Training modules/Dealing with online harassment/slides/useful-tools-for-gathering-evidence/hi

रिपोर्टों की जाँच: सबूत इकट्ठा करने के लिए उपयोगी उपकरण

संपादक बातचीत विश्लेषक आपको यह देखने में मदद कर सकता है कि एक विशिष्ट विकी पर दो उपयोगकर्ताओं ने कहाँ और किस तरीके से बातचीत की है। संपादकों के बीच विवाद या दीर्घकालिक उत्पीड़न के दावों की पृष्ठभूमि की जाँच करने में यह उपयोगी हो सकता है।

संशोधन इतिहास उपकरण (कभी-कभी इसे "विकी ब्लेम" भी कहा जाता है) किसी विशिष्ट पृष्ठ पर संशोधन में पाठ स्ट्रिंग का पता लगाने में आपकी मदद कर सकता है और एक विशिष्ट टिप्पणी या संपादन ढूँढने में सहायक हो सकता है।

किसी दिए गए पृष्ठ के उप-पृष्ठों को खोजना (यानी, एक निश्चित उपसर्ग के तहत पृष्ठों को खोजना) आपको केवल उन पृष्ठों की सामग्री पर विकि खोज करने से ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी शब्द के लिए केवल मेटा विकिमीडिया फोरम के सभी पुरालेख खोजना चाहते हैं, तो आप अपने खोज शब्द/वाक्यांश को खोज बॉक्स में डालें, उसके बाद "prefix:विकिमीडिया फोरम/पुरालेख/" लिखें। खोज परिणाम में आपके द्वारा लिखे गए शब्द/वाक्यांश से संबंधित केवल वह पृष्ठ आयेंगे जिनके नाम विकिमीडिया फोरम/पुरालेख/ से शुरु होते हैं।