आंदोलन रणनीति और शासन/चुनाव स्वयंसेवक/२०२२/चुनाव स्वयंसेवकों के लिए आह्वान

विकिमीडिया फाउंडेशन २०२२ न्यासी बोर्ड चुनाव - चुनाव स्वयंसेवकों के लिए आह्वान

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

आंदोलन रणनीति और शासन टीम आगामी न्यासी बोर्ड के चुनाव में चुनाव स्वयंसेवकों के रूप में सहयोग करने के लिए समुदाय सदस्यों की तलाश कर रहा है।

चुनाव स्वयंसेवी कार्यक्रम का विचार २०२१ के विकिमीडिया न्यासी बोर्ड चुनाव के दौरान आया था। यह कार्यक्रम सफल साबित हुआ। चुनाव स्वयंसेवकों की मदद से हम १७५३ मतदाताओं तक पहुंच और चुनाव में भागीदारी बढ़ाने में सक्षम थे। चुनाव में कुल मतदान १०.१३% था, पहले से १.१% अधिक, और २१४ विकियों का प्रतिनिधित्व किया गया था।

२०१७ में भाग नहीं लेने वाले कुल ७४ विकियों ने २०२१ के चुनाव में मतदान किया। क्या आप भागीदारी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं?

चुनाव स्वयंसेवक निम्नलिखित क्षेत्रों में मदद करेंगे:

  • छोटे संदेशों का अनुवाद करना, और सामुदायिक स्थानों में चल रही चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करना।
  • वैकल्पिक: टिप्पणियों और प्रश्नों के लिए सामुदायिक स्थानों की निगरानी करना।

स्वयंसेवकों को चाहिए की वह:

  • बातचीत और कार्यक्रमों के दौरान फ्रेंडली स्पेस नीति बनाए रखें।
  • निष्पक्ष तरीके से समुदाय के लिए चुनाव दिशानिर्देश और मतदान की जानकारी प्रस्तुत करें।

क्या आप एक चुनावी स्वयंसेवक बनना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपके समुदाय का वोट में प्रतिनिधित्व हो? अद्यतन प्राप्त करने के लिए यहां साइन अप करें। अनुवाद के बारे में प्रश्नों के लिए आप वार्ता पृष्ठ का उपयोग कर सकते हैं।