Training modules/Dealing with online harassment/slides/some-common-forms-of-harassment-on-our-projects/hi

मूल बातें: हमारे परियोजनाओं पर उत्पीड़न के कुछ सामान्य रूप

उत्पीड़न के कई रूप होते हैं। उनमें से कुछ बचकाना हैं और जिसे नज़रअंदाज़ करना आसान लग सकता है - उदाहरण के तौर पर, बदमाशों द्वारा अपमानित किये जाना। जहाँ प्रबंधक या बर्बरता नियंत्रक के लिए ऐसा सलुक बहुत बड़ी समस्या नहीं है, पर यह आंदोलन में शामिल हुए नए लोगों को निराश या नाराज कर सकता है। वह छोटे संपादन युद्धों या एक दुसरे को गलत नामों से पुकारना शुरू करके नियमों को तोड़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

कुछ वांडल एक या संपादकों के समूह की खोज के पीछे पड़ सकते हैं। यह पीछा सूक्ष्म रूप का हो सकता है, जैसे "विकिहाउंडिंग" - किसी के संपादन को "पीछा" करना ताकि उनके योगदान को पूर्ववत किया जा सके या उनका विरोध किया जा सके। विकिहाउंडिंग के कारण संपादक परेशान या निराश हो सकता है। विकिहाउंडिंग बाद में ईमेल, सोशल मीडिया, और निजी ब्लॉग जैसे स्थानों पर पीछा करने का रूप ले सकती है। उत्पीड़क योगदानकर्ताओं को धमकी देने के लिए इन स्रोतों से व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकते हैं और इस जानकारी को साझा करने के खतरे का उपयोग कर सकते हैं।

उत्पीड़न का एक और रूप एक संपादक या कई संपादकों को प्रत्यक्ष धमकियाँ देना है। जीवन और अंगों की धमकी को गंभीर माना जाना चाहिए और इसे emergency@wikimedia.org ईमेल पते के माध्यम से विकिमीडिया फाउंडेशन सपोर्ट एंड सेफ्टी टीम में भेजा जाना चाहिए। कानूनी धमकियाँ असामान्य नहीं हैं और इनके बल पर संपादकों को सामग्री हटाने के लिए या लेखों को सेंसर करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। हालाँकि यह खतरे सुगम नहीं हैं, तो भी यह परेशानी का कारण हो सकते हैं।