Training modules/Dealing with online harassment/slides/handling-pii-on-wiki/hi

This page is a translated version of the page Training modules/Dealing with online harassment/slides/handling-pii-on-wiki and the translation is 100% complete.

निजी जानकारी को संभालना: ऑन-विकि पहचाने जाने योग्य निजी जानकारी को संभालना

आपको सार्वजनिक रूप से पहचान योग्य जानकारी को संभालने के लिए कहा जा सकता है जिसे विभिन्न स्थानों पर डाला गया है, जानबूझकर या अन्यथा। यह हमेशा दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं किया जाता। कभी-कभी कोई व्यक्ति बिना किसी परियोजना पर अपने बारे कुछ डाल देते हैं और उन्हें यह नहीं पता होता कि वह पृष्ठ कितना सार्वजनिक है। या शायद कोई अन्य उपयोगकर्ता और उनकी सार्वजनिक रूप से पहचान योग्य जानकारी के बीच एक कड़ी का उल्लेख कर्ता है जिसे उन्होंने सोचा था कि वह ज्ञात थे, लेकिन ऐसा नहीं था। जानकारी डालने वाले व्यक्ति का कोई भी इरादा हो पर सार्वजनिक रूप से पहचान योग्य जानकारी को सावधानी के साथ संभाला जाना चाहिए और आवश्यक रूप से निकाल दिया जाता है और दबा दिया जाता है।

व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी विकिमीडिया परियोजना नोटिसबोर्डों या वार्ता पृष्ठों पर डाली जा सकती है, जिन स्थानों को मध्यस्थता के लिए उपयोग किया जाता है। यह हमेशा दुर्भावनापूर्ण ढंग से नहीं किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य जानकारी के आकस्मिक प्रकाशन के कुछ उदाहरण निम्नलिखित शामिल हैं:

  • कोई व्यक्ति किसी उपयोगकर्ता और उनके स्थान, उनके नियोक्ता, या एक आईपी पते के बीच एक लिंक बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि वह बहस में एक नुक्ता साबित कर सके;
  • किसी व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को उसके नाम से संबोधन करना (यह माना जा रहा है कि दूसरे व्यक्ति ने इसे अपने खाते में सार्वजनिक रूप से लिंक नहीं किया था);
  • किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी तस्वीर अपलोड करना जो एक अन्य उपयोगकर्ता और उनका नाम बैज दिखाता है, इस प्रकार उपयोगकर्ता नाम को उनके वास्तविक नाम से जोड़ता है, या जिसके टैग या मेटाडेटा में उपयोगकर्ता का असली नाम होता है।

इन सभी मामलों में, भले ही उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई हो जिसने संपादन किए हैं, पर संपादनों को दबाया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए "तत्काल कार्रवाई" अनुभाग का मूलभूत पाठ्य देखें।

इस विविध प्रकार के उत्पीड़न में लेखों को इस्तेमाल करने की अतिरिक्त संभावना भी है। यह विशेष रूप से चिंता का विषय है जब किसी व्यक्ति के उसके स्वयं के विकिपीडिया लेख से संबंधित उत्पीड़न होता है। ऐसे लोग यदि उल्लेखनीय हों, तो भी ज्यादातर निम्र प्रोफ़ाइल व्यक्ति होते हैं।

अधिकांश परियोजनाओं पर लोगों की जीवनीयों से संबंधित नीतियां पर इससे संबंधित जानकारी होती है कि इस तरह के लोगों के बारे में लेखों के बारे में क्या किया जाए। इस तरह के लेखों के संबंधित परिस्थितियाँ निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं:
  • घर के पते या फ़ोन नंबरों को इन्फोबॉक्स या पृष्ठ लिखत में शामिल करना;
  • असुरक्षित या गलत सामग्री को सम्मिलित करना जो विवादास्पद है या जिसमें निजी विवरण शामिल हैं (आमतौर पर जहाँ वह विवरण अत्यधिक हैं - तलाक का विवरण, बच्चों की जन्म तिथि ...);
  • अविश्वसनीय वेबसाइटों या ब्लॉगों के लिंक जोड़ना जो पहले अप्रकाशित या असत्यापित व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करते हैं

लेख सामग्री के मुद्दों को उत्पीड़न के रूप में देखने से सावधान रहें। स्रोतयुक्त सामग्री, आलोचनाओं या विवादों, पर अनुचित बल देना एक अलग मामला है और ऐसी चर्चा को ऑन-विकी संभाला जाना चाहिए।