विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२२/घोषणा/उम्मीदवारों के लिए आह्वान/संक्षिप्त संदेश

This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2022/Announcement/Call for Candidates/Short and the translation is 100% complete.

उम्मीदवारों के लिए आह्वान: २०२२ ट्रस्टी बोर्ड चुनाव

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

न्यासी बोर्ड २०२२ के न्यासी बोर्ड के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। मेटा-विकी पर और पढ़ें।

२०२२ ट्रस्टी बोर्ड चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के लिए आह्वान की घोषणा की गई है।

ट्रस्टी बोर्ड विकिमीडिया फाउंडेशन के संचालन की देखरेख करता है। समुदाय और एफिलिएट चयनित ट्रस्टी और बोर्ड द्वारा नियुक्त ट्रस्टी, ट्रस्टी बोर्ड बनाते हैं। प्रत्येक ट्रस्टी तीन साल का कार्यकाल पूरा करता है। विकिमीडिया समुदाय के पास समुदाय और एफिलिएट चयनित न्यासियों के लिए मतदान करने का अवसर है।

विकिमीडिया समुदाय २०२२ में ट्रस्टी बोर्ड में दो सीटों का चुनाव करने के लिए मतदान करेगा। यह ट्रस्टी बोर्ड के प्रतिनिधित्व, विविधता और विशेषज्ञता में सुधार करने का एक अवसर है।

ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने के लिए कृपया अपनी उम्मीदवारी जमा करें

आपके समर्थन के लिए धन्यवाद,

चुनाव समिति और ट्रस्टी बोर्ड की ओर से आंदोलन की रणनीति और शासन दल