सार्वभौमिक आचार संहिता/प्रवर्तन दिशानिर्देश

This page is a translated version of the page Universal Code of Conduct/Enforcement guidelines/Version 1 and the translation is 98% complete.
Outdated translations are marked like this.


VOTE HERE

सार्वभौमिक आचार संहिता

UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश

प्रवर्तन दिशानिर्देश सारांश

इस तालिका में, आप संपूर्ण प्रवर्तन दिशानिर्देशों का संक्षिप्त विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसे यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया था कि कम्युनिटी का प्रत्येक सदस्य नए दिशानिर्देशों को अच्छी तरह समझ सके।

UCOC को लागू करने की ज़िम्मेदारी किसकी होगी?

  • नामित सामुदायिक पदाधिकारियों और निकायों[1]
  • विकिमीडिया फाउंडेशन
  • इवेंट सुरक्षा टीम के सदस्य और समान भूमिकाओं वाले लोग।
  • एक नई समिति, जिसे सार्वभौमिक आचार संहिता सार्वभौमिक आचार संहिता (U4C) के नाम से जाना जाता है।
  • U4C UCoC के प्रवर्तन की निगरानी करेगा। U4C की संरचना U4C निर्माण समिति द्वारा तय की जाएगी। U4C निर्माण समिति के सदस्यों का चयन उसी तरह किया जाएगा जिस तरह पिछली UCOC समितियों को चुना गया था। U4C निर्माण समिति द्वारा तैयार की गई रूपरेखा पर समुदाय द्वारा मतदान किया जाएगा।

स्थानीय और वैश्विक पदाधिकारियों को यह समझना चाहिए कि UCoC प्रवर्तन कैसे काम करता है, भले ही वे U4C का हिस्सा न हों।

Notes
  1. जैसे, प्रशासक या मध्यस्थता समितियां

यह कैसे किया जाएगा?

  • स्थानीय समुदायों, सहयोगियों और विकिमीडिया फाउंडेशन को उत्पीड़न और अन्य UCoC उल्लंघनों से निपटने के लिए समुदाय के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण विकसित और संचालित करना चाहिए।
  • दिशानिर्देशों में इस बात का भी सुझाव दिया गया है कि किस पक्ष (पार्टी) को UCoC के किस प्रकार के उल्लंघनों का समाधान करना चाहिए।
  • प्रवर्तन दिशानिर्देश व्यवहार के प्रकारों की सीमाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्हें समुदायों को UCoC को लागू करने और पालन करने के लिए संलग्न करना चाहिए।

किन अतिरिक्त प्रक्रियाओं की आवश्यकता है?

  • समुदाय अपने मौजूदा प्रवर्तन प्रणालियों का उपयोग जारी रखने के लिए स्वतंत्र हैं, जब तक कि वे प्रवर्तन दिशानिर्देशों का खंडन नहीं करते हैं।
  • मसौदे (ड्राफ्ट) में यह टिप्पणी भी की गई है कि UCoC के उल्लंघन के दोषी पाए गए व्यक्तियों के लिए अपील संभव होनी चाहिए और व्यावहारिक रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।

अवलोकन

आचार संहिता प्रवर्तन परिभाषा

आचार संहिता प्रवर्तन दिशानिर्देश सार्वभौमिक आचार संहिता के उल्लंघन को संबोधित करने के लिए की गई रोकथाम, पहचान, जांच और अन्य कार्यों का समूह है।

आचार संहिता प्रवर्तन के लिए निर्णय लेने की शक्ति नामित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है, जैसे कि: स्थानीय सिसॉप्स, स्टीवर्ड्स, मध्यस्थता कमेटी (ArbComs) और उनके सदस्य, आयोजन सुरक्षा समन्वयक, सार्वभौमिक आचार संहिता समन्वय कमेटी (U4C), और विकिमीडिया फाउंडेशन।

जब भी संभव हो, स्थानीय समुदायों द्वारा कार्यपालकों को नामित किया जाएगा। यह प्रक्रिया सब्सिडियारीटी के सिद्धांत का पालन करेगी, जिसका अर्थ है कि दुनिया भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन समुदायों को जब भी संभव हो, अपने लिए निर्णय लेना चाहिए।

यह पूरे विकिमीडिया आंदोलन में समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। नतीजतन, सार्वभौमिक आचार संहिता के दिशानिर्देशों को लागू करने के प्रभारी व्यक्तियों को नियमों से पूरी तरह परिचित होना चाहिए।

निवारक गतिविधियों तथा अभियानों के जरिए, अनुपालन के संदर्भ में संदेहास्पद आचरण के संकेत वाले लोगों को समझाने के लिए चेतावनियां और सूचना-पत्र जारी करके, तकनीकी प्रतिबंधों और सामाजिक प्रतिबंधों, या संभावित तौर पर आवश्यक और उपयुक्त प्रतीत होने वाले कदम उठाकर UCoC को लागू किया जाना चाहिए । विकिमीडिया स्पेस पर ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों माध्यमों से नीतियों, नियमावली, नियमों एवं विनियमों को लागू करने वाले स्थानीय और वैश्विक पदाधिकारियों को नियमावली को लागू करने से संबंधित कार्यों और प्रबंधन एवं प्रक्रिया को समझना चाहिए।

निवारक कार्य (UCOC के अनुच्छेद १ और २)

निवारक कार्य का लक्ष्य विकी के उपयोगकर्ताओं को UCoC के अस्तित्व के बारे में जागरूक करना और सार्वभौमिक आचार संहिता के स्वैच्छिक पालन को प्रोत्साहित करना है।

UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देशों के अनुवाद का प्रबंधन

UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देशों का मूल संस्करण अंग्रेजी में है। इसका अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। यदि मूल अंग्रेजी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ में कोई अंतर उत्पन्न होता है, तो मूल अंग्रेजी संस्करण पूर्वता लेगा।

UCoC की पुष्टि

UCoC उन सभी के लिए लागू होता है जो विकिमीडिया परियोजनाओं, आधिकारिक इन-पर्सन कार्यक्रम और अन्य प्लेटफार्मों पर होस्ट किए गए संबंधित कार्यक्रमों में योगदान करते हैं। निम्नलिखित व्यक्तियों को (हस्ताक्षरित घोषणा या अन्य प्रारूप के माध्यम से) पुष्टि करनी चाहिए कि वे UCoC का पालन करेंगे:

  • सभी विकिमीडिया फाउंडेशन स्टाफ, न्यासी मंडल के सदस्य, सहबद्ध न्यासी मंडल के सदस्य, कर्मचारी और ठेकेदार;
  • विकी में सभी उन्नत अधिकार धारक;
  • किसी भी परियोजना के उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकाय के सभी सदस्य;
  • कोई भी व्यक्ति जो किसी प्रसंग में विकिमीडिया फाउंडेशन ट्रेडमार्क का उपयोग करना चाहता है, जैसे कि किसि प्रसंग में विकिमीडिया संगठन, समुदाय या परियोजना का प्रतिनिधित्व;
  • विकिमीडिया सहबद्ध का कोई भी अधिकारी या एक इच्छुक विकिमीडिया सहबद्ध (जैसे कि एक विकिमीडिया प्रायोजित कार्यक्रम आयोजित करने के इच्छुक व्यक्तियों का समूह)।

ऊपर सूचीबद्ध उपयोगकर्ताओं को UCoC को स्वीकार करना चाहिए जब वे एक भूमिका प्राप्त करते हैं, और हर पुन:चुनाव या नवीकरण के दौरान। दिशानिर्देशों की पुष्टि होने के बाद मौजूदा अधिकार धारकों को UCoC को स्वीकार करना चाहिए। वर्तमान उन्नत अधिकार धारक एक अपवाद हैं; उनके पास पुष्टि स्वीकार करने के लिए एक निर्धारित समय सीमा नहीं होगी। दिशानिर्देशों के अनुसमर्थन के एक साल बाद दिशानिर्देशों की समीक्षा और संशोधन किया जा सकता है। एक बार बनने के बाद, U4C इन प्रतिज्ञानों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रक्रियाएं बनाएगा।

समुदाय के सदस्यों के लिए UCoC प्रशिक्षण के सिफारिशें

विकिमीडिया फाउंडेशन को स्थानीय समुदायों और सहयोगियों के मार्गदर्शन के साथ सामुदायिक सदस्यों के लिए प्रशिक्षण विकसित और कार्यान्वित करना चाहिए। समुदाय के सदस्यों को विशेष रूप से UCOC उल्लंघन, उत्पीड़न के मुद्दों के कारण होने वाले नुकसान की पहचान करने और उन्हें कम करने में सक्षम होना चाहिए।

जिन व्यक्तियों को सार्वभौमिक आचार संहिता स्वीकार करने और पालन करने की आवश्यकता है, उन्हें UCoC कार्यान्वयन की एक सामान्य समझ सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने की आवश्यकता है। समुदाय के अन्य सदस्य भी इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं, यदि वे चाहें।

अनैतिक व्यवहार की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिशानिर्देश और उपकरण शामिल होने चाहिए। प्रशिक्षण में उत्पीड़न व्यवहार का जवाब देने के लिए एक नियमावली भी शामिल होना चाहिए।

प्रशिक्षण में प्रमाणन के निम्नलिखित स्तर शामिल होने चाहिए:

  • पहला स्तर: समग्र UCoC का बुनियादी ज्ञान।
  • दूसरा स्तर: अपील सहित UCoC उल्लंघनों को संभालने की क्षमता।
  • तीसरा स्तर: उत्पीड़ीत लोगों के लिए उपयुक्त सहायता।

प्रमाणित प्रशिक्षण के स्तर को पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि सदस्य प्रशिक्षण के तहत किए गए कार्यों को करने के लिए स्वचालित रूप से भरोसेमंद हो जाता है।

  • जब वर्णन उन भाषाओं में प्रदान की जाती है जिस्से नामित व्यक्ति अपरिचित हैं, तो हम अनुशंसा करते हैं कि अनुवाद संसाधन विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
  • UCoC और इसकी प्रक्रियाओं को समझने के लिए उपयोगकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए। प्रशिक्षण प्रक्रिया को विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा पदाधिकारियों के सुझाव के साथ विकसित किया जाना चाहिए।

UCoC के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना

इसकी जागरूकता में सुधार करने के लिए, इन स्थानों पर UCoC का एक लिंक मौजूद होना चाहिए:

  • उपयोगकर्ता पंजीकरण पृष्ठ
  • विकिमीडिया परियोजनाओं के फूटर और लॉग-आउट उपयोगकर्ताओं के पृष्ठ पर (जहां उपयुक्त हो, प्रयोज्य, फॉर्मफैक्टर सीमाओं और अन्य तकनीकी मुद्दों पर विचार करते हुए)
  • मान्यता प्राप्त सहबद्धो और उपयोगकर्ता समूहों की वेबसाइट फुटर पर
  • किसी आयोजन में प्रमुखता से प्रदर्शित
  • कहीं भी, जैसा कि स्थानीय परियोजनाओं द्वारा उचित समझा जायेगा

उत्तरदायी कार्य (अनुच्छेद 3 UCoC)

उत्तरदायी कार्य का लक्ष्य रिपोर्ट किए गए मामलों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने एवं इसे दायर करने के लिए रास्ता तैयार करना, मामलों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने के लिए संसाधन मुहैया कराना, अलग-अलग तरह के उल्लंघन और प्रवर्तन क्रियाविधि की परिभाषा तय करना, रिपोर्टिंग टूल के लिए सुझाव देना और अपील के लिए रास्ता तैयार करना है।

रिपोर्ट किए गए उल्लंघन के दाखिल और प्रसंस्करण के सिद्धांत

उल्लंघन से निपटने के तरीके

  • UCoC उल्लंघन व्यक्ति द्वारा या किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट किया जा सकता है जिसने घटना का अवलोकन किया हो;
  • उल्लंघन के प्रकार और प्रासंगिक प्रवर्तन के अनुसार कुछ मामलों को अग्रेषित किया जाना चाहिए;
  • मामलों को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता दी जा सकती है।

प्रसंस्करण मामलों के लिए मार्गदर्शन

  • मामलों, विशेष रूप से मामूली उल्लंघन, को चेतावनी द्वारा हल किया जाना चाहिए और प्रशासनिक मंजूरी के बजाय UCoC के बारे में सूचित किया जाना चाहिए।
  • मामलों को एक सूचित और प्रासंगिक तरीके से आंका जाना चाहिए।
  • मामलों को एक सुसंगत समय सीमा के साथ हल किया जाना चाहिए।
    • यदि प्रसंस्करण लंबे समय तक होता है, तो निर्णायक निकाय को प्रतिभागियों को नियमित रूप से अद्यतन करना चाहिए।
  • आखिरकार, प्रतिबंधों को उस व्यक्ति की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अनुसार लागू किया जा सकता है जिसने UCoC (जैसे कि कर्मचारी, निर्वाचित या चयनित उपयोगकर्ता, स्वयंसेवक, और अन्य) का उल्लंघन किया है, उल्लंघन की प्रकृति और इसकी गंभीरता।
  • मामले की गोपनीयता न केवल मामले को हल करने के लिए जिम्मेदार लोगों द्वारा निर्धारित की जानी चाहिए, बल्कि उन लोगों द्वारा भी निर्धारित की जानी चाहिए जिन्होंने प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की थी।

विशेष मामले और अपवाद

  • उपयोगकर्ताओं को असद्‍भाव रिपोर्टिंग और लगातार अनुचित रिपोर्टों में प्रतिबंधों का सामना करना पढेगा जैसे रिपोर्टिंग विशेषाधिकारों को हटाना या रिपोर्टिंग टूल इंटरफ़ेस तक सीमित पहुंच।
  • साधारण मामलों, जैसे कि साधारण बर्बरता, को संपादन के माध्यम से और नियमित प्रक्रियाओं का उपयोग करके हल किया जाना चाहिए जो विघटन को संभालने के लिए विकी पर मौजूद हैं।

प्रसंस्करण मामलों के लिए संसाधन प्रदान करना

UCoC के स्थानीय प्रवर्तन को कई तरीकों से समर्थन दिया जा सकता है। समुदाय अपने विवेक पर कई कारकों के आधार पर विभिन्न दृष्टिकोणों से चयन करने में सक्षम होंगे, जैसे कि उनकी क्षमता, शासन के लिए दृष्टिकोण और सामान्य सामुदायिक प्राथमिकताएं। इनमें से कुछ दृष्टिकोणों में शामिल हैं:

  • एक विशिष्ट विकिमीडिया परियोजना के लिए एक मध्यस्थता कमिटी (ArbCom);
  • कई विकिमीडिया परियोजनाओं के बीच साझा की गई एक मध्यस्थता कमिटी;
  • उन्नत अधिकार धारक, विकेंद्रीकृत तरीके से, UCoC के अनुरूप स्थानीय नीतियों को लागू करते हैं;
  • विकिमीडिया परियोजना के लिए नीतियों को लागू करने वाले स्थानीय प्रशासक;
  • सामुदायिक चर्चा और समझौते के माध्यम से स्थानीय नीतियों को लागू करने वाले स्थानीय योगदानकर्ता।

समुदायों को मौजूदा साधनों के माध्यम से प्रवर्तन का प्रबंधन करना जारी रखना चाहिए, खासकर उन मामलों में जहां वे अन्य सिफारिशों के साथ टकराव नहीं करते हैं।

उल्लंघन के प्रकारों के अनुसार प्रवर्तन

यह खंड विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों की एक गैर-विस्तृत सूची का विवरण देता है, साथ ही इसके लिए प्रासंगिक संभावित प्रवर्तन प्रस्तुत करता हैं।

किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा के खतरों से जुड़े उल्लंघन
  • विश्वास और सुरक्षा द्वारा संचालित
मुकदमेबाज़ी या कानूनी खतरे से जुड़े उल्लंघन
  • ऐसे मामलों को तुरंत विकिमीडिया फाउंडेशन की कानूनी टीम के पास, या उचित समझे जाने पर दूसरे पेशेवरों के पास भेजा जाना चाहिए जो खतरों के स्तर का सही मूल्यांकन कर सकते हैं।
व्यक्तिगत रूप से पहचान की जानकारी के गैर-सहमति प्रकटीकरण से जुड़े उल्लंघन
  • आम तौर पर उपयोगकर्ताओं द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके पास ओवरसाइट या संपादन दमन की अनुमति हैं।
  • कभी-कभी विश्वास और सुरक्षा द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
  • यदि उल्लंघन एक कानूनी दायित्व का आह्वान करता है, तो मामला तुरंत विकिमीडिया फाउंडेशन कानूनी टीम को भेजा जाएगा, या, जब उचित हो, अन्य पेशेवरों को भेजा जाएगा जो मामले का उचित मूल्यांकन कर सकते हैं।
संबद्ध शासन से संबंधित उल्लंघन
  • संबद्धता समिति संभालता हैं
UCoC पालन करने में व्यवस्थित विफलता
  • U4C संभालता हैं;
  • व्यवस्थित विफलता के कुछ उदाहरणों में शामिल हैं:
    • UCoC लागू करने के लिए स्थानीय क्षमता का अभाव;
    • लगातार स्थानीय निर्णय जो UCoC के साथ संघर्ष करते हैं;
    • UCoC लागू करने से इनकार;
    • मुद्दों को संबोधित करने के लिए संसाधनों या समुदाय या इच्छाशक्ति की कमी।
  • प्रशासनिक स्तर पर UCoC के क्रॉस-विकी उल्लंघन U4C द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे।
ऑफ-विकी उल्लंघन

(उदाहरण के लिए, लेकिन सिर्फ इन तक सीमित नहीं: संपादन गतिविधियों या ऑफ-विकी गतिविधियां जो चर्चा सूची या अन्य प्लेटफार्मों पर होस्ट किए गए हैं)

  • मौजूदा स्थानीय और वैश्विक प्रवर्तन तंत्र जैसे, लेकिन इन्हीं ​तक सीमित नहीं: फ्रेंडली स्पेस पॉलिसी, सम्मेलनों के नियम, व्यवहार के नियम और अन्य ऑफ-विकी उल्लंघन।
  • U4C द्वारा संभाला गया जहां कोई स्थानीय संरचना (जैसे, arbcom) मौजूद नहीं है, या यदि मामला उन्हें आयोजकों, स्थानीय संबद्ध समूहों, या एकल-विकी UCoC उल्लंघनों को संभालने वाले निकायों द्वारा संदर्भित किया जाता है। कुछ मामलों में, ऑफ-विकी उल्लंघन की रिपोर्ट प्रासंगिक ऑफ-विकी प्रवर्तन संरचनाओं को करना चाहिए। इसका अर्थ यह नहीं माना जाना चाहिए कि मौजूदा स्थानीय और वैश्विक प्रवर्तन तंत्र ऑफ-विकी उल्लंघन के मामलों को संभाल नहीं सकते हैं।
  • फाउंडेशन-होस्टेड कार्यक्रमों में, विश्वास और सुरक्षा कार्यक्रम नीति प्रवर्तन प्रदान करता है।
ऑन-विकी UCoC उल्लंघन
  • क्रॉस-विकी UCoC उल्लंघन: U4C द्वारा संभाला जाता है यदि वैश्विक sysops, स्टूवर्स और एकल-विकी UCoC उल्लंघन को संभालने वाले निकाय से नियंत्रित नहीं किया जाता हैं;
  • एकल-विकी UCoC का उल्लंघन:विकीमीडिया के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स द्वारा उनके मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार नियंत्रित किया जाता है (उदाहरण के लिए, लेकिन केवल इन तक ही सीमित नहीं है: जान-बूझकर बदमाशी, पक्षपातपूर्ण या गलत जानकारी पेश करना, अधिकारों का दुरुपयोग, प्रतिबंध से भागना)
तकनीकी स्थानों में उल्लंघन
  • तकनीकी आचार संहिता समिति।

रिपोर्टिंग और प्रोसेसिंग टूल के लिए सुझाव

UCoC उल्लंघनों की रिपोर्टिंग और प्रसंस्करण के लिए तकनीकी बाधा को कम करने के लिए, एक केंद्रीकृत रिपोर्टिंग और प्रसंस्करण उपकरण को विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकसित और रखरखाव किया जाएगा।

रिपोर्ट में मामले को संसाधित करने के लिए पर्याप्त जानकारी शामिल होनी चाहिए। रिपोर्टिंग इंटरफ़ेस को शिकायतकर्ता को मामले को संसाधित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पर्याप्त विवरण प्रदान करने में मदद करनी चाहिए। इसमें नीचे दी गई जानकारी शामिल है, जैसे:

  • जिस प्रकार के आचरण के बारे में रिपोर्ट किया गया है, वह कैसे सार्वभौमिक आचरण-नियमावली का उल्लंघन करता है;
  • UCoC के इस उल्लंघन से किसे या किस चीज को नुकसान पहुंचा है;
  • वह तारीख़ और समय, जब यह घटना या ये घटनाएं घटित हुईं;
  • वह स्थान (वे स्थान), जहां यह घटना घटित हुई;
  • लागू करने वाले निकायों को इस मामले पर सर्वोत्तम निर्णय लेने का अवसर देने के लिए अन्य प्रासंगिक जानकारी प्रदान करना।

इस टूल को इस्तेमाल में आसानी, गोपनीयता और नाम को गुप्त रखने, प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में लचीलेपन और कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता के सिद्धांतों के तहत काम करना चाहिए:

गोपनीयता और गुमनामी

  • रिपोर्ट सार्वजनिक (जहां मामले के सभी विवरण आम जनता द्वारा देखे जा सकते हैं) या निजी (उदाहरण के लिए, जहां रिपोर्टर का नाम जनता से छिपा हुआ है; जहां रिपोर्ट किए गए व्यवहार में शामिल किसी भी व्यक्ति का उपयोगकर्ता नाम जनता से छिपा हुआ है) दोनों तरह से बनाई जा सकती है।
  • एक उपयोगकर्ता को रिपोर्ट दर्ज करने में सक्षम होना चाहिए, चाहे उपयोगकर्ता विकिमीडिया परियोजनाओं से लॉग-इन हो या लॉग-आउट हो।

प्रसंस्करण

  • UCoC उल्लंघनों को हल करने के लिए जो कोई भी जिम्मेदार है, उसे निजी तौर पर रिपोर्ट संसाधित करने की अनुमति दें।
  • प्रासंगिक निर्णय लेने वाले निकायों को रिपोर्ट अग्रेषित करने की अनुमति दें; पिछले मामलों को शिकायत की प्राप्तकर्ता से जुड़े मामलों से लिंक करें, जिसमें व्यक्तिगत रूप से या ऑफ-विकी की रिपोर्ट को UCoC उल्लंघन की चल रही रिपोर्टों से जोड़ा जा सकता है।
  • एक रिपोर्ट को उसी रिपोर्टिंग प्रणाली में एकीकृत करने का तरीका प्रदान करें।
  • जो लोग मामलों को संसाधित कर रहे हैं, उन्हें अधिकार दिया जाये कि वह बदनीयत में किये गए रिपोर्ट्स को निस्पंदन कर सके।

पारदर्शी प्रलेखन

  • सभी मामलों को सार्वजनिक रूप से संग्रहीत करने का एक तरीका प्रदान करें। गैर-सार्वजनिक मामलों की गोपनीयता और सुरक्षा को संरक्षित करते हुए मामलों को आसानी से पहचाना जाना चाहिए।
  • सार्वजनिक दृश्यता के लिए प्रत्येक मामले में एक अद्वितीय सार्वजनिक पहचानकर्ता को नियुक्त करें।
  • उपकरण उपयोग के बारे में बुनियादी आंकड़ों के सीमित डेटा संग्रह की अनुमति दें। यह हमारे समुदाय के सदस्यों की गोपनीयता के लिए न्यूनतम डेटा संग्रह और सम्मान के हमारे सिद्धांतों के अनुरूप है।

UCoC को लागू करने दायित्व संभालने वाले व्यक्तियों को इस टूल का उपयोग करने की जरूरत नहीं है और वे उसी टूल के साथ काम करना जारी रख सकते हैं, जिन्हें वे उचित या आवश्यक समझें, बशर्ते कि वे इस्तेमाल में आसानी, गोपनीयता और नाम को गुप्त रखने, प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में लचीलेपन और कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप हों।

स्थानीय तौर पर प्रवर्तन की संरचना के बारे में सुझाव

जब भी संभव हो, हम दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार UCoC उल्लंघनों से निपटने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यदि स्थानीय प्रवर्तन संरचना नीचे दी गई सिफारिशों की तुलना में सख्त है, तो हम सुझाव देते हैं कि मौजूदा स्थानीय प्रवर्तन संरचना का पालन किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए कि UCoC प्रवर्तन सुसंगत है, हम UCoC उल्लंघनों को संभालने के लिए निम्नलिखित सिद्धांतों के आवेदन की सलाह देते हैं।

प्रक्रियाओं में निष्पक्षता

  • हितों के टकराव से संबंधित नीतियां जो व्यवस्थापकों या अन्य लोगों को यह निर्धारित करने में मदद करती कि किसी रिपोर्ट से कब परहेज या विघटन करना चाहिये जब वे मुद्दे में निकटता से शामिल होते हैं। मौजूदा विकिमीडिया मध्यस्थता प्रक्रियाओं के अनुसार, विवाद में नामित मध्यस्थों को मामले से खुद को दूर करना चाहिए।
  • जब U4C के निर्णय का समर्थन करने के लिए अधिक जानकारी की आवश्यकता होगी, तब उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकाय और समुदाय अभियुक्त के परिप्रेक्ष्य का अनुरोध करेंगे। प्रक्रिया गोपनीयता नीति का पालन करेगी और अभियोक्ता या अभियोगी को अनुचित नुकसान से बचाने में प्रयत्न करेगी।

प्रक्रिया में पारदर्शिता

  • मौजूदा कम्युनिटी और/या विकिमीडिया फाउंडेशन को विभिन्न प्रकार के और सामान्य स्वरूप के उत्पीड़न की गंभीरता से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए, जिनका उपयोग अलग-अलग नतीजों का ख़ाका तैयार करने के लिए किया जा सकता है। यह व्यवस्थापकों या लागू करने वाले अन्य निकायों को इन सुझावों का इस्तेमाल करके मामले की गंभीरता के स्तर को खुद से निर्धारित करने में मदद करेगा

विकिमीडिया परियोजनाओं और सहयोगी को, जब भी संभव हो, UCoC नीति पाठ के अनुसार नीतियों और प्रवर्तन तंत्र को रेखांकित करने वाले दस्तावेजों को बनाए रखना चाहिए। यदि परियोजनाओं और सहयोगियों के मौजूदा दिशानिर्देश या नीतियां UCoC नीति पाठ के विपरीत हैं, तो परिवर्तनों को वैश्विक सामुदायिक मानकों के अनुरूप चर्चा की जानी चाहिए। नई स्थानीय नीतियों का अद्यतन या निर्माण UCoC दिशानिर्देशों के विरोध में नहीं होना चाहिए। परियोजनाएं और सहयोगी संभावित नई नीतियों या दिशानिर्देशों के बारे में U4C से सलाह का अनुरोध कर सकते हैं।

विकिमीडिया-विशिष्ट वार्तालापों के लिए जो अन्य प्लेटफ़ॉर्म (उदाहरण के लिए, डिस्कॉर्ड और टेलीग्राम) पर होते हैं, विकिमीडिया के उपयोग की शर्तें लागू नहीं हो सकती हैं। ऐसे मामलों को, उस विशेष परिचर्चा-मंच के उपयोग की शर्ते एवं आचरण नीतियों के अंतर्गत शामिल किया जाता है। इसके बावजूद, इन अन्य प्लेटफार्मों पर विकीमीडिया के सदस्यों के आचरण को UCoC के उल्लंघनों की रिपोर्ट में अतिरिक्त साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। विकिमीडिया फाउंडेशन को ऐसे अन्य प्लेटफार्मों के साथ सहयोग (जहां संभव हो) की अपेक्षा करनी चाहिए और उन्हें उन दिशानिर्देशों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए जो ऑन-विकी संघर्षों को अपने प्लेटफार्मों पर निर्यात करने को हतोत्साहित करते हैं।

अपील प्रबंधन

जिन व्यक्तियों ने UCoC का उल्लंघन किया है, उन्हें अपील करने की संभावना मिलनी चाहिए।

अपील के विकल्प

एक व्यक्तिगत उन्नत अधिकार धारक द्वारा UCoC उल्लंघन को U4C (जैसे एक मध्यस्थता समिति) के अलावा किसी स्थानीय या साझा सामूहिक निर्णय निकाय में अपील की जा सकती है। यदि ऐसा कोई सामूहिक निर्णय निकाय मौजूद नहीं है, तो U4C के सामने अपील करने की अनुमति मिल सकती है। इसके अलावा, स्थानीय समुदाय एक अलग व्यक्तिगत उन्नत अधिकार धारक को अपील की अनुमति दे सकते हैं।

निम्नलिखित मामलों में अपील संभव नहीं है:

  • आईपी, स्पैम-खातों और अन्य बर्बरता के लिए।
  • मामूली प्रतिबंधों के लिए (जैसे, २ सप्ताह से कम के लिए प्रतिबंध)।
  • किसी परियोजना के समुदाय द्वारा किए गए निर्णय के विरुद्ध; अपवाद उत्पन्न हो सकता है यदि अधिकार का दुरुपयोग या व्यवस्थित मुद्दे पर संदेह हो।
  • एक उच्च-स्तरीय निर्णय लेने वाले निकाय के निर्णय के खिलाफ, जब तक कि निर्णय लेने वाला निकाय मामले को संदर्भित नहीं करता है।
  • विकिमीडिया फाउंडेशन लीगल टीम द्वारा कानूनी दायित्वों के आधार पर लिए गए कुछ फैसलों के खिलाफ।

U4C और सामुदायिक निकायों द्वारा अपील का निर्णय

निर्णय निम्नलिखित कारकों पर आधारित होना चाहिए:

  • UCoC दिशानिर्देशों के प्रारंभिक उल्लंघन की गंभीरता;
  • शामिल व्यक्तियों द्वारा UCoC उल्लंघन का कोई पूर्व इतिहास
  • UCoC उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधों की गंभीरता;
  • विशिष्ट व्यक्तियों, संपादकों और परियोजना के लिए UCoC के उल्लंघन के कारण होने वाला प्रभाव और हानि;
  • उल्लंघन होने के बाद का समय;
  • उल्लंघन के प्रासंगिक विश्लेषण के साथ-साथ परियोजना की वर्तमान स्थिति को मामले-दर-मामला आधार पर माना जा सकता है;
  • सत्ता के दुरुपयोग का संदेह; और
  • प्रणालीगत मुद्दों का संदेह।

UCoC समन्वय समिति (U4C)

सार्वभौमिक आचार संहिता समन्वय समिति (U4C) नामक एक नई वैश्विक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति अन्य उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकायों (उदाहरण के लिए, मध्यस्थता समितियों और संबद्धता समिति) के साथ एक सहकर्मी निकाय होगी, और उन स्थितियों में एक अंतिम विकल्प होने का इरादा रखती है जहां स्थानीय निकायों द्वारा सार्वभौमिक आचार संहिता को लागू करने के लिए व्यवस्थित विफलताएं हैं।

उद्देश्य

U4C UCoC के उल्लंघनों की रिपोर्ट की निगरानी करता है, अतिरिक्त जांच में संलग्न हो सकता है और आवश्यक होने पर कार्रवाई कर सकता है। U4C नियमित रूप से UCoC प्रवर्तन की स्थिति की निगरानी और आकलन करेगा; यह विकिमीडिया फाउंडेशन और समुदाय को UCoC में उपयुक्त परिवर्तनों पर सुझाव दे सकता है। जब आवश्यक हो, U4C मामलों को संभालने में विकिमीडिया फाउंडेशन की सहायता करेगा।

सार्वभौमिक आचार संहिता समन्वय समिति:

  • कुछ परिस्थितियों में शिकायतों और अपील को संभालता है, जैसा कि नीचे उल्लिखित है; यह उन्हें हल करने के लिए आवश्यक जांच भी करता है;
  • UCoC पालन के लिए सामुदाय को सर्वोत्तम प्रथाएं स्थापित करने के लिए संसाधन प्रदान करता है, जैसे कि प्रशिक्षण सामग्री प्रदान करना और अपील प्रक्रियाओं को स्पष्ट करना;
  • उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकायों और समुदायों के साथ, जब भी अस्पष्टता उत्पन्न होती है, U4C "UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश" दस्तावेज़ और UCoC की अंतिम व्याख्या प्रदान करता है;
  • बेहतर निर्णय लेने और मामलों के प्रसंस्करण का समर्थन करने के लिए निर्णयों और प्रक्रियाओं पर एक आत्म-मूल्यांकन / चिंतनशील प्रक्रिया विकसित करना;
  • UCoC प्रवर्तन की प्रभावशीलता की निगरानी और आकलन करता है। यह विकिमीडिया फाउंडेशन और समुदाय से परामर्श लेकर और भविष्य की जरूरतों को संरेखित करने के लिए UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देशों में संशोधन का सुझाव देता है। यह "UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश" और UCoC के परिवर्तनों के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन और समुदाय को भी सुझाव देता है।

U4C इन चीजों को अपने दम पर नहीं कर सकता है:

  • "UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश" दस्तावेज़ या UCoC को बदलना;
  • ऐसे नियम बनाना जो "UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देश" दस्तावेज़ या UCoC के विपरीत हैं, या किसी भी तरह से इन्हें दरकिनार करते हैं;

U4C उन मामलों को नहीं संभालेगा जिनमें नियोक्ता-कर्मचारी संबंध विवाद, विकिमीडिया फाउंडेशन और उसके सहयोगियों के बीच सामान्य असहमति, या ऐसे मामले जो सार्वभौमिक आचार संहिता और इसके प्रवर्तन के उल्लंघन से संबंधित नहीं हैं।

कार्य-क्षेत्र

U4C समीक्षा के कुछ सीमाएँ हैं।

U4C को निम्नलिखित स्थितियों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार होगा:

  1. जहां कोई स्थानीय संरचना शिकायत को संबोधित करने के लिए मौजूद नहीं है;
  2. जहां स्थानीय संरचनाएं किसी मामले को संभालने में असमर्थ हैं;
  3. जहां स्थानीय संरचनाएं खुद U4C को मामला स्थानांतरित करने का निर्णय लेती हैं;
  4. गंभीर प्रणालीगत मुद्दे जिन्हें मौजूदा प्रवर्तन संरचनाओं द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, इसमें स्थानीय संरचनाओं के मामले शामिल हैं जो UCoC का प्रतिकार करते हैं, उल्लंघन जो कई विकिमीडिया समुदायों या परियोजनाओं में फैले हुए है, या ऐसे मामले जिनमें बड़ी संख्या में व्यक्ति शामिल हों। U4C स्वयं या U4C निर्माण समिति ऐसे मामलों की स्वीकृति के लिए विस्तृत नियम लागू करेगी।
  5. जहां विकिमीडिया फाउंडेशन U4C को मामले को संदर्भित करता है और U4C इसे अपने विवेक से स्वीकार करता है।

गंभीर प्रणालीगत मुद्दों को छोड़कर, U4C अपने अंतिम निर्णय के प्राधिकरण को प्रत्यायोजित कर सकता है।

U4C:

  1. सार्वभौमिक आचार संहिता को लागू करने के लिए स्थानीय संरचनाओं की मदद करना। इसमें शामिल हो सकते हैं:
    • प्रशिक्षण
    • सर्वोत्तम प्रथाओं का सुझाव
    • सलाह और परामर्श
    • उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकाय की स्थापना में एक स्थानीय संरचना की सहायता करना
  2. UCoC प्रवर्तन के बारे में वैश्विक समुदाय और विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी मंडल को कम से कम एक वार्षिक रिपोर्ट प्रदान करना। रिपोर्ट का विवरण U4C बिल्डिंग कमेटी द्वारा तय किया जाएगा।
  3. UCoC और UCoC प्रवर्तन दिशानिर्देशों में परिवर्तन का सुझाव देगा।
  4. सार्वभौमिक आचार संहिता पर विकिमीडिया फाउंडेशन के साथ गैर-अनन्य सामुदायिक संपर्क के रूप में कार्य करेगा।
  5. पूछे जाने पर स्थानीय उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाले निकायों और समुदायों को सलाह प्रदान करेगा।

चयन, सदस्यता और भूमिकाएँ

समिति के वोट-योग्य सदस्यों को प्रतिवर्ष समुदाय द्वारा आयोजित और चलाए जाने वाले चुनावों के माध्यम से चुना जाएगा।

  1. उम्मीदवारों को गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत डेटा अभिगम के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन के मानदंडों को पूरा करना चाहिए और अपने चुनाव विवरण में पुष्टि करना चाहिए कि वे मानदंडों का पूरी तरह से पालन करेंगे;
  2. उम्मीदवारों को किसी भी विकिमीडिया परियोजना या इवेंट मैं प्रतिबंध नहीं होना चाहिए;
  3. उम्मीदवारों को UCoC दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए; तथा
  4. उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्धारित किसी अन्य पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

U4C के सदस्य गैर-सार्वजनिक सूचना तक पहुंच के लिए गैर-प्रकटीकरण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

असाधारण परिस्थितियों में U4C नियमित वार्षिक चुनावों के प्रारूप में अंतरिम चुनाव आयोजित कर सकता है अगर U4C यह निर्धारित करता है कि इस्तीफे या निष्क्रियता ने अतिरिक्त सदस्यों की तत्काल आवश्यकता पैदा की है।

विकिमीडिया फाउंडेशन समिति के दो गैर-मतदान सदस्यों की नियुक्ति कर सकता है।

U4C उप-समितियों का निर्माण कर सकता है या उपयुक्त भूमिकाओं के लिए व्यक्तियों को नामित कर सकता है।

U4C में सदस्यता किसी भी सम्मानजनक विकिमीडिया समुदाय के सदस्य के लिए उपलब्ध होगी। U4C की सदस्यता को हमारे वैश्विक समुदाय के वैश्विक और विविध संघटन को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

U4C के सदस्यों को अन्य जनादेशों से इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है (उदाहरण के लिए, लोकल सीसोप, मध्यस्थता समिति के सदस्य, इवेंट सुरक्षा समन्वयक), लेकिन वे प्रसंस्करण मामलों में भाग नहीं ले सकते हैं, जहां वे अपने अन्य जनादेशों के परिणामस्वरूप शामिल हुए हैं।

प्रक्रिया

U4C तय करेगा कि इसे कितनी बार चर्चा के लिए मिलना चाहिए। यदि कोई प्रक्रिया उनके दायरे में है तो वह उसे संशोधित कर सकता है। जब भी उपयुक्त हो, समिति को उन्हें लागू करने से पहले इच्छित परिवर्तनों पर सामुदायिक टिप्पणी आमंत्रित करनी चाहिए।

नीति और मिसाल

U4C नई नीति नहीं बनाता है और सार्वभौमिक आचार संहिता में संशोधन या परिवर्तन नहीं कर सकता है। इसके बजाय, U4C अपने दायरे द्वारा परिभाषित UCoC को लागू करता है।

भले ही समिति नए मामलों का निर्णय लेते समय अपने पहले के निर्णयों को ध्यान में रखेगी, लेकिन पिछले फैसले एक मिसाल नहीं बनाते हैं। जैसे-जैसे सामुदायिक नीतियां और दिशानिर्देश समय के साथ विकसित होते हैं, पिछले निर्णयों को वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता के संदर्भ में ध्यान में रखा जाएगा।

U4C विकास समिति

सार्वभौमिक आचार संहिता प्रवर्तन दिशानिर्देशों के अनुसमर्थन के बाद, विकिमीडिया फाउंडेशन U4C प्रक्रिया के शेष मसौदा को तैयार करने के लिए एक प्रक्रिया प्रदान करेगा, U4C स्थापित करने के लिए आवश्यक रसद का प्रबंधन करेगा, और प्रारंभिक चुनाव प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

U4C विकास समिति में आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए स्वयंसेवक सदस्य शामिल होंगे। विशिष्ट कौशल (सहित, कानूनी अनुभव, विविधता और समावेश अनुभव, और अनुवादनीयता विशेषज्ञता) के आधार पर स्वयंसेवक संबद्ध कर्मचारी सदस्य और योग्य फाउंडेशन कर्मचारी होंगे। सदस्यों का चयन विकिमीडिया फाउंडेशन के सामुदायिक लचीलापन और स्थिरता के उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। वे समुदाय के सम्मानित सदस्य होंगे। स्वयंसेवक सदस्यों को निम्नलिखित कौशल या लक्षणों में से कम से कम दो की आवश्यकता होगि:

  • नीति प्रारूपण में अनुभव
  • विकिमीडिया परियोजनाओं पर मौजूदा नियमों और नीतियों के आवेदन के साथ अनुभव
  • ऑनलाइन सहयोग करने में अनुभव
  • सहानुभूति
  • एक अंतरराष्ट्रीय टीम में सहयोग करने का अनुभव
  • निर्णय लेने का कौशल

उन्हें भाषाओं, भूगोल, लिंग, आयु, होम-विकी प्रोजेक्ट साइज़ और विकिमीडिया आंदोलन के भीतर उनकी भूमिकाओं के संबंध में विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चुना जाएगा।

U4C विकास समिति के कार्य को वैश्विक परिषद या इस दस्तावेज़ के अनुसमर्थन के समान सामुदायिक प्रक्रिया द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

शब्दावली

प्रशासक (sysop या व्यवस्थापक)
मेटा पर परिभाषा देखें।
उन्नत अधिकार धारक
उपयोगकर्ता जो विशिष्ट संपादन अनुमतियों से ऊपर प्रशासनिक अधिकार रखता है; आम तौर पर सामुदायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से चुने जाते हैं या मध्यस्थता समितियों द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। इस असंपूर्ण सूची में शामिल हैं: स्थानीय sysops / प्रशासक, पदाधिकारी, वैश्विक sysops, स्टीवर्ड्स।
संबद्धता समिति या Affcom
मेटा पर परिभाषा देखें।
मध्यस्थता समिति या ArbCom
विश्वसनीय उपयोगकर्ताओं का समूह जो कुछ विवादों के लिए अंतिम निर्णय लेने वाले निकाय के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक ArbCom का दायरा उसके समुदाय द्वारा परिभाषित किया गया है। एक ArbCom एक से अधिक प्रोजेक्ट (उदाहरण के लिए, विकिन्यूज़ और विकीवॉयज) और / या एक से अधिक भाषाओं में योगदान दे सकता है। इन दिशानिर्देशों के प्रयोजनों के लिए, इसमें विकिमीडिया तकनीकी स्थान और प्रशासनिक पैनल के लिए आचार संहिता समिति शामिल है।
समुदाय
किसी प्रोजेक्ट के समुदाय को संदर्भित करता है। किसी परियोजना के समुदाय द्वारा किए गए निर्णय आम तौर पर सहमति से निर्धारित होते हैं। यह भी देखें: परियोजना।
सामुदायिक निकाय
U4C के अलावा कोई भी सामूहिक निर्णय निकाय (उदाहरण के लिए, एक स्थानीय या साझा ArbCom, या स्थानीय sysops का एक पैनल)।
क्रॉस-विकी
एक से अधिक परियोजना को प्रभावित करना। यह भी देखें: वैश्विक।
कार्यक्रम सुरक्षा समन्वयक
एक व्यक्ति जिसे विकिमीडिया-संबद्ध कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए चुना चुना ​है।
वैश्विक
सभी विकिमीडिया परियोजनाओं को संदर्भित करता है।
वैश्विक sysops
मेटा पर परिभाषा देखें।
उच्च स्तरीय निर्णय लेने वाला निकाय
एक समूह (उदाहरण के लिए: U4C, ArbCom, Affcom) जिसके आगे अपील करने का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। इस शब्द में नोटिसबोर्ड पर आयोजित चर्चा में भाग लेने वाले उपयोगकर्ताओं का निकाय शामिल नहीं है। चर्चा से निर्णय हो सकता है, भले ही उस चर्चा के परिणामों की अपील न की जा सके।
स्थानीय
एक एकल विकिमीडिया परियोजना को संदर्भित करता है।
मध्यस्थता
एक मध्यस्थ के नेतृत्व मैं की गई औपचारिक प्रक्रिया जो औपचारिक प्रतिबंधों के बिना किसी मुद्दे को हल करने का प्रयास करती है। मध्यस्थता की संरचना विभिन्न स्थानों में भिन्न हो सकती है।
विकिमीडिया संबद्ध अधिकारी
कोई भी व्यक्ति जिसके पास उस विकिमीडिया सहयोगी के लिए निर्णय लेने की जिम्मेदारी है या जो उस संबद्ध का प्रतिनिधित्व करता है।
निजी विकी
एक विकी जिसे विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा होस्ट नहीं किया गया है।
परियोजना (विकमीडिया परियोजना)
विकी जो विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित है।
व्यवस्थित मुद्दा
एक आवर्तक प्रतिरूप जो UCoC दिशानिर्देशों का पालन करने में विफलता दिखाता है। इसमें आम तौर पर कई लोगों की भागीदारी शामिल होती है, विशेष रूप से उन्नत अधिकारों वाले।
स्टुअर्ड
मेटा पर परिभाषा देखें।
संबंधित चर्चाएँ जो अन्य प्लेटफार्मों पर आयोजित की गईं हैं
वे वेबसाइटें, निजी विकी सहित, जो WMF द्वारा संचालित नहीं हैं, लेकिन जहां उपयोगकर्ता विकिमीडिया से संबंधित परियोजना मामलों पर चर्चा करते हैं। वे अक्सर विकिमीडिया स्वयंसेवकों द्वारा संचालित होते हैं।