विकिमीडिया फाउंडेशन चुनाव/२०२४/घोषणा/चयन हेतु घोषणा

This page is a translated version of the page Wikimedia Foundation elections/2024/Announcement/Selection announcement and the translation is 100% complete.

विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड के न्यासी के चयन २०२४

आप इस संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित पा सकते हैं।

सभी को नमस्कार,

इस वर्ष, विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड के न्यासियों में से 4 (चार) समुदाय और एफिलिएट-चयनित न्यासियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा [1]। बोर्ड इस वर्ष की चयन प्रक्रिया में भाग लेने और उन सीटों को भरने हेतु मतदान करने के लिए पूरे आंदोलन को आमंत्रित करता है।

चुनाव समिति फाउंडेशन के कर्मचारियों (स्टाफ) [2] के सहयोग से इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी। बोर्ड गवर्नेंस कमेटी ने उन ट्रस्टियों से एक बोर्ड चयन कार्य समूह बनाया, जो 2024 में उम्मीदवार नहीं हो सकते समुदाय - और एफिलिएट-चयनित ट्रस्टी चयन प्रक्रिया में डेरियस जेमीलनियाक, नतालिया टिम्किव, एसरा अल शाफेई, कैथी कोलिन्स और शनि इवेनस्टीन सिगलोव सम्मिलित हैं। [3] समूह को 2024 ट्रस्टी चयन प्रक्रिया के लिए बोर्ड की निगरानी प्रदान करने और बोर्ड को सूचित रखने का कार्य सौंपा गया है। चुनाव समिति, बोर्ड और कर्मचारियों की भूमिकाओं पर अधिक विवरण यहाँ उपलब्ध हैं [4]।

प्रमुख नियोजित तिथियाँ हैं:

  • मई 2024: उम्मीदवारों और प्रश्नों के लिए आव्हान
  • जून 2024: एफिलिएट ने 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मतदान किया (यदि 15 या उससे कम उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो कोई शॉर्टलिस्टिंग नहीं) [5]
  • जून-अगस्त 2024: अभियान अवधि
  • अगस्त के अंत/सितंबर 2024 की शुरुआत: दो सप्ताह की सामुदायिक मतदान अवधि
  • अक्टूबर-नवंबर 2024: चयनित उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि की जाँच
  • दिसंबर 2024 में बोर्ड की बैठक: नए न्यासियों का पदभार ग्रहण

2024 चयन प्रक्रिया के बारे में इस मेटा-विकी पृष्ठ पर अधिक जानें - जिसमें विस्तृत समयरेखा, उम्मीदवारी प्रक्रिया, अभियान नियम और मतदाता पात्रता मानदंड सम्मिलित हैं, और अपनी योजना बनाएँ।

चुनाव स्वयंसेवक'

2024 की चयन प्रक्रिया में सम्मिलत होने का दूसरा तरीका चुनाव स्वयंसेवक बनना है। चुनाव स्वयंसेवक चुनाव समिति और उनके संबंधित समुदाय के बीच एक सेतु हैं। वे यह सुनिश्चित करने में सहायता करते हैं कि उनके समुदाय का प्रतिनिधित्व हो और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मेटा-विकी पेज पर कार्यक्रम और इसमें सम्मिलित होने के तरीके के बारे में अधिक जानें।

सदर,

डेरियस जेमीलनियाक (शासन समिति अध्यक्ष, बोर्ड चयन कार्यकारी समूह)

[1] https://meta.wikimedia.org/wiki/Special:MyLanguage/Wikimedia_Foundation_elections/2021/Results#Elected

[2] https://foundation.wikimedia.org/wiki/Committee:Elections_Committee_Charter

[3] https://foundation.wikimedia.org/wiki/Minutes:2023-08-15#Governance_Committee

[4] https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_Foundation_elections_committee/Roles

[5] भले ही 4 सीटों के लिए आदर्श संख्या 12 उम्मीदवार हैं, लेकिन 15 से अधिक उम्मीदवार होने पर शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्योंकि हटाए गए 1-3 उम्मीदवार बहिष्कृत महसूस कर सकते हैं और यह बहुत काम का होगा। एफिलिएट को उम्मीदवार सूची से केवल 1-3 उम्मीदवारों को हटाने के लिए शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया को अंजाम देना होगा।