विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२२/घोषणा/२०२२ के न्यासी बोर्ड के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा/संक्षिप्त सन्देश

२०२२ के न्यासी बोर्ड के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

आप सभी को नमस्कार,

एफिलिएट प्रतिनिधियों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चयनित २०२२ न्यासी बोर्ड के उम्मीदवार हैं:

२०२२ न्यासी बोर्ड चुनाव के परिणाम और आकड़े देखें।

एफिलिएट संगठनों ने एफिलिएट संगठन की ओर से मतदान करने के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया। एफिलिएट प्रतिनिधियों ने जून के मध्य में उम्मीदवारों से प्रश्न पूछे। उम्मीदवारों के जवाब और विश्लेषण समिति द्वारा दी गई जानकारी ने एफिलिएट प्रतिनिधियों को वोट देने में मदद की।

हम एफिलिएट प्रतिनिधियों और विश्लेषण समिति के सदस्यों को न्यासी बोर्ड की क्षमता और विविधता को बढ़ाने में मदद करने के लिए सराहना करते हैं। स्वयंसेवी कार्य ने हमें समझ और परिप्रेक्ष्य हासिल करने में मदद की। आपकी भागीदारी के लिए धन्यवाद।

न्यासी बोर्ड के लिए अपनी उम्मीदवारी देने वाले समुदाय के सदस्यों को धन्यवाद। न्यासी बोर्ड में शामिल होने पर विचार करना कोई आसान निर्णय नहीं है। उम्मीदवारों द्वारा दिखाया गया आंदोलन के प्रति समर्पण उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। हम चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हैं। हम उन उम्मीदवारों की भी सराहना करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं जिनका चयन नहीं हुआ। कृपया अपने नेतृत्व को विकिमीडिया के साथ साझा करना जारी रखें।

मतदाता अब क्या कर सकते हैं?

एफिलिएट चयन प्रक्रिया के परिणामों की समीक्षा कर सकते हैं।

२०२२ न्यासी बोर्ड चुनाव में अगले चरणों के बारे में पढ़ सकते हैं।

धन्यवाद,

आंदोलन रणनीति और अनुशासन

यह संदेश बोर्ड चयन कार्य बल और चुनाव समिति की ओर से भेजा गया है।