User:CKoerner (WMF)/Page issues on mobile web/hi

This page is a translated version of the page User:CKoerner (WMF)/Page issues on mobile web and the translation is 100% complete.

मोबाइल वेब पर पृष्ठ समस्याओं के बारे में अद्यतन

Please help translate to your language


सभी को नमस्कार। रीडर वेब दल ने हाल ही में मोबाइल वेबसाइट पर पृष्ठ समस्या टेम्पलेट्स को उजागर करने पर काम करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में पृष्ठ सामग्री वाली समस्याओं के बारे में विवरण आम तौर पर मोबाइल वेबसाइट पर छिपे हुए हैं। इससे पाठक उनके द्वारा पढ़े जाने वाले पृष्ठों की विश्वसनीयता से अनजान रह जाते हैं। इस परियोजना का लक्ष्य मोबाइल वेब पर किसी लेख के भीतर विशेष समस्याओं के बारे में जागरूकता में सुधार करना है। ऐसा हम पृष्ठ समस्याओं के दृश्य स्टाइल को बदलकर करेंगे।

अब तक हमने डिजाइन और कार्यान्वयन पर एक प्रस्ताव तैयार किया है। हम प्रस्तावित डिजाइनों पर उपयोगकर्ता परीक्षण भी कर पाए। अब तक के परीक्षणों के परिणाम सकारात्मक हैं। हमने जो जाना है उसका त्वरित सारांश यहाँ दिया गया है:

  • नया तरीका प्रतिभागियों के बीच पृष्ठ समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। विशेष रूप से तब जब वे गहन मूल्यांकन/आलोचनात्मक अंदाज़ में हों।
  • पृष्ठ समस्याएँ पाठकों को समझ में आती हैं और वे समझते हैं कि ये कैसे काम करते हैं।
  • पाठक पृष्ठ समस्याओं के बारे में परवाह करते हैं और उन्हें महत्वपूर्ण मानते हैं।
  • विकिपीडिया की पृष्ठ समस्याओं के बारे में सीखने को लेकर पाठकों की भावनाएँ अत्यधिक सकारात्मक थीं।

हमारा अगला कदम इन परिवर्तनों को लागू करना शुरू करना होगा। हम विकास शुरू करने से पहले आपके किसी भी प्रकार की चिंताओं, विचारों और सुझावों के लिए आप तक पहुंचना चाहते थे। कृपया परियोजना पृष्ठ पर जाएँ जहाँ हमारे पास इस बारे में और अधिक जानकारी और नमूने हैं कियह कैसा दिखेगा। कृपया वार्ता पृष्ठ पर प्रतिक्रिया दें

Thank you!