विकिमीडिया झलकियाँ, जुलाई 2013

This page is a translated version of the page Wikimedia Highlights, July 2013 and the translation is 100% complete.

जुलाई 2013 की विकिमीडिया फाउंडेशन रिपोर्ट, विकिमीडिया अभियांत्रिकी रिपोर्ट और विकिमीडिया समुदाय की मुख्य घटनाओं में से झलकियाँ

विकिमीडिया फाउंडेशन की झलकियाँ

 
नया मोबाइल सम्पादन इंटरफ़ेस

मोबाइल सम्पादन

इस महीने, मोबाइल वेब टीम ने विकिमीडिया की सभी मोबाइल साइटों के लिए नयी नैविगेशन सुविधाएँ जारी कीं, जिसमें मौजूदा अपलोड एवं ध्यान रखने की सुविधाओं के साथ-साथ एक सम्पादन बटन भी शामिल है। इसका अर्थ है कि लॉगिन करने वाले सभी सदस्यों के लिए अब मोबाइल साइट द्वारा सम्पादन करना संभव है। इसमें पृष्ठ के अलग-अलग भागों का अलग से सम्पादन करना भी शामिल है। मोबाइल साइट के "बीटा" चैनल का प्रयोग करने वाले सदस्य जल्द ही नवस्वरूपित मोबाइल नोटिफिकेशन देख पाएँगे। साथ ही पहली बारी सम्पादन करने या अपलोड करने वाले सदस्यों के लिए मार्गदर्शिकाएँ भी उपलब्ध होंगी।(बीटा चैनल के बारे में अधिक जानकारी और उसका प्रयोग करने की प्रक्रिया)

विकिपीडिया ज़ीरो की भारत में शुरूआत

विकिपीडिया ज़ीरो की भारत में शुरुआत छः करोड़ मोबाइल उपभोगताओं को उनके मोबाइल पर विकिपीडिया तक निःशुल्क पहुँच प्रदान करता है। हमारे पार्टनर एयरसेल द्वारा इस सम्बन्ध में किये प्रचार को प्रकाशित मीडिया, ट्विटर और ब्लॉगों में बहुत कवरेज मिला। एयरसेल के उपभोगता अब अंग्रेज़ी सहित उन्नीस भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया निःशुल्क पढ़ सकते हैं।

विज़ुअल सम्पादक बीटा जारी

जुलाई में हमने नए सम्पादन इंटरफ़ेस को कई विकिपीडियाओं पर सभी के लिए सक्षम किया, पहले लॉगिन करे हुए सदस्यों के लिए और फिर सभी के लिए। इससे बहुत सारी प्रतिक्रियाएँ मिलीं, और टीम ने ज़रूरी मुद्दों को ठीक करने के लिए कई सौ सुधार किये। इसके अतिरिक्त टीम ने कई इंटरफ़ेस सुधार भी उतारे, सबसे मुख्य सन्दर्भ जोड़ने के डायलॉग में। इस समय विकिमीडिया साइटों पर सदस्य हर घंटे विज़ुअल सम्पादक का प्रयोग कर के लगभग आठ सौ सम्पादन कर रहे हैं।

विज़ुअल सम्पादक बीटा की इंटरफ़ेस में जगह के सम्बन्ध में, और उसके बीटा होने की जानकारी को प्रमुख रूप से दिखाने के सम्बन्ध में इस समय विभिन्न भाषाओं के समुदायों के साथ चर्चाएँ चल रही हैं। विकिमीडिया फाउंडेशन बीटा समयावधि का प्रयोग बग रिपोर्ट पाने और उनका विशलेषण करने, सुविधाएँ सुधारने, डाटा इकट्ठा करने, सदस्य उपयोग पर जानकारी पाने और सम्पादन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कर रही है। हमारा उद्दश्य अंततः विज़ुअल सम्पादक को सभी विकिपीडिया सदस्यों के लिए मूल सम्पादक बनाने का है, ताकि सदस्य मुख्य सामग्री को विकिपाठ सम्पादक की आवश्यकता के बिना बदल सकें।

कृपया विज़ुअल सम्पादक के इंटरफ़ेस का अनुवाद करने में हमारी मदद करें

डाटा और ट्रेंड

जून के लिए वैश्विक दर्शक:

50 करोड़ (मई के मुकाबले -4.25%; पिछले वर्ष के मुकाबले +6.37%)
(विकिमीडिया फाउंडेशान परियोजनाओं के लिए कॉमस्कोर डाटा; जुलाई का डाटा अगस्त में जारी होगा)

जुलाई में पृष्ठ अनुरोध:

21 अरब 20 करोड़ (जून के मुकाबले +0.4%; पिछले वर्ष के मुकाबले +19.8%)
(विकिमीडिया फाउंडेशन की सभी सामग्री परियोजनाओं के लिए सर्वर लॉग डाटा, जिसमें मोबाइल उपयोग शामिल है, परन्तु विकिडाटा और मुख्य विकिपीडिया पोर्टल पृष्ठ नहीं शामिल।)

जून 2013 के लिए सक्रीय पंजीकृत सदस्य (मुख्य नामस्थान में पाँच से अधिक सम्पादन प्रति माह, बॉट छोड़कर)

डाटा अभी जाँचा जा रहा है
(सभी विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए डाटाबेस डाटा।)

रिपोर्ट कार्ड (जिसमें फाउंडेशन की परियोजनाओं के बारे में डाटा और ट्रेंड शामिल हैं):

http://reportcard.wmflabs.org/

(परिभाषाएँ)

वित्तीय

 
30 जून 2013 तक विकिमीडिया फाउंडेशन की इस साल की आय एवं व्यय बनाम योजना
 
30 जून 2013 तक विकिमीडिया फाउंडेशन के इस साल के व्यय कार्य अनुसार

(वित्तीय जानकारी इस रिपोर्ट के समय केवल जून 2013 तक ही उपलब्ध है)

दी गई सभी वित्तीय जानकारी 30 जून 2013 तक के लिए इस वर्ष और जून के माह के लिए है।

आय $5,10,40,795
व्यय:
अभियांत्रिकी समूह $1,52,24,438
कोष एकत्रीकरण समूह $34,63,128
अनुदान-निर्माण एवं प्रोग्राम्स समूह $88,30,248
प्रशासन समूह $7,42,435
न्यायिक/समुदाय वकालत/संचार समूह $30,90,563
वित्तीय/एचआर/प्रबंधक समूह $58,65,595
कुल व्यय $3,72,16,407
कुल बचत $1,38,24,388
  • जून के महीने की आय चार लाख अस्सी हज़ार डॉलर है। ये योजना में दिए गए दो लाख अस्सी हज़ार डॉलर से दो लाख पाँच हज़ार डॉलर (लगभग 74%) अधिक है।
  • इस वर्ष अब तक की आय पाँच करोड़ दस लाख चालीस हज़ार डॉलर है। ये योजना में दिए चार करोड़ साठ लाख सत्तर हज़ार डॉलर से लगभग उनचास लाख सत्तर हज़ार (11%) अधिक है।
  • जून के महीने के व्यय तेंतीस लाख नब्भे हज़ार डॉलर हैं, योजना के उनतालीस लाख नब्भे हज़ार डॉलर से लगभग पाँच लाख अट्ठानवे हज़ार डॉलर (15%) कम। यह मुख्यतः इन्टरनेट होस्टिंग, कर्मचारी व्यय और ग्रांट व्यय के कम होने और कैपिटल व्यय, बाहरी कॉन्ट्रैक्ट सेवाओं, कानूनी फ़ीस, और यात्रा खर्चों के ज़्यादा होने से है।
  • इस वर्ष के अब तक के व्यय तीन करोड़ बहत्तर लाख बीस हज़ार डॉलर हैं, योजना के चार करोड़ बीस लाख सात हज़ार डॉलर से लगभग पिच्यास्सी लाख पाँच हज़ार (12%) कम। यह मुख्यतः इन्टरनेट होस्टिंग, कर्मचारी व्यय और ग्रांट व्यय के कम होने और कैपिटल व्यय, बाहरी कॉन्ट्रैक्ट सेवाओं, कानूनी फ़ीस, बैंक फ़ीस और व्यक्तिगत प्रॉपर्टी टैक्स के ज़्यादा होने से है।
  • कैश स्थिति 30 जून 2013 को तीन करोड़ सत्तानवे लाख पचास हज़ार डॉलर है।
जुलाई की मासिक विकिमीडिया फाउंडेशन आँकड़े एवं गतिविधि बैठक की विडीयो

अन्य आंदोलन झलकियाँ

 
दुसरे स्थान पर है विकि लव्स पब्लिक आर्ट 2013: एमिल विकस्ट्रोम द्वारा बनाया गया आइनो फ़व्वारा, लहती, फिनलैंड में स्थित - User:Kartanofoto द्वारा तस्वीर खींची गयी

"विकि लव्स पब्लिक आर्ट" के विजेता घोषित

जुलाई के अंत में विकि लव्स पब्लिक आर्ट के विजेताओं के नाम घोषित किये गए। विकि लव्स मॉन्युमॅण्ट्स के सामान ही "विकि लव्स पब्लिक आर्ट" एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है उन कलाकृतियों की तस्वीरें लेने का जो कि पब्लिक के लिए खुली हैं। यह इस वर्ष पहली बार ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, इज़राइल, स्पेन (बार्सेलोना) और स्वीडन में हुआ। 255 भाग लेने वालों ने 9,250 से अधिक चित्र अपलोड किये।

 
आहना तोनी (2009)

नयी ट्रस्टी बोर्ड सदस्या: आहना तोनी

आहना तोनी को जुलाई में दो साल के कार्यकाल के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल किया गया। तोनी रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील स्थित सामाजिक और पर्यावरण-सम्बन्धी मुद्दों पर काम करने वाली एक कंसल्टेंसी फ़र्म की सी॰ई॰ओ हैं। वे ग्रीनपीस अंतर्राष्ट्रीय की अध्यक्ष हैं, और पहले फ़ोर्ड फाउंडेशन और ऐक्शन-एड के लिए प्रमुख भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं।

ब्यूनस आयर्स एडिटाथन पूर्व सैन्य जेल में

20 जुलाई को ब्यूनस आयर्स में ई॰एस॰एम॰ए नाम की जगह में एक "श्रद्धांजली एडिटाथन" राखी गयी।ये जगह 1976 से 1983 तक अर्जेंटीना में सैन्य शासन के दौरान एक ग़ैर-कानूनी सैन्य जेल थी और आज एक मानवाधिकार संग्रहालय है। अनुभवी और नए विकिपीडियनों के अतिरिक्त इसमें उस जगह में कैद रह चुके लोगों ने भी भाग लिया। विकिमीडिया के अर्जेंटीना प्रकरण ने एक प्रतिभागी का इंटरव्यू लिया। ये प्रतिभागी एक फ़ोटोग्राफ़र हैं जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा भाग राजनैतिक सक्रियता को कवर करने में बिताया है। इनके पास पैंतालीस हज़ार तस्वीरों का भण्डार है जो ये डिजीटाईज़ करने के पश्चात् विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड करेंगी।