User:CKoerner (WMF)/Support for our communities across India/hi

This page is a translated version of the page User:CKoerner (WMF)/Support for our communities across India and the translation is 100% complete.

Please help translate to your language

भारतीय समुदायो के सहयोग के लिए

नमस्ते,

विकिमीडिया परियोजनाएं दुनिया भर में आप सब जैसे उदार स्वयंसेवकों, समूहों और संगठनों द्वारा बनाई जाती हैं। आप सभी ने मिलकर विकिमीडिया परियोजनाओं को समृद्ध किया है और मुक्त ज्ञान के उद्देश्य को आगे बढ़ाया है।

आपने संबद्धता समिति (ऍफ़ कॉम) के विकिमीडिया इंडिया की मान्यता रद्द करने की सिफारिश के निर्णय के बे में सुना होगा। समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस निर्णय के भारत में विकिमीडिया समुदायों के भविष्य पर प्रभाव के बारे में प्रश्न उठाए हैं, इस लिए हम संबद्धता समिति (ऍफ़ कॉम/ एफिलिएशन कमेटी) के इस निर्णय के बारे में ओर अधिक जानकारी साँझा करना चाहते हैं और भारत भर में हमारे समुदायों के लिए हमारी प्रतिबद्धता और समर्थन की पुष्टि करते हैं।

संबद्धता समिति स्वयंसेवकों के एक समुदाय द्वारा संचालित संस्था है जो विकिमीडिया सहयोगियों का प्रतिनिधित्व करती है और उनका समर्थन करती है। कई वर्षों तक विकिमीडिया इंडिया के साथ अपनी गतिविधियों को अध्याय की आवश्यकताओं के अनुरूप लाने की कोशिशों के उपरांत संबद्धता समिति ने जून 2019 में सिफारिश की कि विकिमीडिया फ़ाउंडेशन चेपटर समझौते को नवीनीकृत न करे।

विकिमीडिया इंडिया को पहली बार 2011 में एक चैप्टर के रूप में मान्यता दी गई थी। 2015 में, चैप्टर ने अध्याय समझौते दायित्वों को पूरा करने में कठिनाइयों का अनुभव किया। संबद्धता समिति और फाउंडेशन के साथ काम करते हुए, चैप्टर ने एक कार्य योजना विकसित की और 2017 तक अच्छी स्थिति में लौट आया। हालांकि, 2017 और 2019 के बीच अध्याय एक सहायक संगठन के रूप में कार्य करने के लिए लाइसेंस लेने में असमर्थ था, और वर्तमान में कानूनी रूप से फाउंडेशन से फंडिंग स्वीकार करने के लिए भारत में एक चैरिटी के रूप में पंजीकृत नहीं है। फाउंडेशन और संबद्धता समिति दोनों को उम्मीद है कि यह लाइसेंस और पंजीकरण किया जा सकता है, और यह उम्मीद भी है कि चैप्टर मान्यता के लिए योग्य होने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा।

हम भारत में ज़िंदादिल सदस्यों और बढ़ते समुदाय के आभारी हैं जिन्होंने शानदार नेतृत्व दिखाया है और हमारे वैश्विक आंदोलन में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। फाउंडेशन वर्तमान में आठ इंडिक भाषा समुदाय उपयोगकर्ता समूहों का समर्थन करता है, और हम आने वाले हफ्तों में ऍफ़ कॉम द्वारा दो और उपयोगकर्ता समूहों की घोषणा की उम्मीद करते हैं। हमें भारत के पाठकों से हर महीने विकिपीडिया पर 700 मिलियन से अधिक पेजव्यू मिलते हैं, और भारतीय समुदाय की वृद्धि विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाओं के भविष्य के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विकिमीडिया आंदोलन के लिए भारतीय गणराज्य का बहुत महत्व है। विकिमीडिया फाउंडेशन पूरे भारत में स्वयंसेवक संपादकों, योगदानकर्ताओं, पाठकों और दानदाताओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकिमीडिया परियोजनाओं और हमारे मुक्त ज्ञान मिशन का समर्थन करने के लिए आपके निरंतर और बढ़ते प्रयासों के लिए हम आपके आभारी हैं। हम आपके साथ मिलकर अपना काम जारी रखने की आशा करते हैं।

विकीमीडिया फाउंडेशन की ओर से,

वलेरी डी'कॉस्टा
चीफ ऑफ कम्युनिटी एंगेजमेंट
विकीमीडिया फाउंडेशन