विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी मंडल/प्रतिक्रिया आह्वान:न्यासी मंडल चुनाव/न्यासी बोर्ड के प्रतिक्रिया आह्वान मैं सहबद्ध की भूमिका के बारे में प्रश्न

न्यासी बोर्ड के प्रतिक्रिया आह्वान मैं सहबद्ध की भूमिका के बारे में प्रश्न

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

नमस्कार,

अब तक न्यासी बोर्ड के प्रतिक्रिया आह्वान में भाग लेने के लिए धन्यवाद। जैसा कि पहले संकेत दिया गया था, हम अंतिम महत्वपूर्ण प्रश्न की घोषणा कर रहे हैं:

चुनाव में सहबद्ध किस प्रकार भाग ले सकते हैं?

सहबद्ध विकिमीडिया आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। २०१९ में, दो सीटों को सहबद्ध चयनित बोर्ड सीट्स (ASBS) प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था। २०२२ में, इन दोनों सीटों को फिर से चुना जाएगा। हालांकि, कानून में बदलाव ने समुदाय और सहबद्ध सीटों के बीच अंतर को हटा दिया। इसलिए, सवाल यह है कि नई सीटों के चुनाव में सहबद्धो को किस प्रकार शामिल होना चाहिए?

प्रतिक्रियाएं केवल दो सीटों पर ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय और सहबद्ध सीटों को भी संदर्भित कर सकती हैं। न्यासी बोर्ड चुनाव में सहबद्धो को शामिल करने का एक तरीका खोजना चाहता है। न्यासी बोर्ड कौशल, अनुभव, विविधता और समुदाय के समर्थन वाले लोगों का चयन करके चुनाव परिणामों में सुधार करना चाहता है।

न्यासी बोर्ड इस प्रश्न के बारे में प्रतिक्रिया चाहता है, हालांकि केवल सहबद्ध समुदाय से नहीं। सभी को प्रस्ताव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऑनलाइन प्रतिक्रिया एकत्र करने के अलावा, आंदोलन रणनीति और शासन टीम प्रतिक्रिया लेने के लिए सहबद्ध सदस्यों के साथ कई वीडियो कॉल का आयोजन करेगी। ये कॉल अलग-अलग समय पर होंगे और इसमें न्यासी बोर्ड शामिल होगा।

प्रतिक्रिया आह्वान प्रक्रिया को १६ फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

बातचीत में भाग लें

धन्यवाद,

आंदोलन रणनीति और शासन