रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/पहला चक्र/रिपोर्ट/कार्यप्रणाली

This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Cycle 1/Report/Methodology and the translation is 96% complete.

दुसरे चक्र के लिए विषयों (थीमों) की पहचान करने के लिए हमारी कार्यप्रणाली

१५ मार्च से १८ अप्रैल तक हुई सामुदायिक चर्चा के शुरुआती संश्लेषण में १३ सामान्य विषय (थीम) सामने आये। इन विषयों की समीक्षा के बाद, आंदोलन रणनीति टीम ने विचारों की पहचान की जो स्वाभाविक रूप से एक साथ समूहबद्ध हो रहे थे। अन्य विचार हम दुनिया में हासिल करना चाहते हैं की जगह पर इसके साथ संबंधित थे कि हम कैसे काम करते हैं। नतीजतन, हमने इन निष्कर्षों को व्यवस्थित समूहों और समुदायों के लिए दुसरे चक्र में बहस करने के लिए पाँच विरोधाभासी विषयों में आसुत किया है।

नोट: इन पाँच समूहों को, प्रत्येक व्यक्तिगत कथन मैन्युअल टैगिंग से नहीं बल्कि, प्रारंभिक १३ विषयों और संबंधित उप-विषयों की समीक्षा द्वारा शीर्ष स्तर पर विकसित किया गया था। हर एक व्यक्ति का बयान इन पाँच विषयों में से सभी में सीधा सीधा फिट नहीं होगा, और अंतिम विषयों में अधिव्यापन (ओवरलैप) की बहुत संभावना है। यह समूह कोर रणनीति टीम की व्याख्या और निर्णय पर आधारित हैं और हम अपने स्वयं के पूर्वाग्रहों के प्रति सचेत हैं, इसलिए हम यह मानते हैं कि डेटा के बारे में अन्य लोगों का एक अलग दृष्टिकोण हो सकता है। आपको डेटा पर एक नज़र डालने, अपना खुद का विश्लेषण करने, और अपने निष्कर्षों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

विषयों को रंगों के अनुसार रखा गया है। यदि आप एक अलग पृष्ठभूमि रंग के साथ एक सेल देखते हैं, इसका मतलब है कि जब इसे मूल रूप से समूहित किया गया था तो इसे अलग विषय को सौंपा गया था।

१३ विषय (थीम) उप-विषय (उप-थीम) संदर्भों की संख्या दुसरे चक्र के विषय (थीम)
सामग्री गुणवत्ता 158 ज्ञान का सबसे सम्मानित स्रोत

सामग्री और ज्ञान के बारे में चर्चाएँ ज्यादातर सामग्री की गुणवत्ता को सुधारने से संबंधित हैं - जिसे अक्सर विश्वसनीयता, निष्पक्षता, पठनीयता द्वारा मापा जाता है - ताकि विकिमीडिया परियोजना एक बेहतर ज्ञान संसाधन बनाया जा सके।

विश्वसनीयता 71
निष्पक्षता 65
आसानी, पहुँच योग्यता 58
अंतराल, पूर्वाग्रह 36
अन्य 3
Knowledge पूर्वाग्रह 3
अंतराल 2
अन्य 26
Community स्वास्थ्य 151 स्वस्थ और सबको साथ लेकर चलने वाले समुदाय

योगदानकर्ताओं के लिए अनुभव और विकिमीडिया समुदाय के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने का अक्सर उल्लेख किया गया है, जिसमें अधिक विविधता और लिंग संतुलन शामिल हैं।

प्रतिबद्धता, सहायता 114
अन्य 0
सदस्य, संपादक, योगदानकर्ता नए 78
प्रतिबद्धता 61
सशुल्क, प्रोत्साहित 29
अनुभवी 23
पाठक 8
अन्य 14
आउटरीच, जागरूकता विविधता, समावेशन 57
जेंडर 20
अन्य वैश्विक आउटरीच 126
उभरते समुदाय भाषाओँ में उपलब्धता 76 वास्तव में एक वैश्विक आंदोलन

बहुत लोगों को उम्मीद थी कि विकिमीडिया उभरते हुए समुदायों की आवश्यकताओं को बेहतर रूप पूरा कर सकता है, जिसमें बेहतर आउटरीच और जागरूकता, भाषाओं में उपलब्धता और पहुँच शामिल हैं।

पहुँच 29
अन्य 25
नवोन्मेष तकनीकी संदर्भ में अनुकूल होना 75 तकनीकी दौर

चर्चाओं में यह बात भी हुई कि कैसे नवाचार और तकनीक का सर्वोत्तम लाभ उठाया जा सकता है ताकि विकिमीडिया को अनुकूल बनाया जाए और सुधारा जाए। इसमें स्वचालन, अन्य माध्यमों, और विकिपीडिया से आगे बढ़ने की बात भी हुई।

विकिपीडिया से परे 39
स्वचालन 29
अन्य मिडिया 24
अन्य 6
शिक्षा संस्थान 42 ज्ञान पारिस्थितिक तंत्र का उपयोग करना

सहयोग एक सामान्य विषय था क्योंकि यह शिक्षा क्षेत्र से संबंधित है, लेकिन यह अन्य आंतरिक और बाहरी संस्थाओं के साथ भी संबंधित है।

मौजूदा कार्यक्रम 23
शिक्षक 7
अन्य 54
Collaboration बाहरी 69
आंतरिक 66
भागीदारी 48
संचार 42
नीति, वकालत 25
अन्य 3
संगठनात्मक फाउंडेशन 38
फंडिंग 32
शासन 25
स्टाफिंग 19
अन्य 25
विशेषताएँ लागू नहीं 216 रणनीतिक दिशा के लिए एक विषय के रूप में शामिल नहीं किया गया

विशेषताओं और मूल्यों जैसे विषयों के बारे में बहुत चर्चा हुई। महत्वपूर्ण होने के बावजूद यह विचार हम दुनिया में क्या हासिल करना चाहते हैं की बजाय हम कैसे काम करते हैं के साथ संबंधित हैं। सुविधाओं से संबंधित विवरण विकिमीडिया फाउंडेशन के उपयुक्त विभाग को भेजे जाएँगे।

मूल्य मिशन 41
ओपन सोर्स 27
विकेन्द्रीकरण 15
मुक्त 14
अन्य 4
स्थिरता, विकास लागू नहीं 16