This page is a translated version of the page Movement Strategy/Recommendations/Iteration 1/Product & Technology/Nutshell and the translation is 88% complete.

विकेंद्रित करें

वर्तमान में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के बारे में निर्णय लेने और निष्पादित करने का अधिकांश कार्य विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। यह अनुशंसा उस सॉफ्टवेयर के विकास को विकेंद्रीकृत करने की दिशा में काम करने से संबंधित है। इसके लिए कुछ अलग कार्यों को करने की आवश्यकता है। पहले यह निर्धारित करने की आवश्यकता है कि कौन सॉफ्टवेयर बनाया जाना है, उसके बाद सॉफ्टवेयर कौन बनाने जा रहा है और अंत में उसे कैसे बनाया जाएगा।

विकास और बुनियादी ढाँचा को गैर-विकिमीडिया फाउंडेशन (WMF) संस्थाओं के लिए विशिष्ट परियोजनाओं की आउटसोर्सिंग करने तक विकेंद्रीकृत करेंं, जो फिर, फाउंडेशन के लिए ठेकेदार/ग्रांटी बन जाते हैं। हम सिफारिश करते हैं कि विकिमीडिया फाउंडेशन (WMF) स्वामित्व को बनाए रखें और मुख्य विकास पर ध्यान केंद्रित करें, लेकिन यह निर्धारित करने के लिए अन्य परियोजनाओं का मूल्यांकन किया जाना चाहिए कि क्या अन्य संगठनों और समुदाय के सदस्यों द्वारा विकसित की जा रही अन्य परियोजनाओं के लिए बेहतर सेवा प्रदान की जा रही है।

एक निरंतर जारी रहने वाले रणनीतिक परामर्श की स्थापना करें जिसमें दीर्घकालिक लक्ष्यों और दृष्टियों का निर्धारण एक सहभागितापूर्ण तरीके से किया जा सकता है। यह प्रक्रिया हमें एक सार्वजनिक रोड मैप की ओर लेकर जाएगी, जिसमें परियोजना पर निर्भरताओं को रेखांकित किया जाएगा।

रोडमैप से, सहयोगी और स्वयंसेवक रोडमैप के घटकोंं का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं। "तकनीकी परिषद" के माध्यम से प्रौद्योगिकी वास्तुकला के साथ तकनीकी योग्यता, सामंजस्य के लिए इन प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाएगा।

सॉफ्टवेयर परियोजनाओं की डिलीवरी के बाद, परियोजना की सफलता का निर्धारण करने के लिए उनकी समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा का उपयोग इस समूह के संबंध में भविष्य के प्रस्तावों के लिए आगे के निर्णयों में इनपुट के रूप में किया जाएगा।

सामुदायिक निर्णयन प्रक्रिया का समर्थन करें

आंदोलन को ऐसे उपकरणों में निवेश करना चाहिए जो सामुदायिक परिचर्चा, निर्णय लेने और स्व-शासन का समर्थन करता हैं। एक समर्पित टीम, विभाग या आंदोलन की इकाई होनी चाहिए, जो समुदाय के सदस्यों को परिचर्चा/शासन प्लेटफार्मों को उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करे जो रचनात्मक और समावेशी परिचर्चा और सहमति-निर्माण के लिए परिष्कृत हों, तकनीकी (उदाहरण के लिए इस्तेमाल में आसान परिचर्चात्मक इंटरफ़ेस, अनुवाद उपकरण, संक्षिप्तीकरण उपकरण, मतदान करने वाला उपकरण, सामुदायिक मॉडरेशन सुविधाएँ, चिन्हित करने...) और सामाजिक (जैसे कि आचार संहिता या रचनात्मक आलोचना का मानदंड) दोनों रूप से।

उत्पाद अभिशासन को प्रकट करें

एक खुली और पारदर्शी परियोजना प्रस्ताव प्रक्रिया की स्थापना करके अधिक समावेशी, भागीदारी और पूर्वानुमान के साथ विकिमीडिया उत्पाद की अभिशासन की व्यवस्था करें, जिसमें विकिमीडिया फाउंडेशन (WMF), सहयोगी, और समुदाय के सदस्य भाग ले सके और निर्णय लेने की शक्ति समुदायों के साथ कुछ हद तक साझा की जा सके, बदले में वे उन निर्णयों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जिनमें वे शामिल रहे हैं।

परिनियोजन परिषद

विशेषताओं का निर्माण करने वाले संस्थाओं और संपादक समुदाय के मध्य एक सह- निर्णय लेने की प्रक्रिया के रूप में विकियों को नई कार्यक्षमता प्रदान करने के लिए आवश्यकताओं की स्थापना के लिए, "परिनियोजन परिषद" की स्थापना करके विकिमीडिया परियोजनाओं में उपयोग किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर के प्रशासन को अधिक समावेशी, सहभागितापूर्ण और पूर्वानुमेय बनाएं।

तकनीकी इंजीलवाद

एक प्रचार/ज्ञान प्रसार करने वाली टीम का निर्माण करें जो यह सुनिश्चित करने के साथ काम करे कि कोर समुदाय के सदस्य जारी परियोजनाओं और रणनीतिक फैसलों और समय - सीमा के तथ्यात्मक आधार को समझें। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि उत्पाद रणनीति को समझने और मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक पृष्ठभूमि जानकारी उपलब्ध है, जो औसत पाठकों के लिए आसानी से उपलब्ध है, और समुदायों के मध्य प्रसारित की जाती है।

नवीन डेवलपर वचनबद्धता मॉडल

नवीन डेवलपर वचनबद्धता मॉडल विकिमीडिया समुदाय में डेवलपर्स को आकर्षित करने, बनाए रखने और समर्थन करने में मदद करेगा। आकर्षण और प्रतिधारण दर में वृद्धि के परिणामस्वरूप एक अधिक महत्वपूर्ण और विविधतापूर्ण डेवलपर समुदाय का निर्माण होगा जो आंदोलन के विभिन्न सॉफ्टवेयर की जरूरतों का समाधान करेगा। इसके अलावा, नवीन मॉडल विकिमीडिया को एक मित्रतापूर्ण और स्वागत योग्य स्थान बनाने में मदद करेंगे, जिसमें डेवलपर्स सीख सकते हैं, विकास कर सकते हैं और नवीन कार्य कर सकते हैं; जिससे विकिमीडिया परियोजनाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।

तृतीय-पक्ष का बढ़ता हुआ पारिस्थितिक तंत्र

हमें लगता है कि एक विशाल तृतीय-पक्ष उपयोगकर्ता आधार क्षमता है जिसे वर्तमान में उपयोग में नहीं लाया गया है; इस धारणा की जाँच की जानी चाहिए। सफल ओपन सोर्स परियोजनाएँ संस्थाओं के एक विविध समूह से संसाधन (धन, कर्मचारी और स्वयंसेवकों का समय, ब्रांड और विपणन, आदि) प्राप्त करती हैं, जिनका लक्ष्य अलग-अलग होता हैं, लेकिन जरूरी टूल को बेहतर बनाने के लिए वे एक साथ मिलकर काम करते हैं। दूसरी ओर मीडियाविकि एक मोनोकल्चर है, जो लगभग पूरी तरह से विकिमीडिया पर निर्भर है, भले ही इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली कार्यक्षमता की बहुत व्यापक मांग है। विकिमीडिया फाउंडेशन (या पर्याप्त क्षमता के साथ एक और आंदोलन इकाई) को अनुसंधान करना चाहिए कि मीडियाविकि के मामले में इस तरह के पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को क्या अवरोधित करता है।

(मीडियाविकि का उपयोग यहां व्यापक अर्थों में किया गया है, जिसमें इसके आसपास निर्मित सभी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जैसे कि विकीबेस या पारसिड।)

उभरती हुई प्रौद्योगिकी के लिए नैतिकता सलाहकार पैनल

विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा प्रशासित होने के लिए एक उभरती हुई प्रौद्योगिकी के लिए नैतिकता सलाहकार पैनल का गठन करें, जिसमें सवैतनिक कर्मचारियों, सहयोगियों और बाहरी विशेषज्ञों के प्रतिनिधित्वों को शामिल करें ताकि प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों की समीक्षा की जा सके और प्रौद्योगिकी द्वारा उठाए गए संभावित सामाजिक या नैतिक चिंताओं के लिए सिफारिशों और दिशानिर्देशों को पहचाना और प्रकाशित किया जा सके। ये सभी विकिमीडिया डेवलपर्स (कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और तीसरे पक्ष) से संबंधित तथ्यों और विशिष्ट अनुशंसाओं के विशिष्ट निष्कर्षों के रूप में प्रतिवर्ष प्रकाशित किए जाएंगे, जो आंदोलन के मूल्यों के अनुरूप उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने, और हमारे उपयोगकर्ताओं या मंच के लिए नई प्रौद्योगिकी से संबंधित जोखिमों की पहचान करने में मददगार साबित होंगे।

उत्पाद और सामाजिक प्रभाव की निगरानी करना

विकिमीडिया के वर्तमान सामाजिक और नीतिगत प्रभावों की समीक्षा करने के लिए फाउंडेशन या अन्य आंदोलन के निकाय को निर्देशित करें और नीतियों, प्रौद्योगिकी विकल्पों और उत्पाद के अनुभव और विपणन में परिवर्तन की अनुशंसित या योजनाबद्ध परिवर्तन पहचानने में "तटस्थ" हैं या नहीं और एक संभावित उत्पाद के रूप में विकिमीडिया के लिए संभावित जोखिम या अवसर उत्पन्न हो सकते हैं यदि फाउंडेशन या अन्य आंदोलन निकाय इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाते हैं। यह समीक्षा प्रौद्योगिकी और उत्पाद में आंदोलन की व्यापक योजना के रूप में समान अवधि पर होनी चाहिए, उदाहरण के लिए प्रत्येक 3 साल में जब विकिमीडिया फाउंडेशन एक मध्यम अवधि की योजना प्रकाशित करता है।