Training modules/Dealing with online harassment/slides/what-kind-of-support-can-the-wikimedia-foundation-offer/hi

सहायता और सलाह प्रदान करना: विकिमीडिया फाउंडेशन किस तरह का समर्थन प्रदान कर सकती है?

विकिमीडिया फाउंडेशन की सहायता और सुरक्षा टीम ("सुसा") हमेशा आपके लिए और उत्पीड़न के पीड़ितों के लिए एक संसाधन के रूप में उपलब्ध है। हालाँकि, जबकि सुसा सलाह प्रदान करने में हमेशा खुश है, यह केवल सबसे गंभीर मामलों में कार्रवाई कर सकती है। इसमें ऐसे मामलों को शामिल किया जा सकता है जहां एक समुदाय ने उत्पीड़न के मामलों को हल करने के लिए असफल चरणों को पहले ही ले लिया है और समुदाय स्वयं उसको हल नहीं कर सकता है। विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा दी जाती सहायता की कुछ किस्में यहाँ हैं:

  • आपातकाल स्थितियाँ: यदि किसी विकिमीडिया परियोजना पर किसी व्यक्ति की वास्तविक जीवन सुरक्षा को खतरा है (उदाहरण के लिए, एक उत्पीड़क जो किसी का घर ढूँढने और उन्हें चोट पहुँचाने की धमकी दे रहा है), तो आपको तुरंत उस खतरे की सूचना सहायता और सुरक्षा टीम की आपातकालीन ईमेल हॉटलाइन (emergency@wikimedia.org) पर देनी चाहिए। (जिसमें अंतर शामिल हों) जबकि सहायता और सुरक्षा टीम बहुभाषी है और किसी भी भाषा में रिपोर्ट को संभालने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेगी, आपको लग सकता है कि आपके या पीड़ित के स्थानीय प्राधिकरणों तक सीधे पहुँचना अधिक उपयोगी होगा। हम आपको ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं - विशेष रूप से सुसा के लिए रिपोर्टिंग के साथ संयोजन में इस हॉटलाइन को 24 घंटे मॉनिटर किया जाता है, और जो कर्मचारी इसे मॉनिटर करते हैं वह ऐसी स्थितियों को कानून प्रवर्तन या अन्य लोगों तक पहुँचाने में सक्षम होते हैं जो पीड़ित व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता कर सकते हैं।
  • प्रयोग की शर्तों का उल्लंघन: हालांकि कई गतिविधियाँ जो विकिमीडिया के उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करती हैं और आमतौर पर स्थानीय समुदायों (उदाहरण के लिए, अज्ञात भुगतान किए गए संपादन) द्वारा नियंत्रित की जाती हैं पर विकिमीडिया फाउंडेशन समुदायों के बीच खतरों, गोपनीयता उल्लंघन और दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के इंजेक्शन जैसे गंभीर उल्लंघन के खिलाफ़ महत्वपूर्ण रक्षा प्रणाली है। जब कोई आपातकालीन समस्या नहीं होती तो उन मामलों में "आपातकालीन हॉटलाइन" की जगह पर ca@wikimedia.org पर सहायता और सुरक्षा टीम से संपर्क करना चाहिए। सुसा स्थिति की समीक्षा करेगी और उपयुक्त समाधानों का पालन करेगी।
    • कृपया ध्यान दें: यदि आप विकिमीडिया फाउंडेशन को कोई जाँच भेजते हैं, तो आपको उसके बाद की जाँच का विवरण नहीं दिया जाएगा। जबकि सहायता और सुरक्षा टीम आपको मामले की स्थिति के बारे में सूचित करने की कोशिश करेंगे पर जाँच विवरण गोपनीय माना जाता है।
  • पीड़ितों की सहायता: सहायता और सुरक्षा टीम हमारे उपयोगकर्ताओं की सहायता और रक्षा करने के लिए मौजूद है, और टीम के सदस्य उत्पीड़न से पीड़ितों को सहायता देने के लिए उपलब्ध हैं। पूर्व में इसमें इनकी सहायता में बहुत कुछ शामिल रहा हैं जैसे उत्पीड़न से पीड़ितों को अच्छी प्रतिष्ठा पत्र देना ताकि वह नियोक्ताओं को दे सकें जो उनके बारे में नकारात्मक संपर्क प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ितों को नॉन-विकिमीडिया संसाधनों के साथ जोड़ना जिनसे वह मदद प्राप्त कर सकते हैं, और केवल सहानुभूति देना का कार्य भी करते हैं। अगर आपको लगता है कि इस प्रकार की कार्रवाई आवश्यक है, तो कृपया उस व्यक्ति को ca@wikimedia.org इस इमेल के बारे में बताएँ जिसे सहायता की आवश्यकता है।
    • कृपया ध्यान दें कि विकिमीडिया फाउंडेशन स्टाफ न तो सामाजिक कार्यकर्ता हैं और न ही प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर हैं। सभी की सुरक्षा के लिए, कर्मचारी परामर्श या भावनात्मक सहायता प्रदान नहीं कर सकते, हालांकि वह समुदाय के सदस्यों को आवश्यकता के मुताबिक इन चीज़ों के लिए अन्य उपलब्ध संसाधनों के बारे में बता सकते हैं।
  • कानूनी सहायता: विकिमीडिया फाउंडेशन के कानूनी कर्मचारी, संयुक्त राज्य के नैतिकता के दिशा निर्देशों के तहत, समुदाय के व्यक्तिगत सदस्यों को कानूनी सलाह नहीं दे सकते। हालांकि, जब कोई पात्र समुदाय सदस्य कानूनी धमकी या मुकदमा का विषय होता है, तो विकिमीडिया फाउंडेशन की लीगल फीस सहायता प्रोग्राम उन्हें वकील ढूँढने और वकील का भुगतान करने में मदद कर सकता। इन स्थितियों में, कृपया legal@wikimedia.org पर लीगल टीम से सीधे संपर्क करें।