश्लेषण के पहले दौर के बाद ९ विषय उभरे और प्रारंभिक वर्गीकरण के लिए उनका उपयोग किया गया। परिशिष्ट में चित्र १ टिप्पणियों और उनके प्रतिनिधि मूल्यों का विस्तृत विवरण देता है। कुछ मामलों में, एक टिप्पणी को कई श्रेणियों में रखा गया यदि वह एक से अधिक विषयों के बारे में थे। वर्गीकरण प्रक्रिया ने स्पष्ट रूप से विविध राय व्यक्त करने के लिए पहली ३ श्रेणियों को उप-समूह करने की आवश्यकता का खुलासा किया। उन श्रेणियों के लिए जिन्हें निरंतर उप-समूहों में वर्णित करने की आवश्यकता थी, उन उप-श्रेणियों का चित्रण किया गया। उद्धरणों के साथ विषयों और उप-विषयों का विवरण नीचे दिया गया है।[1]

  1. आसानी से समझने के लिए उद्धरणों को, कुछ वर्तनी संपादन के साथ, छोटा कर दिया गया है।

सामान्य प्रतिक्रिया

इस श्रेणी में सभी सामान्य प्रतिक्रियाएँ (सकारात्मक और नकारात्मक) शामिल हैं जो UCoC या प्रवर्तन दिशानिर्देशों के लिए प्रासंगिक नहीं थे, और वह टिप्पणियाँ जो निर्धारित रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन के लिए थे। सामान्य प्रक्रिया को निम्नलिखित उप-श्रेणियों में बांटा गया:

  • सामान्य सकारात्मक प्रतिक्रिया
    • "...मैं किसी भी ऐसे माध्यम के पक्ष में हूँ जो विकिमीडिया को अधिक सुखद और सुरक्षित स्थान बना सके।"
  • सामान्य नकारात्मक प्रतिक्रिया
    • "... UCoC को आगे बढ़ाने की कोशिश में, फाउंडेशन ने समुदाय के प्रति सम्मान की कमी और समुदाय की समझ मैं घोर अभाव प्रदर्शित किया हैं….प्रवर्तन दिशानिर्देश अप्रासंगिक हैं, - दिशानिर्देशों को संशोधित करने से मेरा वोट नहीं बदलेगा। UCoC बनाने की प्रक्रिया में गड़बड़ी थी... अगर आप फिर से कोशिश करना चाहते हैं तो आपको शुरुआत से शुरुआत करनी होगी, और समुदाय को कुछ नया विकसित करने देना होगा..."

परिशिष्ट में चित्र २ इन उपश्रेणियों के भीतर वितरण को दर्शाता है।

सत्तावादी प्रक्रियाएं अनावश्यक बोझ और बाधाएं पैदा कर सकती हैं

टिप्पणियाँ विषयों में भिन्न थीं, और व्यक्त की गई विभिन्न राय और चिंताओं को उजागर करने के लिए समूहीकृत की गई थीं। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • प्रवर्तन दिशानिर्देश सत्तावादी हैं
    • "मैं परियोजना के इस अधिग्रहण का विरोध करता हूं..."
  • प्रवर्तन दिशानिर्देश सत्तावादी हैं
    • "पूरी सार्वभौमिक आचार संहिता बहुत जटिल है, बहुत सत्तावादी पैदा करेगी और [समुदायों] से [प्रयास] दूर ले जाएगी..."
  • अनिवार्य प्रशिक्षण अनुचित है
    • "प्रशिक्षण की कोई भी अपेक्षा अनुचित है। विकिमीडिया परियोजनाओं पर कहीं भी किसी भी अनुमति स्तर पर किसी के लिए प्रशिक्षण की कोई अपेक्षा नहीं है ..."
  • पुष्टि अवांछित है
    • "मैं इस विचार का विरोध कर रहा हूं कि प्रशासकों को एक तरह की वफादारी प्रतिज्ञा से सहमत होना आवश्यक है।"
  • UCoC समिति
    • “U4C द्वारा मामलों की सुनवाई के लिए वर्तमान में निर्धारित मानक बहुत अधिक है, और आने वाले वर्षों में समुदायों में बहिष्करण को यथास्थिति बनाए रखने की संभावना है ..."

परिशिष्ट में चित्र ३ इन उपश्रेणियों के भीतर वितरण को दर्शाता है।

प्रवर्तन दिशानिर्देश उल्टा पड़ सकता है और सत्ता का असंतुलन पैदा कर सकता है

टिप्पणियों ने प्रवर्तन दिशानिर्देशों के संभावित मनमानी पर प्रकाश डाला, और कैसे लागू करने वालों के बीच सत्ता का दुरुपयोग अंततः समुदायों को नुकसान पहुंचा सकते है। टिप्पणियों को आगे निम्नलिखित विषयों में उप-वर्गीकृत किया गया:

  • मनमानी करना
    • "सार्वभौमिक आचार संहिता में सामान्य विचार अच्छे हैं, लेकिन मुझे डर है कि कुछ उपयोगकर्ता सार्वभौमिक आचार संहिता को ऐसा मोड़ दे सकते हैं जो वास्तव में हमलावर की रक्षा करता है।"
  • सत्ता का दुरुपयोग
    • "WMF और अन्य समूहों के लिए सत्ता हथियाने और बिना योगदान के परियोजनाओं पर शासन करने का एक और तरीका।"
  • विविध पारिस्थितिकी प्रणालियों को नुकसान पहुंचाता है
    • "हमें डर है कि यह उपयोगकर्ताओं के बीच एक और अंतर पैदा करेगा, और विकिपीडियन्स की संख्या में और गिरावट आएगी।"

परिशिष्ट में चित्र ४ इन उपश्रेणियों के भीतर वितरण को दर्शाता है।

प्रवर्तन दिशानिर्देशों और/या UCoC का समर्थन

UCoC नीति और प्रवर्तन दिशानिर्देशों की आवश्यकता और प्रभाव के बारे में इस श्रेणी में टिप्पणियां आम तौर पर सकारात्मक और आशावादी थीं। कुछ उदाहरणों में शामिल हैं:

  • "मैं वास्तव में खुश हूं कि आंदोलन में एक संदर्भ के रूप में एक आचार संहिता है जिसे सभी परियोजनाओं और सभी भाषा संस्करणों में सार्वभौमिक रूप से व्यवहार में लाया जाएगा। मुझे जो हिस्से सबसे ज्यादा पसंद हैं, वे हैं विश्वास और सहानुभूति का अभ्यास करना, और सत्ता, विशेषाधिकार या प्रभाव के दुरुपयोग का विरोध करना..."
  • "मैं सार्वभौमिक आचार संहिता के प्रवर्तन से सहमत हूं, क्योंकि इसका उद्देश्य समुदाय के सदस्यों को बुरे व्यवहार की स्थितियों की पहचान करने में मदद करना है, जिसे सभी संभव साधनों के साथ समर्थित किया जाना चाहिए, और ये दिशानिर्देश रोकथाम में एक मजबूत सहयोगी हैं।"

UCoC और/या प्रवर्तन दिशानिर्देश विकिमीडिया आंदोलन के मूल्यों का समर्थन नहीं करते हैं (अर्थात: गोपनीयता, वाक स्वतंत्रता, स्वैच्छिकता, आदि)

टिप्पणियाँ इस बारे में थी कि कैसे UCoC नीति और प्रवर्तन दिशानिर्देश समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को दबा सकते हैं जैसे की गोपनीयता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, और अन्य। टिप्पणियां नीति के राजनीतिक झुकाव के साथ-साथ विकिमीडिया आंदोलन के मूल्यों के साथ यूसीओसी नीति और प्रवर्तन दिशानिर्देशों के गलत संरेखण को भी उजागर करती हैं। ऐसी कुछ टिप्पणियों के उदाहरण हैं:

  • "हमारे मूलपाठ के भीतर तटस्थता की स्थिति पर अधिक जोर दिया जाना चाहिए, खासकर सामाजिक मुद्दों को लेकर। विकिपीडिया का कोई भी मूलपाठ राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक दायरे के किसी भी पक्ष की ओर नहीं झुकने चाहिए..."
  • "UCoC अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकार को अपर्याप्त सम्मान देता है और, अपने वर्तमान स्वरूप में, उस अधिकार पर असहनीय रूप से उल्लंघन करता है।"

UCoC और/या प्रवर्तन दिशानिर्देशों में वैश्विक विविधता का अभाव है

इस श्रेणी की टिप्पणियों ने विविधता और विविध भौगोलिक/सांस्कृतिक संदर्भों में कमी, अन्य भाषाओं में अनुवाद की कमी, और प्रवर्तन दिशानिर्देश पाठ में अस्पष्टता पर प्रकाश डाला। कुछ टिप्पणियाँ थीं:

  • "प्रत्येक समुदाय की अपनी संस्कृति और मानसिकता होती है, और सभी के लिए समान नियम लागू करना अन्याय पूर्ण होगा और इसके परिणाम स्वरूप अल्पसंख्यक संस्कृतियों और समूहों का उत्पीड़न होगा।"
  • "... इसमें स्थानीय कानूनों की विशेषज्ञ समझ की कमी शामिल है, जैसे कि बौद्धिक संपदा और समुदाय के सदस्यों के बीच लोकलुभावनवाद और प्रभाव को बढ़ावा दे सकता है।"
  • "UCoC को... पश्चिमी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार विकी के बीच अपरिवर्तनीय सांस्कृतिक संघर्ष हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर समुदायों को फैसले के बारे में संदेह है, तो UC4 उन परियोजनाओं और समुदायों के लिए जिम्मेदार हो जाएगा जिसका इतिहास, सांस्कृतिक वातावरण और भाषा वह नहीं समझते..."

UCoC आवश्यक/स्थानीय रूप से प्रासंगिक नहीं है

टिप्पणियों ने आपस में मुद्दों को विनियमित करने के लिए परियोजनाओं की आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला, और व्यक्त किया की कैसे UCoC नीति और प्रवर्तन दिशानिर्देश अनावश्यक हैं। कुछ उदहारण हैं:

  • "मैं मौलिक कारणों से प्रमुख, स्थापित और कार्यात्मक विकिपीडिया भाषा संस्करणों (अंग्रेजी, जर्मन और फ्रेंच सहित) के लिए एक अनिवार्य UCoC को अस्वीकार करता हूं। इन परियोजनाओं में ऐसा आचार संहिता पहले से मौजूद है। UCoC वैश्विक समुदाय को विभाजित और कमजोर कर सकता हैं।"
  • "प्रत्येक समुदाय को अपने संस्थापक सिद्धांतों को परिभाषित करने में संप्रभु होना चाहिए।"
  • "मुझे अतिरिक्त नियमों की आवश्यकता नहीं दिखती। मेरा मानना है कि हमारा समुदाय संघर्ष की स्थितियों को अच्छी तरह से संभालता है, और मुझे अधिक नियमों की आवश्यकता नहीं दिखती हैं।

UCoC पाठ भेदभावपूर्ण है

इस श्रेणी में टिप्पणियों ने UCoC की धारा ३.१ के पाठ पर प्रकाश डाला, जिसमें कहा गया है कि नीति "लोगों के बीच सार्थक अंतर के रूप में नस्ल और जातीयता का समर्थन नहीं करती है" और कैसे यह नस्लवाद और भेदभाव को सक्षम बनाता है। उदाहरणों में शामिल हैं:

  • "... इस कथन के साथ मैं इस नीति का समर्थन नहीं कर सकता। लोग नस्ल और जातीयता के आधार पर भेदभाव का अनुभव करते हैं, और यह दर्दनाक है। यह धारणा समस्या की उपेक्षा करती है, और उनके अनुभव का तिरस्कार करती है।"
  • "UCoC, जैसा लिखा गया हैं, आक्रामक, भेदभावपूर्ण, अप्रवर्तनीय है और इसमें पर्याप्त हितधारक जुड़ाव का अभाव है।"
  • "...नस्ल और जातीयता सार्थक भेद हैं, और एक न्यायसंगत दृष्टिकोण का आधार बनाते हैं जिसे फाउंडेशन द्वारा प्रेरित किया जाता है।"

"सुनने का अधिकार" की भाषा

टिप्पणियां "सुने जाने का अधिकार" नीति की आवश्यकता पर केंद्रित थी जहां अभियुक्त को निर्णय लेने से पहले अपने मामले पर बहस करने या अपनी बात समझाने का अधिकार होगा।

  • "हर व्यक्ति को यह जानने का अधिकार आवश्यक हैं की उस पर क्या आरोप लगाया गया है। इससे भी महत्वपूर्ण "आरोपी" के लिए सुनवाई का अधिकार है। इस दिशा में बार-बार टिप्पणियों के बावजूद, निष्पक्ष प्रक्रिया की ये बुनियादी आवश्यकताएं प्रवर्तन दिशानिर्देशों में शामिल नहीं किया गया। इसलिए, दिशानिर्देश निष्पक्ष प्रक्रिया की गारंटी के लिए अनुपयुक्त हैं।"

निष्कर्ष

एकत्रित डेटा का विवरण समुदाय की समीक्षा के लिए उपलब्ध है। निजी पहचान योग्य जानकारी को वोट टिप्पणियों से हटा दिया गया हैं; वोट टिप्पणी डेटा समीक्षा के लिए उपलब्ध है

डेटा की उपयोगिता की सीमाएँ हैं। केवल ६५८ मतदाताओं ने २७ भाषाओं में टिप्पणियाँ की। ७७ प्रतिशत प्रतिक्रिया अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी। हमारे समुदाय के अनुसार, सभी विचारों का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह संख्या कम है। प्रतिनिधित्व को बेहतर करने के लिए, सामुदायिक बातचीत के अगले दौर के दौरान, UCoC परियोजना टीम समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रचार पर जोर देगी।

इन सीमाओं के बावजूद, बड़े और छोटे विकिमीडिया समुदायों के मतदाताओं ने, जो विभिन्न प्रकार की शासन संरचनाओं का पालन करते हैं, आचरण और प्रवर्तन मुद्दों पर विविध विचार साझा किए। टिप्पणियों को गुमनाम रूप से साझा किया गया था ताकि मतदाता प्रतिशोध की चिंता किए बिना स्वतंत्र रूप से अपनी राय व्यक्त कर सके।

UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश वोट के नतीजों का विश्लेषण, पहचाने गए विषयों और प्रतिक्रियाएँ, और आगामी बातचीत में एकत्र किए गए डेटा संशोधन समिति को प्रवर्तन दिशानिर्देशों के वर्तमान संस्करण को अनुकूलित करने और सुधारने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

परिशिष्ट

टिप्पणी: चार्ट मोबाइल रिस्पॉन्सिव व्यू में गलत तरीके से प्रदर्शित हो सकते हैं।
आकृति १
सभी वोट प्रतिक्रिया श्रेणियों का पाई चार्ट
 भेदभावपूर्ण पाठ: 19 (2.2%)सुनवाई का अधिकार: 39 (4.4%)फाउंडेशन पर प्रतिक्रिया: 32 (3.6%)वैश्विक विविधता को नुकसान: 52 (5.9%)आंदोलन विरोधी मूल्य: 50 (5.7%)शक्ति का अस्वास्थ्यकर असंतुलन: 113 (12.8%)स्थानीय समुदायों के लिए अनावश्यक/अप्रासंगिक: 127 (14.4%)EG/UCoC का समर्थन: 172 (19.5%)प्रशासक: 151 (17.1%)सामान्य प्रतिक्रिया: 128 (14.5%)
  •   भेदभावपूर्ण पाठ: 19 (2.2%)
  •   सुनवाई का अधिकार: 39 (4.4%)
  •   फाउंडेशन पर प्रतिक्रिया: 32 (3.6%)
  •   वैश्विक विविधता को नुकसान: 52 (5.9%)
  •   आंदोलन विरोधी मूल्य: 50 (5.7%)
  •   शक्ति का अस्वास्थ्यकर असंतुलन: 113 (12.8%)
  •   स्थानीय समुदायों के लिए अनावश्यक/अप्रासंगिक: 127 (14.4%)
  •   EG/UCoC का समर्थन: 172 (19.5%)
  •   प्रशासक: 151 (17.1%)
  •   सामान्य प्रतिक्रिया: 128 (14.5%)
आकृति २
सामान्य प्रतिक्रिया से संबंधित उपवर्गीकरण का पाई चार्ट
 सकारात्मक प्रतिक्रिया: 4 (3.2%)अन्य (भाषा पर प्रतिक्रिया): 18 (14.4%)रूढ़िवाद पर हमला: 2 (1.6%)अनुसमर्थन प्रक्रिया: 20 (16.0%)UCoC चरण १: 44 (35.2%)अन्य (मनोवैज्ञानिक हेरफेर, विनम्र तरीके से विशेष दृष्टिकोण का प्रचार करना, इत्यादि): 37 (29.6%)
  •   सकारात्मक प्रतिक्रिया: 4 (3.2%)
  •   अन्य (भाषा पर प्रतिक्रिया): 18 (14.4%)
  •   रूढ़िवाद पर हमला: 2 (1.6%)
  •   अनुसमर्थन प्रक्रिया: 20 (16.0%)
  •   UCoC चरण १: 44 (35.2%)
  •   अन्य (मनोवैज्ञानिक हेरफेर, विनम्र तरीके से विशेष दृष्टिकोण का प्रचार करना, इत्यादि): 37 (29.6%)
आकृति ३
सत्तावादी प्रक्रियाएं अनावश्यक बोझ और बाधाएं पैदा कर सकती हैं से संबंधित उप-वर्गीकरण का पाई चार्ट
 जटिल बाहरी हस्तक्षेप: 19 (9.0%)U4C: 20 (9.5%)सत्तावादी: 33 (15.6%)प्रक्रिया में सत्तावाद: 35 (16.6%)UCoC प्रशिक्षण: 60 (28.4%)UCoC की पुष्टि: 44 (20.9%)
  •   जटिल बाहरी हस्तक्षेप: 19 (9.0%)
  •   U4C: 20 (9.5%)
  •   सत्तावादी: 33 (15.6%)
  •   प्रक्रिया में सत्तावाद: 35 (16.6%)
  •   UCoC प्रशिक्षण: 60 (28.4%)
  •   UCoC की पुष्टि: 44 (20.9%)
आकृति ४
प्रवर्तन दिशानिर्देश उल्टा पड़ सकता है और सत्ता का असंतुलन पैदा कर सकता है संबंधित उपश्रेणियों का पाई चार्ट
 RU.WP सम्बंधित: 2 (1.6%)JA.WP सम्बंधित: 10 (8.0%)मनमानी (भाषा उद्देश्य के लिए उपयुक्त नहीं है): 31 (24.8%)विविध समुदायों को आहत करता है: 37 (29.6%)सत्ता के दुरुपयोग की चिंताएं: 45 (36.0%)
  •   RU.WP सम्बंधित: 2 (1.6%)
  •   JA.WP सम्बंधित: 10 (8.0%)
  •   मनमानी (भाषा उद्देश्य के लिए उपयुक्त नहीं है): 31 (24.8%)
  •   विविध समुदायों को आहत करता है: 37 (29.6%)
  •   सत्ता के दुरुपयोग की चिंताएं: 45 (36.0%)