Training modules/Dealing with online harassment/slides/off-wiki-steps-to-recommend/hi

निजी जानकारी को संभालना: सिफारिश किए जाने वाले ऑफ-विकी कदम

विकि के सम्पादनों की तुलना में विकि के बाहर डाली गई जानकारी को हटाना ज्यादा कठिन है। ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद, जानकारी तेज़ी से फैल सकती है और इसे पूरी तरह से हटाना मुश्किल या असंभव हो सकता है।

उस वेबसाइट के मेजबानों से संपर्क करना एक अच्छा विचार हो सकता है, जिस पर लीक की गई सामग्री डाली गई है और इसे हटाने के लिए कहा गया है। यह विशेष रूप से प्रभावी है जब उस वेबसाइट पर इन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक भरोसा और सुरक्षा दल मौजूद हो। यदि उनके पास ऐसा दल नहीं है, तो सामग्री को हटाना अधिक मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर संभव है।

अगर लीक के परिणामस्वरूप उत्पीड़ित व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए चिंता है, तो वह अपने स्थानीय कानून प्रवर्तन से संपर्क कर सकते हैं। यह वास्तव में उत्पीड़न का सामना करने वाले व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए, क्योंकि कुछ अधिकारी किसी तृतीय पक्ष द्वारा रिपोर्ट स्वीकार नहीं करते हैं। जानकारी को ऑनलाइन डालना गैरकानूनी हो सकती है खासकर यदि वह जानकारी अवैध रूप से प्राप्त की जाती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि जानकारी डालने वाले कहाँ रहते हैं।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि, संयुक्त राज्य अमेरिका में गैर लाभकारी संगठनों के संबंध में कानूनों के कारण, विकिमीडिया फाउंडेशन विकिमीडियनों को लिए कानूनी सलाह नहीं दे सकती। कानूनी सहायता देश या क्षेत्र के अनुसार बदलती है, और यह जांच योग्य हो सकता है यदि उत्पीड़न काफी गंभीर हो।