Training modules/Dealing with online harassment/slides/revision-deletion-or-suppression/hi

तत्काल कार्रवाई: संशोधन को हटाना या दमन करना

प्रशासकों के पास संशोधन हटाने (अंग्रेज़ी में कभी-कभी इसको "revdel" भी कहा जाता है) का विकल्प उपलब्ध है। इसका उपयोग प्रशासकीय अधिकारों के बिना बाकी सदस्यों से सामग्री को छिपाने के लिए किया जाता है। यह एक प्रतिवर्ती कार्रवाई है जो स्पष्ट रूप के हमलों के खिलाफ एक अच्छा पहला कदम हो सकता है, भले ही आपको लगता है कि बड़े मुद्दे को और अधिक अच्छी तरह से चर्चा करने की आवश्यकता है।

दमन (जिसे पर्यवेक्षण भी कहा जाता है) एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल प्रबंधकों से भी सामग्री छिपाने के लिए किया जा सकता है। दमन से संबंधित नीतियाँ एक विकी से दुसरे विकी पर कुछ भिन्न हो सकती हैं। मेटा-विकि पर एक वैश्विक पर्यवेक्षण नीति पाई जा सकता है। मानदंडों में से जो उत्पीड़न के साथ सबसे अधिक संबंधित हैं वह निम्नलिखित हैं:

  • गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत जानकारी को हटाना जैसे कि फोन नंबर, घर का पते, और कार्यस्थल या छद्म नामों या अज्ञात व्यक्तियों की पहचान, जिन्होंने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है या सार्वजनिक व्यक्तियों की निजी जानकारी जो सार्वजनिक नहीं है। अधिक अधिकार वाले उपयोगकर्ताओं को इस तरह की स्थिति में सामान्य ज्ञान और अंतर्ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। दमन को पूर्ववत किया जा सकता है, इसलिए आमतौर पर संदेह के समय ऐसी जानकारी को हटाना सबसे सुरक्षित होता है।
  • विकिमीडिया फाउंडेशन के वकील की सलाह पर या जब मामला स्पष्ट होता है और संशोधन को रखने का कोई संपादकीय कारण नहीं है तब संभावित अपमानजनक जानकारी को हटाना उचित है
  • स्वचालित सूचियों और लॉग्स पर ज़बरदस्त हमले के नामों को छिपाना, जहाँ इस तरह की कार्रवाई से संपादन इतिहास बाधित न हो। एक ज़बरदस्त हमला स्पष्ट रूप से किसी को बदनाम, धमकी, अपमान या परेशान करने को कहा जाता है। नोट करें कि उपयोगकर्ता नाम विश्व स्तर पर डिफ़ॉल्ट रूप से बनाए जाते हैं। आप स्थानीय स्तर पर "ब्लॉक-दमन" कर सकते हैं, लेकिन सबसा अच्छा है कि खाते को विश्व स्तर पर "लॉक-दमन" का काम स्टीवर्ड करे। (याद रखें, जब पंजीकृत उपयोगकर्ता खातों की बात आती है, तो "ब्लॉक" स्थानीय कार्रवाइयाँ हैं और "लॉक" वैश्विक करवाईयाँ हैं।)

यदि उत्पीड़न की कोई घटना इन मानदंडों के अनुसार नहीं है, तो फिर भी हो सकता है कि ऊपर बताए गए के कारणों के अनुसार संशोधन को हटा दिया जाए। जहाँ संदेह हो वहाँ मामले को "पर्यवेक्षण" अधिकार वाले उपयोगकर्ताओं को या स्टीवर्डों को भेजें।