Movement Strategy/Recommendations/Iteration 1/Roles & Responsibilities/Nutshell/hi

This page is a translated version of the page Movement Strategy/Recommendations/Iteration 1/Roles & Responsibilities/Nutshell and the translation is 90% complete.

ये ड्राफ्ट अनुशंसाएं भूमिका और जिम्मेदारी समूह के भीतर सहमति-स्थल हैं जिसके बारे में हम विश्वास करते है कि इसे भविष्य के किसी भी प्रशासन संरचना में परिलक्षित होना चाहिए। इसके बारे में और अधिक विस्तार और गहनता से सोचने और इसे और अधिक वास्तविक बनाने के लिए, हमने तीन वैकल्पिक संरचनात्मक मॉडल विकसित किए जिन्हें हम आगे विकसित करना चाहते हैं। वर्तमान में हम इन मॉडलों को और अधिक गहराई से समझने के लिए एक ‘प्री-मॉर्टम’ अभ्यास से गुजर रहे हैं। यदि आप एक या एक से अधिक मॉडल के बारे में प्रतिक्रिया देने में रुचि रखते हैं, तो कृपया हमसे wg2030-rolesandresponsibilities@wikimedia.org के माध्यम से संपर्क करें

अनुशंसाएँ #1और #2

  1. स्व-प्रबंधन (सब्सिडीयरिटी) के सिद्धांत पर शक्तियों और दायित्वों कापुनः वितरणआवश्यक है
  2. निर्णय से प्रभावित होने वाली प्रक्रिया/समुदाय/गतिविधि के लिए यथासंभव "न्यूनतम" संभावित स्तर पर निर्णय लिया जाना चाहिए।

#1-2 के लिए औचित्य

  • ‘शक्ति और विशेषाधिकार की संरचनाओं को तोड़ने के लिए’ हमें अपनी स्वयं की संरचनाओं के साथ शुरू करना होगा – ग्लोबल नॉर्थ पर ध्यान कम करना, उन लोगों के लिए व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना होगा, जो अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, और जहां तक संभव हो निर्णय लेने और प्राधिकरण का विकेंद्रीकरण करना होगा।
  • अधिकार/शक्ति की वर्तमान अवधारणा और इसकी कमजोरियों की पहचान करना – समुदाय का मानना है कि विकिमीडिया फाउंडेशन (WMF) बहुत शक्तिशाली है,' जबकि विकिमीडिया फाउंडेशन (WMF) 'को लगता है कि उनके पास कोई जनादेश या अधिकार नहीं है। निर्णय अक्सर आम सहमति, नौकरशाही प्रक्रियाओं या गैर-पारदर्शी प्रक्रियाओं द्वारा लिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप विलंब होता है और अप्रभावी निर्णय (या निर्णयों की कमी), लिया जाता है और यह धारणा बनती है कि निर्णय उन लोगों की भागीदारी के बिना लिया गया था जो उनसे प्रभावित होंगे।
  • निर्णय अधिक प्रभावी होंगे यदि वे प्रभावित होने वाले समुदायों की सहमति से लिए जाते हैं। यहां "समुदाय" में ऑफ़लाइन और ऑनलाइन समूह (जैसे, प्रयोक्ता समूह, परियोजनाएं, अध्याय, विषयगत अंग), मौजूदा या भविष्य में शामिल हैं। यह व्यापक वैश्विक समुदाय की विविधता को दर्शाता है और स्थानीय समुदायों को निर्णय लेने की अनुमति देता है जो उनकी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा करता हैं।

अनुशंसाएँ #3 और #4

  1. निर्णय लेने के लिए एक ढांचा बनाने करने के लिए, सिद्धांतों, मूल्यों और शासन व्यवहारों का एक चार्टर तैयार करना होगा। चार्टर को व्यापक और विविध भागीदारी के साथ एक न्यायसंगत प्रक्रिया के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
  2. यह चार्टर वैश्विक प्रशासन और जवाबदेही निकाय के अधिकार में होगा

#3 और #4 के लिए औचित्य

  • ऐसा केवल तभी संभव होगा जब सिद्धांतों और मूल्यों की सामान्य समझ होजो हमें एक आंदोलन के रूप में एक साथ लाए और उन फैसलों और उन व्यवहारों को आगे बढ़ाएं, जिनकी हम उम्मीद करते हैं जब लोग शक्ति का प्रयोग करते हैं
  • उस आम समझ का निर्माण और दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता है - इसलिए "चार्टर" का निर्माण आवश्यक है। हमें लगता है कि यह एक जटिल प्रक्रिया होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चार्टर को व्यापक रूप स्वीकृति प्राप्त है और यह ज्ञान की समानता के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है, चार्टर के विकास को सुविधाजनक बनाने वाले समूह को वैश्विक विकिमीडिया आंदोलन और उन समुदायों की विविधता को प्रतिबिंबित करना चाहिए जिनके साथ हम काम करना चाहते हैं।
  • हम कई दिशाओं में अनेक निर्णय लेने के लिए व्यक्तियों और छोटे समूहों को सशक्त बनाने की जवाबदेही की परिकल्पना करते हैं
  • हम अनुमान लगाते हैं कि यह चार्टर उन मूल्यों को प्रतिबिंबित और समाविष्ट करेगा जिन्हें मौजूदा सत्ता संरचनाओं में बदलने की जरूरत होगी

अनुशंसा #5

यह सब हमारे प्राथमिक उद्देश्य समर्थन के लिए अस्तित्व मौजूद है: मुक्त ज्ञान और उसका वितरण

#5 के लिए औचित्य

  • विज़न और रणनीतिक निर्देशन

अनुशंसा #6

आंदोलन का अभिशासन विविध, समावेशी और जवाबदेह संगठनों द्वारा किया जाएगा (निर्वाचित और नियुक्त सदस्यों का मिश्रण)

#6 के लिए औचित्य

  • प्रभावी निर्णय लेने के लिए पृष्ठभूमि और दृष्टिकोण की विविधता महत्वपूर्ण है: हम कल्पना करते हैं कि विविधता के संबंध में अपेक्षाएं उन सिद्धांतों में से एक होंगी जिन्हें चार्टर में शामिल किया जाएगा
  • व्यवहार में यह इसे करने की विधि संगठन की प्रकृति और संदर्भ पर निर्भर करेगी। कई मामलों में हमें उम्मीद है कि निर्वाचित/नियुक्त सदस्यों का मिश्रण एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करेगा।
  • हम आशा और उम्मीद करते हैं कि जवाबदेही कई दिशाओं में कार्य करगी, और इसे औपचारिक और अनौपचारिक दोनों संरचनाओं और शामिल लोगों के व्यवहार से द्वारा पूरा किया जाएगा।

अनुशंसा #7

a)सभी संरचनाओं को उनकी गति से विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए इन संरचनाओं के लिए क्षमता निर्माण, सुविधा, कोचिंग, नेतृत्व विकास का निर्माण किया जाएगा

b) इसे कर्मचारी द्वारा समर्थित किया जाएगा

#7 के लिए औचित्य

  • स्व-प्रबंधित संगठन मुद्दों पर काम करने और साथ-साथ समाधान खोजने में समूहों की मदद करने में महत्वपूर्ण निवेश करते हैं। इसके विपरीत, विकिमीडिया ने इस पर लगभग कोई ध्यान नहीं दिया है और यह सभी स्तरों पर समस्याओं का कारण बनता है।
  • परिचर्चाओं को प्रभावी रूप से होने के लिए कौशल और भूमिकाओं का निर्माण करना हमारी अन्य अनुशंसाओं के काम करने के लिए महत्वपूर्ण है
  • हम उम्मीद करते हैं कि कई आंदोलन संस्थाओं में पहुंच, स्वयंसेवक विकास, कौशल विकास और क्षमता निर्माण के अन्य रूपों पर सामान्य रूप से अधिक ध्यान दिया जाएगा।
  • यहाँ निश्चित रूप से सवैतनिक कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।