सार्वभौमिक आचार संहिता/समन्वय समिति/चुनाव/२०२४/मतदाता की पात्रता के मानदण्ड

Outdated translations are marked like this.

VOTE HERE

सार्वभौमिक आचार संहिता

सम्पादक

आप विकिमीडिया विकि पर अपने किसी भी पंजीकृत खाते से मतदान कर सकते हैं। आप केवल एक बार मतदान कर सकते हैं, भले ही आपके पास कितने भी खाते हों। अर्हता प्राप्त करने के लिए, एक खाते में यह होना ही चाहिए:

  • एक से अधिक सार्वजनिक परियोजना में साइट-वाइड ब्लॉक नहीं होना चाहिए
  • और यह बॉट नहीं होना चाहिए;
  • और १७ मार्च २०२४ तक विकिमीडिया विकियों पर कम से कम ३०० सम्पादन होने चाहियें;
  • और १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच कम से कम २० सम्पादन होने चाहियें।

खाता पात्रता जाँच उपकरण का उपयोग सामान्य संपादक के मतदान हेतु योग्यता को शीघ्रता से सत्यापित करने के लिए किया जा सकता है।

डेवलपर्स

डेवलपर्स मतदान के योग्य हैं यदि वे:

  • शेल अभिगम (shell access) के साथ विकिमीडिया सर्वर प्रबन्धक हैं
  • या १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच किसी भी आधिकारिक विकिमीडिया रेपो के लिए कम से कम एक विलय प्रतिबद्धता (merged commit) बना दी है।

अतिरिक्त मापदण्ड

  • या १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच किसी भी रेपो के लिए nonwmf-extensions या nonwmf-skins में कम से कम एक विलय की प्रतिबद्धता की है।
  • या कम से कम एक विलय किसी भी विकिमीडिया टूल रेपो के लिए प्रतिबद्ध किया है (उदाहरण के लिए १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच।)
  • या विकिमीडिया विकि पर किसी भी उपकरण, बॉट, गैजेट और लुआ मॉड्यूल के रखरखाव करने वाले/योगदानकर्ता।
  • या विकिमीडिया से संबंधित तकनीकी विकास की डिजाइन और/या समीक्षा प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

अनुवादक

अनुवादक मतदान करने के योग्य हैं यदि उन्होंने १७ मार्च २०२४ से पहले कम से कम ३०० संपादन किए हों, और १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच २० संपादन किए हैं।

विकिमीडिया फाउंडेशन कर्मचारी और अनुबन्धी

विकिमीडिया फाउंडेशन के वर्तमान कर्मचारी और अनुबन्धी मतदान करने के योग्य हैं यदि वे १७ मार्च २०२४ तक फाउंडेशन द्वारा नियोजित किए गए हैं।

विकिमीडिया आंदोलन के एफिलिएट के स्टाफ और अनुबंधी

  • वर्तमान विकिमीडिया अध्याय, विषयगत संगठन या उपयोगकर्ता समूह के कर्मचारी और ठेकेदार वोट देने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वे १७ मार्च २०२४ के पहले अपने संगठन द्वारा नियोजित किए गए थे।
  • वर्तमान विकिमीडिया अध्यायों, विषयगत संगठनों या उपयोगकर्ता समूहों के उपनियमों में परिभाषित औपचारिक निकायों के सदस्य मतदान करने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वे १७ मार्च २०२४ तक उन कार्यों में कार्यरत रहे हैं।

संबद्धता समिति (Affiliations Committee) और चुनाव समिति उम्मीदवारों आह्वान तक पात्र विकिमीडिया एफिलिएट की सूची की पुष्टि करेगी।

विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड के सदस्य और सलाहकार

विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के वर्तमान सदस्य, विकिमीडिया फाउंडेशन सलाहकार बोर्ड के सदस्य और विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ समितियों के स्वयंसेवक सलाहकार मतदान के पात्र हैं।

विकिमीडिया आंदोलन समिति के सदस्य

विकिमीडिया आंदोलन समितियों के वर्तमान सदस्य वोट देने के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं यदि वे १७ मार्च २०२४ तक उन कार्यों में जुड़ गए थे।

चुनाव समिति उम्मीदवारों के लिए आह्वान के समय तक इस अनुभाग के प्रयोजन के लिए योग्य विकिमीडिया आंदोलन समितियों की एक सूची प्रकाशित करेगी।

विकिमीडिया आंदोलन समुदाय के आयोजक

अच्छी स्थिति वाले सामुदायिक आयोजक, जो अन्य श्रेणियों के तहत मतदान करने के योग्य नहीं हैं, वे निम्नलिखित में से किसी एक को पूरा करने पर मतदान के योग्य होंगे:

  • १७ सितंबर २०२४ से कम से कम एक विकिमीडिया फाउंडेशन अनुदान के लिए आवेदन किया है, प्राप्त किया है और रिपोर्ट किया है।
  • ऑन-विकी दस्तावेज़ीकरण के साथ और कम से कम १० उपस्थित/आगंतुक/प्रतिभागियों के साथ, १७ मार्च २०२३ और १७ मार्च २०२४ के बीच, एक वित्त पोषित हैकाथॉन, प्रतियोगिता या अन्य विकिमीडिया कार्यक्रम के आयोजक थे।

टिप्पणियाँ

यदि आप मुख्य मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप तुरंत मतदान कर सकेंगे। सिक्योरपोल की तकनीकी सीमाओं के कारण, जो लोग अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, वे सीधे मतदान करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, जब तक कि वे किसी अन्य मानदंड को पूरा नहीं करते। यदि आपको लगता है कि आप अतिरिक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, तो कृपया मतदान की अंतिम तिथि से कम से कम चार (४) दिन पहले यानी १२ अप्रैल २०२४ को या उससे पहले तर्क के साथ board-elections@lists.wikimedia.org ईमेल करें। यदि आप मानदंडों को पूरा करते हैं, तो हम आपको मतदान करने में सक्षम होने के लिए, मैन्युअल सूची में जोड़ देंगे।