Translation requests/WMF/Board of Trustees/hi

न्यासियों की समिति (बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज)

अप्रैल 26, 2008 समिति का पुनर्गठन


यह विकीमीडिया न्यासियों की समिति (बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज) फ़ाउण्डेशन (नींव) का प्रबंधन करती है और चन्दों के नियंत्रण और निवेदन का पर्यवेक्षण करती है। यह समिति इस विकीमीडिया फ़ाउण्डेशन, इंक. ( विकीमीडिया फ़ाउण्डेशन उपनियम (बाइ-लॉज़)] का लेख IV, खंड 1) के लिए शीर्षस्थ निगम अधिकरण है और वर्तमान में इसमें सात न्यासी हैं।

  • मिशैल स्नो, अध्यक्ष (चेयर) (सत्र तब तक रखा जाना हैं जब कि अध्याय अपनी स्वयं की नियुक्ति नहीं करते हैं)
  • जिम्मी वेल्स, अवकाशप्राप्त अध्यक्ष (चेयरमेन एमेरिटस) (सत्र दिसम्बर 2008 तक)
  • जेन-बार्ट डी व्रीडे, उपाध्यक्ष (वाइस-चेयर) (सत्र दिसम्बर 2008 तक)
  • डोमास मिट्यूज़ास, कार्यकारी सचिव (एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी (सत्र तब तक रखा जाना हैं जब कि अध्याय अपने स्वयं की नियुक्ति नहीं करते हैं)
  • स्ट्यू वैस्ट, कोशाध्यक्ष (ट्रेज़रर) (सत्र दिसम्बर 2008 तक)
  • केट वाल्श, (सत्र जुलाई 2009 तक)
  • टिंग चेन, (सत्र जुलाई 2009 तक)

मिशैल स्नो

 
मिशैल स्नो

मिशैल स्नो जुलाई 2008 में विकीमीडिया समिति के अध्यक्ष (चेयर) नामित हुए थे। वो 2003 से विकीमीडिया परियोजनाओं में भाग लेते रहने के बाद फरवरी 2008 में इस समिति में सम्मिलित हुए थे। उनके योगदानों में से एक विकीपीडिया साइनपोस्ट, अंग्रेज़ी-भाषा विकीपीडिया के लिए एक समाचार समुदाय, का निर्माण था। पफ़ुनेनडॉर्फ़, जर्मनी में जन्म, वो अब सिएटल क्षेत्र में रहते हैं। मिशैल एक एटोर्नी हैं और उन्होंने अपनी जे.डी. (ज्यूरिस डॉक्टर) डिग्री वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से अर्जित की है।

जिम्मी वेल्स

 
जिम्मी वेल्स, पेरिस में।

जिम्मी वेल्स एक इंटरनेट उद्यमी और विकी उत्साही, और इस विकीपीडिया परियोजना के संस्थापक हैं।

जिम्मी का जन्म 1966 में हण्ट्सविले, अलाबामा में हुआ था, और वो ऑबर्न विश्वविद्यालय और अलाबामा विश्वविद्यालय के एक स्नातक हैं। उन्होंने शिकागो ऑप्शन्स एसोसिएटस, एक फ़्यूचर्स और ऑप्शन्स व्यापार कंपनी जो उस समय शिकागो में स्थित थी, में अनुसंधान निदेशक के रुप में काम किया था। मध्य-1990 दशक में, उन्होंने बोमिस, पॉप सभ्यता, खुली निर्देशिका (डायरेक्टरी) परियोजना के मुक्त रुप से लाइंसेसीकृत आँकड़ों के प्रारंभिक प्रयोक्ताओं में से एक, के पहलुओं पर ध्यानकेंद्रित करने वाले एक खोज पोर्टल आरंभ किया था।

1999 में, जिम्मी ने किसी मुक्त रुप से वितरणीय विश्वकोश की धारणा की और, दार्शनिक लैरी संगेर को मुख्य संपादक के रुप में नियुक्त कर के और 2 प्रोग्रामरों को इसके लिए सॉफ़्टवेयर लिखने के लिए नियत कर के, न्यूपीडिया की संस्थापना की। न्यूपीडिया असफल हो गया, संभवत: विकीपीडिया, जो एक अंतिम बाज़ार है, के विपरीत एक ऊपर-से-नीचे के कैथेड्रल मॉडल के कारण। न्यूपीडिया धारणा के साथ 2 वर्षों के काम के बाद, उस दल ने न्यूपीडिया में विषयवस्तु पहुँचाने में सहायता करने के लिए विकीपीडिया; विकीपीडिया तत्काल सफल हो गया, परंतु पूर्वदर्शित प्रकार से नहीं, और न्यूपीडिया बंद कर दिया गया। 2003 में, जिम्मी ने विकीपीडिया और इसकी सहोदरी परियोजनाओं को सहयोग देने के लिए इस विकीमीडिया फ़ाउण्डेशन, एक टेम्पा-आधारित गैर-मुनाफ़ा संस्थान, की स्थापना की।

2004 में, जिम्मी ने विकिया की स्थापना की। मध्य-2005 में, वो हारवर्ड बिजनेस स्कूल के इंटरनेट और समाज के लिए बर्कमैन केन्द्र के फ़ैलो नियुक्त किए गए, और अक्टूबर 2005 में, उन्होंने सोशलटेक्स्ट, , व्यवसायों को विकी तकनीकी के एक प्रदाता, के निर्देशकों की समिति में सम्मिलित हुए। वो सेंट पीटर्सबर्ग, फ़्लोरिडा में रहते हैं।


जेन-बार्ट डी व्रीडे

 
जेन-बार्ट डी व्रीडे

केनिसनेट एल सी टी ऑप विद्यालय फ़ाउण्डेशन पर काम करने ने उन्हें दूसरी चीजों के साथ, शिक्षा में विकी सॉफ़्टवेयर और विकीमीडिया परियोजनाओं के प्रयोग को विकसित करने के लिए समय लगाने में समर्थ किया। केनिसनेट फ़ाउण्डेशन सार्वजनिक रुप से निधिप्रदत्त एक डच संस्थान है। इस संस्थान में, वो शैक्षणिक पोर्टलों और कुछ विषयवस्तु जनक युक्तियों के लिए ज़िम्मेदार हैं। केनिसनेट एल सी टी ऑप विद्यालय में उनके काम के माध्यम से, वो 2004 से विकीमीडिया के साथ सम्मिलित हैं, और उन्होंने विकीमेनिया के दोनों सम्मेलनों में एक वक्ता के रुप में भाग लिया था।

जेन-बार्ट डी व्रीडे ने अपना अधिकांश बचपन नीदरलैंड्स में, साथ ही श्रीलंका, मालदीव, केन्या और संयुक्त राज्य अमरीका में रह कर व्यतीत किया था। उन्होंने रोटरडम प्रबंधन विद्यालय में व्यवसाय प्रशासन पढ़ा था।

डोमास मिट्यूज़ास

 
डोमास मिट्यूज़ास

डोमास मिट्यूज़ास फरवरी 2008 में विकीमीडिया समिति में सम्मिलित हुए थे। वो 2004 से विकीपीडिया तकनीकी में सम्मिलित रहे हैं, और तब से साइट के प्रदर्शन और संचालनों पर काम करते आ रहे हैं। वो MySQL AB (हाल ही में सन माइक्रोसिस्टम्स द्वारा अधिग्रहित की गई) के सेवाएँ मंडल के लिए भी काम करते हैं। उससे पहले, उन्होंने लिथुआनिया और दूसरे बाल्टीय राज्यों में नेटवर्क सेवाओं का निर्माण किया था। उनका जन्म विल्नियस लिथुआनिया में हुआ था और वो वहीं रहते हैं।

केट वाल्श

 
वाल्श

केट वाल्श हर्नडन, वर्जीनिया, जो कि वाशिंगटन, डीसी, के जरा सा बाहर है, से एक विकीमीडियन हैं। वो आजकल जॉर्ज मेसन विश्वविद्यालय विधि विद्यालय में तकनीकी और बौद्धिक संपदा अधिनियम पढ़ रही हैं।

केट ने फरवरी से अगस्त 2006 तक समुदाय सहयोग दल के एक भाग के रुप में विकिया, इंक. के लिए काम किया। विकीमीडिया की संचार समिति की एक सदस्य के रुप में, वो विकीमीडिया की परियोजनाओं के बारे में प्राय: मीडिया के साथ बात करती हैं और इस फ़ाउण्डेशन को भेजे गए पत्रों के उत्तर देती हैं। अक्टूबर 2005 में, वो इस अंग्रेजी विकीपीडिया पर मध्यस्थता समिति में नियुक्त की गईं, जिसकों उन्होंने तब तक सेवा दी, जब तक कि वो इस समिति में सम्मिलित नहीं हो गईं। केट शास्त्रीय अलगोजा (बैसून) वादक भी हैं, उनके पास स्टेटसन विश्वविद्यालय से संगीत में एक स्नातक डिग्री है।

स्ट्यू वैस्ट

 
स्ट्यू वैस्ट

स्ट्यू वैस्ट अप्रैल 2008 में विकीमीडिया समिति में सम्मिलित हुए थे। वो 15 वर्षों का वित्तीय अनुभव लाते हैं, जिसमें सार्वजनिजक रुप से व्यापार की जाने वाली कंपनियों, जिनमें Yahoo!, TiVo सम्मिलित हैं, के, और जे पी मोर्गन में निवेश बैंकिंग में वरिष्ठ कार्यकारी (सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव) भूमिकाएँ सम्मिलित हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में संयुक्त राज्य अमरीका के मिशन के साथ भी काम किया था। स्ट्यू की शैक्षणिक में येल विश्वविद्यालय से इतिहास में एक बी.ए., जहाँ उन्होंने 20वीं शताब्दी की कूटनीति पर ध्यान केंद्रित किया था, और स्टैनफ़ोर्ड बिजनेस विद्यालय में विकासशील कंपनियों के लिए कार्यकारी कार्यक्रम सम्मिलित है। वो संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम के दोहरे नागरिक हैं, और वर्तमान में वो सैन फ़्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र (बे एरिया) में निवास करते हैं।

टिंग चेन

 
टिंग चेन

टिंग चेन जून 2008 में विकीमीडिया समिति के एक समुदाय सदस्य निर्वाचित हुए थे और वो जुलाई 2008 में इस समिति में आधिकारिक रुप से सम्मिलित हुए थे।

Ting Chen was born in Shanghai, China in 1968. He grew up in Harbin, China, in the northeast corner of the country, where he attended elementary school and middle school. In 1989 he went to Braunschweig, Germany and began his study of Electrical engineering. He was especially interested in semiconductors and their physics. He graduated in 1993 with a diploma and now he works as an IT specialist in Mainz, Germany.

His first experience with a virtual community were during his university time in the German Fido-Net, where he moderated a forum about science and knowledge for many years. He learned of Wikipedia and other Wikimedia projects through a news article about the German Wikipedia achieving a milestone in 2003. From then on Wikipedia became a new hobby of his. He started on the German Wikipedia and changed soon to the young Chinese Wikipedia, which was at that time still starting. Ting Chen attended the first Wikimania (Wikimania 2005) in Frankfurt, where he took part on a panel discussion and introduced the Chinese community. He also helped organize the third Wikimania (Wikimania 2007) in Taipei.

समिति के पिछले सदस्य

एंजेला बीसले

 
एंजेला, जर्मनी में

एंजेला बीसले ने न्यासियों की इस समिति के एक सदस्य के रुप में जून 2004 से सेवा दी। उन्होंने जुलाई 2006 में इस पद से अपने त्यागपत्र की घोषणा की, जो सितम्बर 26, 2006 को उनके उत्तराधिकारी के निर्वाचन के पर प्रभावकारी हुआ.

एंजेला समुदाय-केंद्रित विकी होस्टिंग सेवा, विकिया की सह-संस्थापक हैं और विकिया, इंक में समुदाय संबंध की उपाध्यक्ष हैं।

एंजेला 2006 में चंडोस द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'विकीस: सूचना कार्य और सहयोगीकरण के लिए युक्तियाँ के लेखकों में से एक हैं।

विकीपीडिया में सम्मिलित होनें से पहले, एंजेला एक शैक्षणिक शोधकर्ता और छात्रों के आँकलनों की विकासकर्ता थीं।

एंजेला का जन्म ईंग्लैंड में हुआ था और वो जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में रह चुकी हैं।

मिशैल डेविस

 
मिशैल डेविस

कोशाध्यक्षा मिशैल डेविस विलियम महाविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय के एक स्नातक हैं।

पहले शिकागो में फ़्यूचर्स और ऑप्शन्स व्यापार की एक कंपनी, शिकागो ऑप्शन्स एसोसिएटस, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे, मिशैल समुदाय-केंद्रित विकी होस्टिंग सेवा, विकिया, इंक. की सह-संस्थापक हैं के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं, और सैंट पीटर्सबर्ग, फ़्लोरिडा में रहते हैं।

एरिक मोल्लर

 
एरिक मोल्लर, विकीमेनिया में

एरिक मोल्लर 27 वर्ष के हैं और बर्लिन, जर्मनी में रहते हैं। वो 2001 से विकीपीडिया के सक्रिय संपादक रहे हैं और उन्होंने इसके आधारी सॉफ़्टवेयर, मीडियाविकी, में भी योगदान दिया है। एरिक एक स्वच्छंद (फ़्रीलांस) पत्रकार और (Die heimliche Medienrevolution: Wie Weblogs, Wikis und freie Software die Welt verändern) के लेखक हैं और विकी-संबंधित सॉफ़्टवेयर विकास की परियोजनाओं का प्रबधन भी करते हैं. उनके पास कम्प्यूटर विज्ञान में एक डिग्री है। विकीमीडिया से परे, वो मुक्त विषयवस्तु, मुक्त सॉफ़्टवेयर, और संतुलित बौद्धिक एकाधिकार अधिकारों के विधान को विकसित करते हैं।

टिम शैल

 
टिम शैल, ला जोल्ला कैलीफ़ोर्निया, 2003

टिम शैल स्वत:-संगठन, और विकेंद्रीकृत अनुक्रम, जैसा कि विकीपीडिया द्वारा सदृस्तांतित है, में रुचि रखने वाले एक इंटरनेट उद्यमी हैं। 1996 में, वो कम्प्यूटर विज्ञान की डिग्री के लिए पढ़ रहे थे जब उन्होंने उसे छोड़ने और व्यवसाय में जाने का निर्णय लिया, और बोमिस प्रारंभ करने के लिए जिम्मी वेल्स के साथ सम्मिलित हुए।

टिम शिकागो, फ़्लोरिडा, और सैन डीगो, में रह चुके हैं और आजकल लास वेगास में रहते हैं।

दिसम्बर 15, 2006 को टिम ने यह समिति छोड़ी।


ऑस्कर वान डिल्लेन

 
वान डिल्लेन

ऑस्कर वान डिल्लेन डच-भाषा के विकीपीडिया और डच विकीमीडिया की दूसरी परियोजनाओं के लिए संपादक और अधिकारी हैं। वो मार्च 2005 से स्टेवर्ड की भूमिका में भी हैं, और अनेक भाषाओं में अनेक परियोजनाओं की सहायता कर रहे हैं और उन्हें सुझाव दे रहे हैं। ऑस्कर विशेष परियोजनाएँ समिति के सदस्य भी हैं, जो अनुदानों को पाने, विस्तार के प्रयासों को देखने, और इस फ़ाउण्डेशन और दूसरे संस्थानोम के बीच में साँझेदारी प्रोत्साहित करने में इस फ़ाउण्डेशन की सहायता करती है।


पेशेवर रुप से, ऑस्कर एक संगीतवादक और संगीत-निर्माता हैं, जो रोटरडम संरक्षणालय जॉज़, पॉप और विश्व संगीत विभाग में विश्व संगीत निर्माण और साथ ही संगीत सिद्धांत पढ़ाते हैं।

फ़्लोरेन्स निबर्ट-डेवौअर्ड

 
फ़्लोरेन्स

फ़्लोरेन्स निबर्ट-डेवौअर्ड इस समिति के इन निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक के रुप में जून 2004 से सेवा करती हैं, और इस समिति की वर्तमान अध्यक्षा हैं। वो अक्टूबर 21, 2006 को इस समिति द्वारा इस पद के लिए निर्वाचित की गई थीं।

फ़्लोरेन्स का जन्म वर्सेलेस (फ़्रान्स) में हुआ था। वो ग्रेनोबल में बड़ी हुईं, और तब से फ़्रान्स के विभिन्न शहरों में, साथ ही बेल्जियम में एंटवरपेन में और एरिज़ोना में टेम्पे में, रहती आ रही हैं।
वो क्षैत्रिकी (एग्रोनॉमी – भूमि की जुताई, मिट्टी प्रबंधन और फसल उत्पादन का विज्ञान) (ENSAIA) में अभियंता (इंजीनियर) हैं और उनके पास अनुवांशिकी (जेनेटिक्स) और जैव-तकनीकी (बायोटेक्नोलॉजीस) (INPL) में एक डी ई ए भी है। वो सार्वजनिक अनुसंधान (पब्लिक रिसर्च), पहले फूल पौधे अनुवांशिक सुधार में, और द्वितीय प्रदूषित मिट्टी जैव-उपचार्यण की सम्भाव्यिकता के अध्ययन के लिए सूक्ष्मजैविकी (माइक्रोबायोलॉजी) में कार्य करती आ रही हैं। वो कुछ समय पहले तक, कायम रखी जा सकने वाली खेती में निर्णय-लेने की युक्तियों की कल्पना करने के लिए, एक फ़्रांसीसी कंपनी में नौकरी करती थी। वो फरवरी 2002 में इस विकीपीडिया साहस में सम्मिलित हुईं और 'एंथेयर' के छद्मनाम के अन्तर्गत एक योगदाता के रुप में जानी जाती हैं।

फ़्लोरेन्स 38 वर्ष की हैं, और अपने पति बर्ट्रेण्ड और उनके तीन बच्चों, आठ वर्ष का एन्ने-गेइल्ले, दस का विलियम और नवजात थॉमस के साथ क्लेमॉण्ट फ़ेररेण्ड में रहती हैं।

फ़्रीडा ब्रिओस्शी (जुलाई 2007-सितम्बर 2008)
फ़्रीडा (30, इटालवी) जुलाई 2007 में विकीमीडिया समिति में सम्मिलित हुई थीं। वो मई 2003 से विकीपीडिया और दूसरी WMF परियोजनाओं में सम्मिलित रही हैं। जून 2005 में उन्होंने वीकीमीडिया इटेलिया, विकीमीडिया के साथ जुड़ा एक स्थानीय अध्याय संस्थान, संस्थापित करने में सहायता की, और वो सितम्बर 2007 तक उस संस्थान की अध्यक्षा थीं। वो वर्तमान में रोम में रहती हैं जहाँ वो एक प्रोग्रामर के रुप में काम करती हैं। उन्होंने सितम्बर 2008 में विकीमीडिया फ़ाउंडेशन के न्यासियों की समिति से त्यागपत्र दिया था।
फ़्रीडा के बारे में और जानकारी: प्रयोक्तापृष्ठ

Roles of board members and officers