मत संग्रह 30 अगस्त 2011 को समाप्त हो गया था। और अधिक मत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परिणामों की घोषणा 3 सितंबर 2011 को की गई थी।

चित्र छलनी मत संग्रह

संस्था

विकिमीडिया संस्थापना, व्यक्तिगत चित्र छलनी के विकल्प के निर्माण एवं उपयोग को लेकर समिति सदस्यों की राय जानने के लिए मत संग्रह का आयोजन कर रही है, जो कि पाठकों को स्वेच्छा से उन्हें स्वयं के खाते से ख़ास प्रकार के चित्रों को आढ़ में रखना संभव करेगा। जून 2011 में न्यास मंडल ने इस वैशिष्ट्य के लिए प्रार्थना की थी।

मत संग्रह 15 अगस्त 2011 को शुरू होकर 30 अगस्त 2011 को समाप्त होगा, जो कि उन सर्वरों के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो कि लोक कल्याण के सॉफ़्टवेयरों (Software in the Public Interest) में समर्पित है। विस्तृत जानकारी एवं शैक्षणिक सामग्री इन प्रष्टो पर उपलब्ध है।

मतदान की सूचना से अवगत होने के बाद, योग्यता एवं निर्देशों के लिए क्लिक करें

परिप्रेक्ष्य edit

न्यास मंडल ने विकिमीडिया संस्थापना को व्यक्तिगत चित्रों को आढ़ में रखने के वैशिष्ट्य को विकसित एवं कार्यान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

इसका उद्देश्य विकिमीडिया परियोजना पर से पाठको को उन चित्रों को आसानी से आढ़ में रखने के लिए सक्षम बनाना है, जिन्हें वे देखने के इच्छुक नहीं है,या तो वे जब चित्र पहली बार देखें अथवा समय से पहले ही अपने व्यक्तिगत चुनाव समायोजन के द्वारा। यह वैशिष्ट्य पाठको को अधिक चुनावों की भेंट से लाभान्वित के लिए नियत है, एवं इसका अभिप्राय इसे सदस्यों के लिए मददगार एवं सरल बनाना है। हम संपादकों के प्रोत्साहन के लिए इसे जितना सरल बनाना संभव हो सके, उतना सरल बनायेंगे।

यह वैशिष्ट्य सभी परियोजनाओं पर विकसित एवं लागू किया जायेगा। यह किसी भी चित्र को स्थायी रूप से नहीं हटाएगा: बल्कि आवेदन पर देखने से आढ़ में रखेगा। इसके विकास के लिए, हमने कुछ मार्गदर्शी सिद्धांतो का निर्माण किया है, लेकिन निर्माण प्रक्रिया के तहत कुछ समझौते करने होंगे। इसके लिए विकासकों को उन समझौतों में मदद करने के लिए, इस मत संग्रह में भाग लेकर अहमियत विषयों का मूल्यांकन करके हमारी मदद करें।

यह क्यों आवश्यक है? edit

2010 हेरिस रिपोर्ट में, अनुरोध सूचि में से दो तथ्य (7 एवं 9), पाठको को उन चित्रों को आढ़ में रखने के लिए एक मार्ग का निर्माण किया जाएँ, जिन्हें वो देखना नहीं चाहते; एवं एक ऐसा विकल्प हो जो पाठको को सशक्त विवादास्पद विषयवस्तुओं को छिपाने में मदद करें, थे।

इस प्रकार के वैशिष्ट्य के लिए कई तर्क हैं। कामुकता एवं हिंसात्मक चित्र विकिमीडिया परियोजना के अनिवार्य घटक हैं, जो इसके स्पष्ट, स्वतन्त्र एवं शैक्षणिक अनुदेशों को पूरा करते हैं। फिर भी, कुछ चित्र - एक ओर, जनन सम्बन्धी क्षेत्रों एवं कामुक प्रयोगों के हैं, साथ ही साथ दूसरी ओर सामूहिक चिंताजनक एवं विकृत मृत शरीरों के हैं - निसंदेह कुछ दर्शकों को बाधित करने में समर्थ हैं,खासकर, अगर वे बच्चे हैं अथवा अनजाने में हो गया है। व्यक्तिगत चित्र आढ़ वैशिष्ट्य का अभिप्राय दूसरे आदेश से पहले ही उन चित्रों को नज़रों से बचाकर उन विस्मयों और त्रासों को कम करने में सहायता करना है। प्राय: विकिपीडिया समाज में, यह लघुतम आश्चर्य या विस्मय के सिद्दांतों से निर्दिष्ट हैं।

दूसरी ओर हमारा यह विश्वास है कि यह आदेश इन चित्रों के प्रदर्शन को केवल निलंबित करेगा, निषेध नहीं। विकिमीडिया संस्थापना कि साइटों पर जानकारी की उपलब्धता से उतना ही समझौता किया जायेगा जितना कि हमारे सभी पाठकों का ध्यान एवं उनकी सेवा के हमारे दायित्व को पूरा करने के लिए आवश्यक हो। पूर्णतः चित्रों को छिपाने के बजाय एक पर्दा उस दायित्व की पूर्ति करता है।

क्या पूछा जाएगा? edit

0 से 10 के मापदंड पर, 0 अगर आप जोर से विरोध करते हैं, 5 अगर आप निष्पक्ष हैं और 10 अगर आप काफी पक्ष में हैं, आप से इसकी महत्वपूर्णता के बारे में आपके विचार पूछे जायेंगें:

  • विकिमीडिया परियोजना पर पाठको के लिए इस वैशिष्ट्य को पेश करना।
  • कि यह वैशिष्ट्य लोग्ड-इन एवं लोग्ड-आउट पाठकों दोनों ले लिए उपलब्ध हो।
  • कि आड़ उत्क्रमणीय हो; अगर पाठक अपना विचार बदलना चाहें तो यह उसमें सहायक होना चाहिए।
  • कि व्यक्ति अगर कोई विवादास्पद चित्र, जो कि अभी ढंग से वर्गीकृत नहीं किया गया हो, देखें, तो उसे रिपोर्ट अथवा चिन्हित करने में समर्थ हो।
  • कि यह वैशिष्ट्य पाठकों को जल्दी एवं आसानी से उन चित्रों को चुनने कि स्वीकृति दे जिन्हें वे छुपाना चाहें (उदहारण के तौर पर 5-10 वर्ग), ताकि लोग उदाहरण के तौर पर कामुकता वाले चित्रों को छुपा सके और हिंसात्मक चित्रों को नहीं।
  • कि यह वैशिष्ट्य सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष हो (जहाँ तक संभव हो, इसका उद्देश्य विश्वव्यापी बहु-सांस्कृतिक दृष्टिकोण को दर्शाना चाहिए और उनमें से जो भी संभवतः विवादास्पद हो)।

आपके पास यह कहने का भी विकल्प होगा कि आपके पास उत्तर देने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं हैं।

चित्र आड़ कैसा दिखेगा? edit

जैसा कि चित्र आढ़ का विकास अभी आरम्भ नहीं हुआ है, केवल शुरूआती कृत्रिम नमूने उपलब्ध हैं। ये मत संग्रह के परिणामों एवं वैशिष्ट्य विकास की वास्तविकता के अधीन हैं, लेकिन संभवतः निर्याणक फल इन कृत्रिम नमूनों जैसा ही दिखेगा। इन कृत्रिम नमूनों का यह मानना है कि पाठक इन्हें तीन प्रकार से समायोजित करने में समर्थ होंगे: आलेखन कला (navigation) से, प्रदर्शित चित्र से, और आडित चित्र से। ये पर्दादृश्य यह दर्शाते हैं कि एक बेनाम सदस्य को यह आड़ कैसा दिखाई देगा।

नियम edit

योग्यता edit

सम्पादक

आप विकिमीडिया विकि के किसी भी आपके द्वारा पंजीकृत एक खाते से से मतदान कर सकते हैं (आप सिर्फ एक बार मतदान कर सकते हैं, चाहे आपके पास कहीं सारे खाते हो)। योग्यता के लिए, यह आवश्यक है कि आपका खाता:

  • एक परियोजना से अधिक पर अवरोधित नहीं हो; और
  • जिस परियोजना से आप मतदान कर रहे हैं, उस पर अवरोधित नहीं हो; और
  • एक यन्त्र (bot) नहीं हो; और
  • 1 अगस्त 2011 से पहले सर्वत्र विकिमीडिया विकियों पर कम से कम 10 सम्पादन किये हो (अगर आपका खाता विश्वव्यापी खाते में एकरूपित हो तो आप अनेको विकियों पर अपने संपादनों को सामूहित कर सकते हैं)।
विकासक

मीडियाविकि विकासक मतदान के लिए योग्य है अगर वे:

  • आवरण पथ (shell access) के साथ विकिमीडिया सर्वर प्रशासक हैं; अथवा
  • विकिमीडिया के SVN पथ पर वचनबद्ध हैं और कम से कम एक बार वचनबद्ध हुए हैं।
कर्मचारी एवं ठेकेदार

विकिमीडिया संस्थापना के कर्मचारी एवं ठेकेदार मतदान के लिए योग्य है अगर वे उनके मतदान के दिन संस्थापना द्वारा नियोजित हैं, और 1 अगस्त 2011 से पहले नियोजित किये गए हो।

मंडल सदस्य एवं परामर्श मंडल सदस्य

न्यास मंडल एवं परामर्श मंडल के वर्त्तमान एवं पूर्व सदस्य मतदान के लिए योग्य हैं।

मतदान कैसे करें edit

अगर आप मतदान के लिए योग्य हैं:

  1. ब्यौरा पढ़ें एवं अपनी मुद्रा निश्चित करें।
  2. उस विकि पर कायेन जहाँ से आप मतदान के लिए योग्य हैं। खोज पट्टी में, Special:SecurePoll/vote/230 टाइप करें। उदाहरण के तौर पर, अगर आप meta.wikimedia.org विकि पर अधिक सक्रिय हैं, meta.wikimedia.org/wiki/Special:SecurePoll/vote/230 पर जाएँ।
  3. "Go to the voting server" पर क्लिक करें। यह आपको SPI सर्वर पर मतदान के लिए निर्देशित करेगा।
  4. पृष्ठ पर निर्देशों का पालन करें।

आपको wikimedia.amellus.net पर कुकी (cookies) को समर्थ करना होगा और मतदान पत्र के साथ वाले पृष्ठ को खोलने से पहले, मतदान अंतरापृष्ट द्वारा तृतीय-दल कुकी को जांचना होगा, क्योंकि अन्यथा आपको त्रुटी मिलेगी। अगर आपको त्रुटी "क्षमा कीजिए, आपका नाम इस निर्वाचन में मतदान करने के लिए अधिकृत प्रयोक्ताओं की पूर्वनिर्धारित सूची में नहीं है।" मिले, आप गलत विकि पर है: आप अपनी गृह विकि से "Special:SecurePoll" पर प्रवेश कि कोशिश कीजिये।

आप अपने मतदान पृष्ठ पर लौट सकते हैं और अपना मतदान बाद में बदल सकते हैं।

संगठन edit

घटनाक्रम edit

  • 30-06-2011: घोषणा की गयी; प्रारंभिक भाषांतरण चरण प्रारंभ।
  • 25-07-2011: मत संग्रह विस्तार एवं प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न प्रकाशित किये गए; मुख्य भाषांतरण चरण प्रारंभ।
  • 08-08-2011: आदर्शतः सभी भाषांतरण समाप्त हो गए हैं।
  • 15-08-2011: मत संग्रह प्रारंभ।
  • 17-08-2011: मेल भेजना प्रारंभ (सभी योग्य मतदाताओं को जिन्होंने मेल सूची से अपना नाम निष्काषित नहीं किया हो)।
  • 30-08-2011: मत संग्रह समाप्त; मतदान की जांच एवं मिलान प्रारंभ।
  • 01-09-2011: परिणामों की घोषणा।

भाषांतरण edit

मत संग्रह में विकिमीडिया सम्प्रदाय के अनुप्रस्थ काट प्रतिनिधि के भाग को सुनिशचित करने के लिए, चेतावानियों एवं मत संग्रह सूचनाओं को जितनी भाषाओँ में भाषांतरण संभव हो सके, महत्वपूर्ण है। भाषांतरण में सहयोग के लिए भाषांतरण पृष्ठ देखें। अगर आप अन्य भाषाएँ बोलते हैं, तो आपकी सेवायें प्रशंसनीय होंगीं।