Training modules/Dealing with online harassment/slides/responding-to-posters-of-pii/hi

निजी जानकारी को संभालना: जो लोग सार्वजनिक रूप से पहचान योग्य जानकारी डालते हैं, उन्हें जवाब देना

व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी पोस्ट करने वाले लोगों से आप कुछ तरीकों से बात कर सकते हैं। अच्छा विश्वास रखने की नीति परियोजना अनुसार बहुत भिन्न होती है, लेकिन आप आम तौर पर यह निर्धारित करने के लिए सामान्य ज्ञान का उपयोग करने में सक्षम होंगे कि क्या कोई काम उद्देश्य पर किया गया है या गलती से हुआ है।

अगर व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी गलती से डाली गई थी, तो वास्तविक व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी को गंभीर रूप में लें, पर इस जानकारी को साझा करने वाले उपयोगकर्ता के साथ शांति से बात करें कि इस प्रकार की जानकारी डालने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती है। उदाहरण के लिए, किसी उपयोगकर्ता ने आगे की बातचीत के लिए अपना ईमेल पता डाला हो सकता है। या फिर उन्होंने अपनी सोच के अनुसार दो ऑनलाइन पहचानों को जोड़ा हो जो वास्तव में पहले से जुड़ा नहीं हुई थीं।

अगर इस जानकारी को स्पष्ट रूप से जानबूझकर डाला गया था, या यदि लगता हो यह गलती से हो रहा है मगर यह बार-बार हो रहा है तो अधिक गंभीर कार्रवाई की आवश्यकता हो सकती है। जानबूझकर व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी डालने के मामले में अन्य संपादक को "बाहर" निकालने की कोशिश हो सकती है, शायद उनके खाते को कथित नियोक्ता के साथ जोड़ने के लिए। इसमें व्यक्तिगत ईमेल या अन्य संचार भी शामिल हो सकते हैं।

जानबूझकर व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी डालने के मामलों में, निर्णय लेने के लिए अपने विवेक का उपयोग करें कि एक कड़ी चेतावनी पर्याप्त होगी या अवरुद्ध लगाना चाहिए। यदि आप अवरुद्ध लगाते हैं, तो सावधान रहें कि आपको अवरुद्ध उपयोगकर्ता की चर्चा पृष्ठ को संपादित करने की क्षमता को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि आप उन्हें अपने चर्चा पृष्ठ पर सार्वजनिक तौर पर पहचान योग्य जानकारी डालने से रोक सकें।

व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक ढंग से डालने की समस्या से निपटने का सबसे कठिन हिस्सा उन लोगों के साथ बात करना है जो उत्पीड़न का अनुभव कर रहे हैं।