विकिपीडिया पुस्तकालय/समाचार पत्र/अप्रैल-मई २०१८

This page is a translated version of the page The Wikipedia Library/Newsletter/April-May 2018 and the translation is 100% complete.
विकिपीडिया पुस्तकालय
बुक्स & बाइट्स
संस्करण २८, अप्रैल–मई २०१८

द्विपक्षीय वितरण के लिए साइन अप करें

इस संस्करण में हम #1Bib1Ref, नए भागीदारों, वैश्विक विकास और हमेशा की तरह पुस्तकालयों और डिजिटल ज्ञान से संबंधित समाचार और सामुदायिक विषयों पर ध्यान देंगे।


#1Bib1Ref

#1Lib1Ref अभियान अब वर्ष में दो बार होने वाला कार्यक्रम है!इस साल #1Lib1Ref पहली बार मई में १५ मई को शुरू हो कर ५ जून को ख़त्म हुआ। यह इस कार्यक्रम का एक बड़ा विस्तार है और इसका मतलब है कि दुनिया भर के पुस्तकालयाध्यक्षों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर विकिपीडिया को अधिक तथ्यात्मक और सत्यापित करने का एक और मौका है। हमने विशेष रूप से स्पैनिश विकिपीडिया से बहुत सी गतिविधियाँ देखी हैं, जहाँ इसे लोकप्रिय रूप से #1Bib1Ref के नाम से जाना जाता है, लेकिन दुनिया भर के योगदानकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। चिली, मेक्सिको, अर्जेंटीना, कैमरून, भारत, ब्राजील, घाना, पुर्तगाल, उरुग्वे और ऑस्ट्रेलिया गतिविधियों के इस दूसरे दौर में भाग लेने वाले कुछ देश हैं।

1lib1ref और 1bib1ref के लिए टैग किए गए संपादन देखें।

नए भागीदार

विकिपीडिया पुस्तकालय आज हमारे प्रकाशक दान कार्यक्रम के भाग के रूप में प्रकाशित शोध के लिए मुफ्त पूर्ण-पहुंच खातों के लिए साइनअप की घोषणा कर रहा है। आप इनके लिए साइन अप कर सकते हैं:

  • Rock's Backpages – १९५० के बाद से संगीत लेख और साक्षात्कार – ५० खाते
  • Invaluable – ५ करोड़ से अधिक नीलामी और ५००,००० से अधिक कलाकारों का डेटाबेस – १५ खाते
  • Termsoup – अनुवाद उपकरण

उपलब्ध खातों वाली अन्य भागीदारियाँ हमारे भागीदार पृष्ठ पर सूचीबद्ध हैं। बेहतर अनुसंधान करें और विकिपीडिया परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता वाले संदर्भों के उपयोग को बढ़ाने में सहायता करें: आज ही साइन अप करें!

यूज़र ग्रुप

विकिपीडिया लाइब्रेरी यूज़र ग्रुप को आधिकारिक तौर पर पुन:नामकरण कर के विकिमीडिया एंड लाइब्रेरीज़ यूज़र ग्रुप कर दिया गया है क्योंकि यह समूह व्यापक समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। पूर्व नाम विकिपीडिया पुस्तकालय टीम द्वारा समूह के आरंभ में चुना गया था। बाद में संस्थापक सदस्यों से इनपुट के आधार पर एक सर्वेक्षण आयोजित किया गया था और "विकिमीडिया एंड लाइब्रेरीज यूज़र ग्रुप" सबसे पसंदीदा नाम निकल कर आया इसलिए नाम बदला गया। इसी से संबंधित समाचार है कि User:Merrilee और User:Sodapopinski7 नए समूह संपर्क हैं। स्टीयरिंग कमेटी अपने चुनाव के बाद से यूज़र ग्रुप की चल रही और भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए लगातार हर महीने दो बार बैठक कर रही है। समिति को इस साल की गतिविधियों को प्राथमिकता देने और योजना बनाने में मदद करने के लिए समिति आपको इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। समिति आखिरी बार १४-१५ मई २०१८ को मिली और अन्य विषयों के साथ-साथ गतिविधियों के चुनाव और ग्लैम विकी तेल अवीव २०१८ के बारे में चर्चा की।

समिति ने libraries(_AT_)lists.wikimedia.org सूची का उपयोग करने का निर्णय लिया और वहाँ घोषणाएँ शुरू कर दी हैं। भविष्य की घोषणाओं और आंतरिक चर्चाओं और संचार के लिए कृपया सूची में शामिल हों।

वैश्विक

स्टार समन्वयक कार्यक्रम अपने समुदायों में उनके अद्भुत काम के लिए विकिपीडिया पुस्तकालय के समन्वयकों को सम्मानित करने के लिए एक त्रैमासिक पुरस्कार है। और २०१८ की पहली तिमाही के विजेता हैं...

Krishna Chaitanya Velaga भारत में पहली टीडब्लूएल शाखा शुरू करने और अपने देश में अग्रणी आउटरीच अभियान शुरू करने के लिए उनके योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। विश्वसनीय संसाधनों को प्राप्त करने के लिए उनकी खोज ने उन्हें विकिपीडिया पुस्तकालय के मार्ग तक पहुँचाया और समन्वयक के रूप में उनकी स्वयंसेवी गतिविधियों को प्रेरित किया।

कृष्णा ने विकिपीडिया पुस्तकालय के संसाधनों के माध्यम से सैन्य इतिहास के बारे में कई लेख बनाए हैं जिनमे से कम से कम एक निर्वाचित लेख और कई ए-क्लास लेख हैं। टीडब्लूएल के साथ एक समन्वयक की क्षमता में स्वयंसेवीकरण के बाद से उन्होंने ओपनकॉन २०१८ नई दिल्ली सहित कई आउटरीच गतिविधियों का नेतृत्व किया है और वर्तमान में विकिपीडिया के लिए विश्वसनीय स्रोतों के मूल्य को प्रदर्शित करने के लिए पुस्तकालयों के लिए #1Lib1ref प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं।

पिछले विजेताओं को स्टार समन्वयक पृष्ठ पर देखें।

विकिपीडिया पुस्तकालय वैश्विक समन्वयकों की बैठक

एक घंटे लंबी द्वि-मासिक वैश्विक समन्वयक बैठक (आईआरसी सत्र) २ मई, २०१८ को हुई। बैठक में सभी को यह समझने में मदद मिली कि हर किसी की शाखाओं में क्या हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न सफलता की कहानियों, समस्याओं और सुधारों पर चर्चा की गई। बैठक सार्वजनिक रूप से लॉग की गई थी और संदर्भ के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।

स्पॉटलाइट: विकिपीडिया पर दस सबसे उद्धृत स्रोत क्या हैं? आइए डेटा से पूछते हैं

विकिमीडिया फाउंडेशन के मिरियम रेडी, जेक ओरलोविट्ज, डारियो तारोबोरल्ली और बेन वर्शबो के द्वारा लिखित विकिमीडिया ब्लॉग पोस्ट से एक अंश

उद्धरण विकिपीडिया की विश्वसनीयता की नींव हैं: वे हमारे स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं के समुदाय द्वारा जोड़ी गई सामग्री और इसके स्रोतों के बीच सम्बन्ध का पता लगाते हैं। पाठकों के लिए उद्धरण स्वयं को सत्यापित करने और जांचने के लिए एक तंत्र प्रदान करते हैं कि विकिपीडिया क्या कहता है वह पुख्ता और भरोसेमंद है: वे विश्वसनीय ज्ञान के व्यापक पारिस्थितिक तंत्र की ओर प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं। विकिपीडिया के तथ्य कहाँ से आते है के बारे में और अधिक शोध करने के प्रयास में और मुक्त उद्धरण माह का उत्सव मनाने के लिए हमने खुद से पूछा: विकिपीडिया के सभी भाषा संस्करणों में सबसे अधिक उद्धृत स्रोत क्या हैं?

इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए, हमने सभी २९७ विकिपीडिया भाषा संस्करणों में एक पहचानकर्ता को संदर्भित करने वाले प्रत्येक उद्धरण का एक डेटासेट प्रकाशित किया। डेटासेट प्रत्येक भाषा में पहचानकर्ता पीएमआईडी या पीएमसी (बायोमेडिकल साहित्य में लेखों के लिए), डीओआई (विद्वानों के कागजात के लिए), आईएसबीएन (पुस्तक संस्करणों के लिए), या अर्क्सिवी आईडी (प्रीप्रिंट्स के लिए) द्वारा उद्धृत स्रोतों को विभाजित कर देता है।

१ मार्च २०१८ के विकिपीडिया सामग्री डंप से निकाले गए पूर्ण डेटासेट में कुल १५,६९३,७३२ रिकॉर्ड शामिल हैं और विभिन्न भाषाओं में स्वयंसेवक योगदानकर्ता उद्धरणों में स्रोतों के प्रयोग में महत्वपूर्ण विविधता दिखाता है। डेटासेट में केवल पहचानकर्ता द्वारा उद्धरण शामिल हैं जिसका अर्थ है कि विकिपीडिया पर सभी उद्धरण डेटासेट में दिखाई नहीं दे रहे हैं; इस डेटासेट में शामिल रिकॉर्ड्स की तुलना में कई और प्रकाशन उद्धृत किए गए हैं जो किसी भी पहचानकर्ता का संदर्भ नहीं देते हैं (और हमारा अगला विश्लेषण आपको बताएगा कि यह डेटासेट कुल उद्धरण के कितने प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है)।

औसतन, विकिपीडिया भाषा संस्करणों में पहचानकर्ता द्वारा उद्धृत अधिकांश प्रकाशन पुस्तकें हैं। जर्मन विकिपीडिया - लेखों की संख्या के आधार पर शीर्ष ५ भाषा संस्करणों में से एक - आईएसबीएन श्रेणी में ८७% उद्धरणों के साथ मुख्य रूप से पुस्तक संस्करणों द्वारा प्रस्तुत जानकारी पर निर्भर करता है। इसके विपरीत अंग्रेजी विकिपीडिया शोध पत्रों और पुस्तकों दोनों से समान रूप से अपनी जानकारी प्राप्त करता है, जबकि अरबी विकिपीडिया किताबों की तुलना में शोध पत्रों का अधिक प्रयोग करता है।

उम्मीद के अनुसार ही विकिपीडियनों को संदर्भ कार्यों से प्यार है। प्रत्येक विकिपीडिया भाषा में उद्धरण के शीर्ष १० स्रोत बड़े संदर्भों का वर्णन करने वाली सभी संदर्भ पुस्तकें या वैज्ञानिक लेख हैं। इनमें से कई प्रकाशनों को विकिपीडियनों द्वारा शक्तिशाली बॉट्स और स्वचालित उपकरणों का उपयोग करके लेखों की बड़ी श्रृंखला में उद्धृत किया गया है।

विकिपीडिया पर उद्धरणों का उपयोग कैसे किया जाता है यह समझने के लिए लिए जाने वाले कई क़दमों में यह डेटा रिलीज पहला है। अगले कुछ महीनों में हम विकिमीडिया परियोजनाओं में उद्धरणों के अतिरिक्त विश्लेषणों पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि यह समझ सकें कि पाठक उन तक कैसे पहुँच रहे हैं क्योंकि हमें चाहते हैं कि जो जानकारी विकिपीडिया उद्धृत करता है लोग उसे सत्यापित करने में सक्षम हों। हम इस डेटा के उपयोग को बढ़ावा देने और विकिपीडिया पर उद्धरण प्रथाओं के हमारे शोध को गहरा बनाने के लिए भागीदारों के साथ भी काम करना जारी रखेंगे।

संक्षेप में बाइट्स


पढ़ने के लिए धन्यवाद! बुक्स & बाइट्स के नए संस्करणों के बारे में एक द्विपक्षीय वार्ता पृष्ठ अपडेट प्राप्त करने के लिए, कृपया अपना नाम सदस्यता सूची में जोड़ें। समाचार पत्र के ईमेल वितरण के लिए कृपया यहाँ सदस्यता लें। अगले संस्करण के लिए विषय का सुझाव देने के लिए कृपया संपादक Nikkimaria (talk · contribs) से en:Wikipedia:The Wikipedia Library/Newsletter/Suggestions पर संपर्क करें।.