रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/दूसरा चक्र/पहुँच/वार्तालाप मार्गदर्शिका

This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017/Cycle 2/Reach/Conversation guide and the translation is 100% complete.

क्या आप विकिमीडिया के भविष्य के बारे में हमारे आंदोलन संवाद में स्थानीय भागीदारों, संस्थाओं या विशेषज्ञों को शामिल करना चाहते हैं? नीचे उन लोगों के साथ वार्तालाप कैसे किया जाता है के बारे में अधिक जानकारी है, जिनके पास मूल्यवान विशेषज्ञता है लेकिन उन्हें अभी तक बातचीत में शामिल होने का मौका नहीं मिला है।

परिचय और पृष्ठभूमि

अपने समय के लिए अपने स्थानीय विशेषज्ञ / पार्टनर का धन्यवाद करें और पृष्ठभूमि की जानकारी साझा करें कि आप उनके परिप्रेक्ष्य के लिए क्यों पूछ रहे हैं यहाँ एक नमूना स्क्रिप्ट है:

  • विकीमिडिया दुनिया में विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को परिभाषित करने और उस भूमिका को पूरा करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित करने के लिए एक वैश्विक वार्ता की मेजबानी कर रहा है। हम आपके जैसे विशेषज्ञों/भागीदारों से बात कर रहे हैं कि आप हमारे दृष्टिकोणों को महत्वपूर्ण रुझानों और हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसरों पर विस्तृत करें।
  • विकिमीडिया ग्रह पर हर व्यक्ति के साथ मुफ्त ज्ञान साझा करने के लिए एक आंदोलन है। आज; हम विकिपीडिया और अन्य निशुल्क ज्ञान परियोजनाओं के समर्थन से इस दृष्टि की ओर, दुनियाभर में २९० भाषाओं में लगभग १,००,००० स्वयंसेवकों की मदद से, काम कर रहे हैं।
  • हम विकिमीडिया समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ साझा करने के लिए इन वार्तालापों से एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। हम आपकी अनुमति के बिना सीधे आपको उद्धृत नहीं करेंगे। क्या आपको इसको स्वीकार करते हैं?

प्रश्न

उनको उनके परिप्रेक्ष्य के बारे में विकिमीडिया के लिए महत्वपूर्ण रुझानों और मुख्य अवसरों पर प्रश्न पूछें। यहाँ कुछ विचार हैं:

  • पृष्ठभूमि: मुझे बताओ कि आप वर्तमान में क्या काम कर रहे हैं। आपकी भूमिका क्या है?
  • रुझान: वह क्या रुझान हैं जो अगले ५-१० वर्षों में लोगों तक ज्ञान की पहुँच, उपयोग और ज्ञान साझा करने पर प्रभाव डाल सकते हैं?
  • विकिपीडिया: आप विकिपीडिया के बारे में क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि दुनिया में विकिपीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए? विकीमीडिया सबसे प्रभावशाली कहाँ हो सकता है?
  • सहयोग: क्या कुछ तरीकें है जिनके साथ विकिपीडिया आपके काम या क्षेत्र में अधिक उपयोगी हो सकता है? आपको क्या लगता है जो हम एक साथ पूरा कर सकते हैं?
  • अन्य: क्या ऐसा कुछ है जो आप साझा करना चाहते हैं?
  • जोड़ना: क्या कोई और है जिसके बारे में आप सोचते हैं कि हमें इस बारे में बात करनी चाहिए? क्या आप उनके साथ हमें जोड़ने के लिए तैयार होंगे?

अपने समय के लिए उन्हें फिर से धन्यवाद करना मत भूलना

सारांश: अपनी बातचीत के संक्षिप्त सारांश के साथ इस फॉर्म को भरें

क्या आपके पास अभी भी प्रश्न हैं वार्ता पृष्ठ का उपयोग करें!