Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Blog posts/Wikimedia Summit 2019/hi

This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Blog posts/Wikimedia Summit 2019 and the translation is 96% complete.

विकिमीडिया शिखर सम्मेलन 2019 में विकिमीडिया 2030

विकिमीडिया जर्मनी e.V. के लिए जेसन क्रुगर द्वारा- विकिमीडिया जर्मनी e.V., CC BY-SA 4.0

विकिमीडिया 2030 और विकिमीडिया आंदोलन के भविष्य का निर्माण विकिमीडिया शिखर सम्मेलन में होने वाली मुख्य चर्चा थी, जो 29 से 31 मार्च, 2019 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया था। विकिमीडिया संबद्धों, विकिमीडिया फाउंडेशन और विभिन्न समितियों से लगभग 200 सहभागियों ने नौ आंदोलन रणनीतिक कार्य समूहों के सदस्यों के साथ मिलकर हमारे भविष्य पर चर्चा की, कि कैसे हम अपने रणनीतिक निर्देशन में आगे बढ़ें, और अधिक लोगों तक अधिक ज्ञान की पहुंच को सुनिश्चित करें। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य केन्द्र संबद्धों को उस संरचनात्मक कार्य में संबद्ध करना था जो कार्य समूहों द्वारा आज तक किए गए हैं। संवादात्मक सत्रों, खुले स्थान के मंचों, और वार्ता के दौरों के माध्यम से, प्रतिभागियों ने कार्य समूहों द्वारा बनाई गई विस्तार टिप्पणियों और उनके द्वारा तैयार किए गए प्रमुख प्रश्नों का विश्लेषण किया। ये ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर यह जानने के लिए दिया जाना चाहिए कि हम जो भविष्य चाहते हैं, उसके निर्माण के लिए क्या संरचनात्मक परिवर्तन किए जाने चाहिए।

“हम अपने भविष्य पर सहयोगात्मक रूप से कार्य करने के लिए यहाँ हैं”

विकिमीडिया शिखर सम्मेलन - पूर्व में विकिमीडिया कॉनफ्रेन्स - विकिमीडिया संबद्धों, विकिमीडिया फाउंडेशन और तीन विकिमीडिया समितियों की वार्षिक बैठक है और यह हमारे आंदोलन की रणनीति और शासन पर केंद्रित है। यहाँ तक, इसने इस बात की जाँच और समीक्षा करने के लिए सही सेटिंग प्रदान की है कि हम आंदोलन को कहाँ ले जाना चाहते हैं।

शुरुआती भाषणों में शुरुआत से ही बड़ी तस्वीर को ध्यान में लाया गया। संघीय विदेश कार्यालय में जर्मन राज्य मंत्री, मिशेल मुन्तेफेरिंग, ने ज्ञान के प्रसार में विकिमीडियन्स के काम को माना और इस “नए, लोकतांत्रिक वैश्विक पुस्तकालय” में विभिन्न, विविध दृष्टिकोणों को प्रतिबिंबित करने के महत्व पर बात की। इससे पहले कि आंदोलन रणनीतिक प्रक्रिया वास्तुकार, कारेल वैदला, और आंदोलन रणनीतिक कार्यक्रम प्रबंधक, निकोल एबेर इस आंदोलन रणनीति के बारे में और शिखर सम्मेलन में आज तक किए गए कार्य का निर्माण करने के लिए समय का उपयोग कैसे करें, के बारे में विस्तार से बात करें, विकिमीडिया फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक, कैथरीन मैहर ने सीधा मुद्दे पर आते हुए कहा कि “हम अपने भविष्य पर सहयोगात्मक रूप से कार्य करने के लिए यहाँ हैं”।

हमारे आंदोलन का विस्तृत विश्लेषण करना

 
विकिमीडिया जर्मनी e.V. के लिए जेसन क्रुगर द्वारा- विकिमीडिया जर्मनी e.V., CC BY-SA 4.0

हमें अपने रणनीतिक निर्देशन में आगे बढ़ने के लिए और पूरे मुक्त ज्ञान आंदोलन के लिए आवश्यक समर्थन प्रणाली बनने के लिए क्या बदलने की आवश्यकता है? हम खुले ज्ञान को और अधिक न्यायसंगत कैसे बना सकते हैं? और, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इस सहयोगात्मक रूप से कैसे कर सकते हैं? इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में इन सवालों पर चर्चाएं चलीं।

कार्य समूहों द्वारा तैयार की गई और कार्यक्रम से पहले प्रकाशित विस्तार टिप्पणियों ने वार्ता के शुरुआती बिंदु प्रदान किए। प्रत्येक दस्तावेज़ में उल्लिखित मार्गदर्शक प्रश्न, समूहों की हमारे आंदोलन की गहरी समझ प्राप्त करने में मदद करेंगे। वे जो जवाब देते हैं उनका उपयोग विकिमीडिया आंदोलन के भीतर संरचनात्मक परिवर्तन के लिए अनुशंसाएँ बनाने के लिए किया जाएगा।

विकिमीडिया शिखर सम्मेलन पहला अवसर था जब कार्य समूहों को विकिमीडिया संबद्धों, अपने प्रमुख हितधारकों में से एक, के साथ उनके काम पर चर्चा करनी थी। इसने कार्य समूहों और संबद्धों के लिए एक संवादात्मक स्थान प्रदान किया, जो आंदोलन में चुनौतियों और अवसरों के बारे में बात करते थे। इसके अलावा, इसने कार्य समूहों को विशिष्ट विषयगत क्षेत्रों में संबद्धों से प्रत्यक्ष अंतर्दृष्टि प्राप्त करने और आगे बढ़ने के तरीके तैयार करने और साझा करने की अनुमति दी। शिखर सम्मेलन से निकलकर आने वाली प्रमुख अंतर्दृष्टियों में से ये हैं कि मौजूदा हताशा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की आवश्यकता है; सुनिश्चित करें कि हम जो करते हैं लोग उसके मूल में हैं; और प्रभावी ढंग से और सार्थक तरीके से साझेदारी और संसाधन तैयार करें।

पहले दिन, कार्य समूहों को एक साथ काम करने का समय दिया गया जबकि संबद्धों का पूरी तरह से मार्गदर्शन किया गया कि हमारे भविष्य के बारे में वार्ताएं शुरु करने के लिए विस्तार टिप्पणियों का उपयोग कैसे करें और साथ ही साथ उस भूमिका के बारे में जो वे निभा सकते हैं को लेकर अपने सारे प्रश्न कैसे पूछने हैं। यह दिन विषयगत मुलाकातों और विकिमीडिया के जर्मनी स्थित कार्यालयों में रात्रिभोज के साथ समाप्त किया था।

 
विकिमीडिया जर्मनी e.V. के लिए जेसन क्रुगर द्वारा- विकिमीडिया जर्मनी e.V., CC BY-SA 4.0

दूसरे दिन कार्य समूहों और संबद्धों के बीच जीवंत चर्चाओं के साथ विस्तारित प्रश्न सामने लाए गए, जो इस संबंध में थे कि कार्यक्रम स्थल के हर कोने में दिए गए इन सवालों का हल कैसे खोजा जाए। शाम के उत्सव पास के हॉटस्पॉट विला नेउक्लन में चलने से पहले, विकिमीडिया बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ ने हमारे भविष्य की राह पर अपने प्रतिबिंबों के साथ कार्यक्रम को पूरा किया।

दो दिनों के विचार-विमर्श, विचारों के निर्माण, और आदान-प्रदान के बाद, कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन इन वार्ताओं के निर्माण और उनके चरणों को विकसित करने के तरीके पर केंद्रित था। कार्य समूहों ने दूसरे दिन से प्राप्त अपने इनपुट लिए और इनका उपयोग विकिपीडिया आंदोलन के भीतर संरचनात्मक परिवर्तन हेतु अनुशंसाओं को विकसित करने के लिए कार्रवाई की योजना तैयार करने के लिए किया। प्रमुख श्रोता एमना मिजौनी (ट्यूनीशिया से विकिमीडियन), सुनील अब्राहम (दि सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी) और रयान मर्कले (क्रिएटिव कॉमन्स) ने यहाँ तक पहुंचने के लिए की गई कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए और हमें आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहन से भरे शब्दों के साथ इस आयोजन का समापन दिया।

विकिमीडिया शिखर सम्मेलन, प्रतिभागियों के लिए हमारे भविष्य की रणनीति से जुड़ने का एक अवसर था। विकिमीडिया संबद्ध व्यक्तिगत रूप से कार्य समूहों से उनकी विस्तार टिप्पणियों के बारे में बात कर सकते हैं, जिन्होंने उनके योगदान देने के बारे में गति-शक्ति का निर्माण करने में मदद की। यहां फीडबैक में शामिल है कि यह एक आवश्यक प्रक्रिया है और शिखर सम्मेलन में होने के कारण आंदोलन के भविष्य के बारे में अपने स्वयं के विचारों को मजबूती मिली है जिससे लोग इसे अपने स्वयं के समुदाय में वापस ले जाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

शिखर सम्मेलन ने कार्य समूहों को अपने काम में प्रगति के लिए एक खुली जगह प्रदान की, और कई समूह पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिल रहे थे। आमने-सामने के प्रारूप ने विचारों को प्रवाहित करने के लिए स्थान दिया और विस्तारित, उत्पादक कार्य सत्र हुए।

इस आवेग को विकिमानिया और उससे भी आगे तक ले जाना

 
विकिमीडिया जर्मनी e.V. के लिए जेसन क्रुगर द्वारा- विकिमीडिया जर्मनी e.V., CC BY-SA 4.0

कार्य समूह वर्तमान में परिवर्तन की अनुशसाओं का मसौदा तैयार करने के लिए एक कार्य योजना का निर्धारण कर रहे हैं, वे ऐसा अपने विषयगत क्षेत्रों की सामग्री का विस्तृत विश्लेषण करते हुए और यह देखते हुए कर रहे हैं कि उन्हें किस तरह के अनुसंधान को करने की आवश्यकता है। योजना अगस्त में विकिमानिया के समय के आसपास मसौदा अनुशंसाएँ प्रदान करने की है।

शामिल होना चाहते हैं? अपने विचार साझा करें!

हमारी परियोजनाओं की तरह, हम सफल तब होते हैं जब अधिक लोग, विचार और दृष्टिकोण योगदान देते हैं। परिणाम, जहां हम जाना चाहते हैं, और हम वहां कैसे पहुंचते हैं, का बेहतर दृष्टिकोण है। हमें आपकी आवाज़ और आपके समर्थन की ज़रूरत है।

कई देशों और संस्कृतियों में काम करते हुए, हम इस बात पर विचारों को जुटा रहे हैं कि हमारा भविष्य कैसा दिखना चाहिए। और हमें आपकी मदद की जरूरत है। ऑनलाइन समुदाय वार्ताओं के माध्यम से इस संबंधी अपने विचार कई भाषा विकीज़ पर, और सर्वेक्षण के माध्यम से भी, देकर हमसे जुड़ें कि इस समय मेटा-विकी पृष्ठ पर क्या हो रहा है। इस ऑनलाइन वार्ता में, आप उन समाधानों के लिए अपनी अंतर्दृष्टि और विचारों को साझा कर सकते हैं जो विकिमीडिया आंदोलन को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।