Wikimedia Blog/Drafts/Hindi Wiki Sammelan Meetup, February 2015/Hindi Translation

शीर्षक सुझाव edit

  • हिन्दी विकि सम्मेलन: विस्तृत समुदाय को एकत्रित करना

विकल्प:

  • हिन्दी विकि सम्मेलन बैठक, फ़रवरी २०१५: नई दिल्ली

पाठ edit

 


हिन्दी विकिपीडियन्स ने दिल्ली में एक विकिसम्मेलन आयोजित किया। जिसका उद्देश्य देशपर्यन्त बिखरे हुए योगदानकर्त्ताओं को एकत्रित कर उनमें आपसी सद्भाव एवं समन्वय स्थापित करना था।

Photo हिन्दी विकिपीडियन हिन्दुस्तानी लैंग्वेज, अर्थात श्री मुज़म्मिलुद्दीन सय्यद द्वारा CC-BY-SA 4.0 अन्तर्गत्त मुक्त चित्र।


जुलाई २०१२ में, मात्र पाँच हिन्दी विकिपीडियन्स के समूह ने चौपाल पर एक चर्चा आरम्भ की जिसका विषय विकिमेनिया २०१२ एवं मलयालम विकि सम्मेलन के भांति ही हिन्दी विकिपीडिया हेतु, एक सम्मेलन आयोजित करने की संभावनाएं ढूंढना था। इसके पीछे मूल उद्देश्य था विभिन्न नगरों एवं शहरों में फ़ैले हुए हिन्दी विकिपीडियन्स को साथ लाकर हिन्दी विकिपीडिया के विकास के लिये एक समन्वयित प्रयास करना रहा था। पिछले कुछ वर्षों से हिन्दी विकिपीडियन्स में ऐसे किसी सम्मेलन की आवश्यकता कई अवसरों पर महसूस एवं चर्चा की गई थी। मार्च २०१४ में एक सम्मानीय हिन्दी विकिपीडियन श्री सैयद मुज़म्मिल जी द्वारा सेण्टर फ़ॉर इंटरनेट एण्ड सोसाइटी, बंगलुरु में उनके प्रोग्राम अधिकारी के कार्यकाल के समय हिन्दी विकिसम्मेलन आयोजित करने के बारे में चौपाल पर सदस्यों की राय भी ली थी। इस विचार का चर्चा में उपस्थित लगभग सभी सदस्यों ने स्वागत किया एवं अधिकांश सदस्यों का मत इसे पहली बार दिल्ली में आयोजित करने के पक्ष में ही था।

अन्य भारतीय भाषा विकिपीडियाओं की तुलना में विशेषकर हिन्दी विकिपीडिया के योगदानकर्त्ताओं की विशेष बात ये है कि ये देश भर में, एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फ़ैले हुए हैं, एवं इनमें आपस में आमने-सामने का संचार विकल्प अभी तक कोई नहीं है। हालांकि कुछ हिन्दी कार्यशालाएं आयोजित की भी गई हैं, किन्तु एक बडी समस्या ये भी रही है, कि हिन्दी विकिपीडिया में बहुत ही अल्प संख्या में निष्ठ एवं स्थिर योगदाता हैं, अन्यथा अधिकांश योगदानकर्त्ता आते जाते, बदलते रहते हैं। यहां उल्लेखनीय है कि हिन्दी विकिपीडिया सदस्य संख्या, लेख संख्या एवं सम्पूर्ण सम्पादन संख्या में अन्य भारतीय भाषाओं की अपेक्षा वृद्धि दर्ज हुई है। इसीलिये हिन्दी सम्मेलन के आयोजन पूर्व एक पूर्वायोजन कार्यक्रम के प्रयास की आवश्यकता रही है, जिसमें कुछ समर्पित योगदानकर्त्ता एवं हिन्दी विकिपीडिया के उत्थान हेतु सहायक कुछ लोगों का संगम हो। आसफ़ बार्तोव ने इस विषय पर अपना समर्थन देते हुए हिन्दी विकिसम्मेलन परियोजना पृष्ठ पर कहा है कि: We at the Wikimedia Foundation are eager to provide the resources to make this event possible.

 
हिन्दी विकि प्रबंधक: आशीष भटनागर एवं अनिरुद्ध कुमार। चित्र हिन्दी विकिपीडियन श्री मुज़म्मिलुद्दीन सय्यद (Hindustanilanguage) द्वारा लिया गया एक CC-BY-SA 4.0 के अन्तर्गत्त मुक्त चित्र।

इन्हीं उद्देश्यों हेतु, नई दिल्ली में १४-१५ फ़रवरी, २०१५ को एक हिन्दी विकि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में तीन हिन्दी विकि. प्रबन्धकगण: आशीष भटनागर, अनिरुद्ध कुमार एवं संजीव कुमार सहित १५ लोग उपस्थित थे। इनके अलावा दो पुनरीक्षक: पीयुष मौर्य एवं मुज़म्मिल सैयद भी थे। इस कार्यक्रम में सेण्टर फ़ॉर इंटरनेट एण्ड सोसाइटी ने सहयोग दिया एवं मुख्य समन्वयकर्त्ता एवं आयोजनकर्त्ता अभिषेक सूर्यवंशी थे।

यहां चर्चा के दौरान हमने तय किया कि एक भारतव्यापी सम्मेलन पूर्व, हमें इसी वर्ष दिल्ली में ही एक और विकि सम्मेलन आयोजित करना चाहिये। अन्य सदस्यों ने विभिन्न्न कॉलिजों एवं विश्वविद्यालयों में आउटरीच कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित कर हिन्दी विकि को बढ़ावा देने पर जोर भी दिया। इस सम्मेलन के मुख्य सुझावों का सार इस प्रकार से है:

  • हिन्दी विकिपीडिया हेतु एक विशेष प्रचार पत्र बनाया जाए।
  • विभिन्न्न शैक्षणिक एवं शोध-उन्मुख संगठनों एवं संस्थाओं में आउटरीच कार्यक्रमों की संभावनाएं तलाशी जाएं।
  • विभिन्न संगठनों की सहायता से विकिपीडियन-इन-रेज़िडेन्स पोज़ीशन्स का नियोजन कर हिन्दी विकिपीडिया के उत्थान में सहयोग किया जाए।
  • केन्द्र सरकार के संगठनों में यथासंभव हिन्दी पखवड़े जैसे कार्यक्रम के दौरान हिन्दी विकिपीडिया को बढ़ावा देने एवं योगदान करने की भी योजनाएं बनायी जाएं।
  • उत्तर-भारत एवं अन्य हिन्दी भाषी क्षेत्रों के समाचार-पत्रों में हिन्दी विकिपीडिया सम्पादन एवं उपयोग हेतु कोई ट्यूटोरियल स्तंभ दिये जा सकते हैं।
  • रेडियो एवं दूरदर्शन पर हिन्दी विकिपीडिया के प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यक्रम के आयोजन की संभावनाएं तलाशी जाएं।
  • सोशल मीडिया की सहायता भी इसके लिये प्रभाई रहेगी।
  • अन्य भारतीय भाषाओं के संग एक बेहतर समाकलन की योजना बनायी जाए, जिसके मुख्य कारण हैं:
  • कई भारतीय भाषाओं जैसे मराठी, कोंकणी, भोजपुरी, नेपाली भाषाएं समान देवनागरी लिपि का ही प्रयोग करती हैं। महाराष्ट्र, बिहार, गोआ, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में आपसी सद्भाव से विकास योजना बनाई जा सकती हैं।
  • अधिकांश भारतीय भाषाओं के व्याकरण समान होते हैं, अतः इनमें अनुवाद अन्य भाशाओं की अपेक्षा अधिक सुलभ होता है।
  • कार्यभार का विभाजन: सम्मेलन के दौरान कई सहभागियों ने अलग-अलग स्थानों पर आउटरीच गतिविधियों में सहयोग का आश्वासन दिया, विशेषकर दिल्ली, लखनऊ एवं पंजाब में।

यदि इस प्रारम्भिक सम्मेलन में हिन्दी विकिपीडिया के विकास के हमारे प्रयास सफ़ल होते हैं, तो हमें आशा है कि हमारा प्रस्तावित विकि सम्मेलन (दिल्ली में स्थानीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी, तथा मुख्य हिन्दी विकिसम्मेलन) भविष्य में हिन्दी विकिपीडिया के विकास एवं प्रगति में सहायक होगा। इसके साथ ही हमें ये भी आशा है कि ऐसे सम्मेलन भौगोकिक विविधता के कारण बिखरे हुए अन्य विकि समुदायों के बीच भी समन्वय रखने में एक प्रतिरूप सिद्ध होगा।

हिन्दी विकिपीडियन श्री मुज़म्मिलुद्दीन सय्यद के ब्लॉग का हिन्दी अनुवाद। द्वारा: प्रबन्धक हिन्दी विकिपीडिया: आशीष भटनागर--Ashish Bhatnagar talk 05:44, 9 March 2015 (UTC)[reply]

सार edit

दिल्ली में एक सम्मेलन का आयोजन, जिसका उद्देश्य भारत पर्यन्त संपादकों को हिन्दी विकिपीडिया के उत्थान एवं विकास हेतु विचार एवं चर्चा करन था।

ऐसे कार्यक्रम अन्य भौगोलिक रूप से विस्तृत विकि समुदायों के लिये एक प्रतिरूप/कीर्तिमान सिद्ध हो सकते हैं। (...)

टिप्पणियाँ edit

सोशल मीडिया संदेश द्वारा पोस्ट के प्रचार हेतु सुझाव:

ट्विटर(@wikimedia/@wikipedia)
  • हिन्दी विकि सम्मेलन: Bringing together a community dispersed across India. (कड़ी) #HindiWikiMeet
फ़ेसबुक