सार्वजनिक नियम
We are getting ready to do an update to the Public Policy Portal. This subpage shows the edits we propose to make.
We invite you to discuss these suggested edits on the discussion page. We would like to do the update to the Portal on Nov. 28, so please leave us your feedback at your earliest convenience. --JGerlach (WMF) (talk) 21:03, 10 November 2016 (UTC) |
यह विकि का विकिमीडिया सार्वजनिक नियम स्थल है। आप इस जगह पाठ्य पर चर्चा और अनुवाद कर सकते हैं। |
- सार्वजनिक नियम विकिमीडिया और आसपास के निःशुल्क ज्ञान को प्रभावित करते हैं।
पहुँच, प्रतिकृति अधिकार, गोपनियता आदि सीधे तौर पर विकिपीडिया और उससे जुड़े विकिमीडिया परियोजनाओं को प्रभावित करते हैं। विकिमीडिया समुदाय एक ऐसा स्थान है, जो नियम को इस तरह बनाता है कि सम्पूर्ण विश्व के लोग इस निःशुल्क जानकारी तक पहुँच सके, बना और बाँट सकें।
जानें, कैसे सार्वजनिक नियम विकिपीडिया को समर्थन देता है
अनुसंधान
उल्लेखनीय स्त्रोत में जाना और उसे लेखित करना और उस जानकारी को बाँटना। जब आप किसी विकिपीडिया लेख के लिए खोज करते हो, तो आपको पुस्तक, लेख और अन्य सामग्री तक पहुँचते हो। इसमें बिना बदलाव के उल्लेखनीय जानकारी दिखाना होता है, जिससे विकिपीडिया का लेख किसी एक कि ओर से न बना हो। जो विकिपीडिया लेखक, इसके लिए खोज करते हैं, उनके खोज और विचरण इतिहास पूर्णतः गोपनीय होने चाहिए। जिससे वह बिना डरे आसानी से अपना अनुसंधान पूरा कर सके।
लेखन
विकिपीडिया के लेख को संपादित और बनाने हेतु किसी भी सदस्य को गोपनीयता की आवश्यकता होती है, जिससे वह अपने मन की बात कह सके। उसे एक ऐसे सार्वजनिक स्थल की आवश्यकता होती है, जिसमें वह निःशुल्क मीडिया सामग्री और जानकारी को पा सके और किसी भी प्रकार का कोई प्रतिकृति अधिकार उलंघन के बिना। उन्हें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि विकिपीडिया के कार्यों में संपादक का पूरा अधिकार है, जिसमें विकिमीडिया संस्थान किसी प्रकार का दखल नहीं देगा। इसके लिए सरकारों और अन्य लोगों द्वारा समान दृष्टिकोण हेतु हटाने और बदलाव नहीं करनी चाहिए।
साँझा
किसी भी लेख को पूरी दुनिया में साँझा करने के लिए, विकिपीडिया पढ़ने वालों को तेज और अच्छी पहुँच होना आवश्यक है। इसका अर्थ है कि इस पर किसी भी प्रकार का प्रतिबन्ध इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा न लगाया जाये। विकिमीडिया संस्थान किसी अन्य द्वारा प्रतिकृति अधिकार उलंघन के कारण इसे बंद करने का निवेदन कर सकते हैं। सभी विकिपीडिया प्रयोक्ता हेतु गोपनीयता का होना आवश्यक है, जिससे वह सुरक्षित होकर अपने जिज्ञासा को शांत कर सकें।
पुनः मिश्रित
एक बार यदि विकिपीडिया का लेख प्रकाशित हो गया। उसके बाद कोई भी उस तक पहुँच सकता है और उसमें अपना योगदान दे सकता है। इसके अलावा वह उसका पुनः उपयोग भी कर सकता है। यह निःशुल्क अधिकार के साथ लोगों को किसी बने हुए लेख का प्रतिकृति अधिकार प्रदान करता है, जो अन्य मुख्यतः नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए कोई भी विकिपीडिया का लेख किसी भी नए भाषा में अनुवादित हो सकता है, साँझा हो सकता है और कोई भी उसका उपयोग अन्य किसी भी विकिमीडिया परियोजनाओं में कर सकता है, वह भी बिना किसी रोकटोक के।
बढ़ना
विकिपीडिया का कोई अंत नहीं है। हमारा केवल एक ही लक्ष्य सभी जानकारी को एकत्रित करना है। विकिपीडिया के सदस्यों को डालने और हटाने वाले की आवश्यकता होती है। इसके अलावा हमें विकिपीडिया की पहुँच को दुनिया के हर देश तक पहुँचाना है। हालांकि कई लोग विकिमीडिया के परियोजनाओं का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जो अब तक हमारे परियोजनाओं से नहीं जुड़े हैं। हमें पहुँच बनाने हेतु सारे बंधन तोड़ ने होंगे।
पहुँच
ज्ञान का निःशुल्क पहुँच सभी के लिए, हर देश, भाषा और उपकरण में होना चाहिए।
आपको क्यों ध्यान देना चाहिए
- निःशुल्क ज्ञान प्राप्त करना कुछ का नहीं, सभी का अधिकार है।
- लागत और पहुँच, रचनात्मकता और साँझा करने में बाधक हैं।
- मुक्त स्रोत नियम अनुसंधान को और लोगों के लिए उपलब्ध कराते हैं।
हमें यह विश्वास है कि हर एक व्यक्ति निःशुल्क जानकारी साँझा करता है। इसका अर्थ है कि जानकारी को सभी के लिए उपलब्ध होना चाहिए और सभी के द्वारा निःशुल्क प्राप्त किया जाना चाहिए। किन्तु यह सभी के समान रूप से पूरी दुनिया में नहीं है। तकनीकी, वित, और कानूनी कारणों से अरबों लोग इसे पढ़ और साँझा नहीं कर पाते हैं।
आज ६०% से अधिक विश्वको इंटरनेट सुविधा प्राप्य नहीं है। इसकी अनुपस्थिके कारण, लोगों को मुक्त ज्ञान की उपलब्धि बहुत अल्प स्तरीय रह गई है। बहुत लोगोंके लिय यह ढांचागत सुविधाके अभाववश है और अन्यो के लिय यह महंगी विशयवस्तु है। मोबाईल फोन जैसे साधनो के उपलब्धताके बावजुद मोबाईल डाटा जैसी वस्तु लोगो की पहुंच से बाहर है।
कई परियोजनायें विकिपीडिया के उपयोग हेतु ऑफलाइन और मुक्त पहुँच प्रदान करती हैं। हम जुड़ने और डाटा लागत के बाधा को हटा सकते हैं। यह सभी कार्य अरबों लोगों तक निःशुल्क पहुँच बनाती है। यह और लोगों को विकिमीडिया साँझा करने में सहायता देती है। जिससे वह पढ़ने के साथ साथ अपना योगदान भी दे सकते हैं।
उल्लेखनीय स्रोत यह बताते हैं कि विकिपीडिया पर जो लेख है, वह सही और दुनिया के समझने लायक है। लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी मुख्यतः पैसे या प्रतिकृति अधिकार के दबाव में होती है। हम मुख्यतः मुक्तपहुँच नियम का समर्थन करते हैं। जैसे की हमारा, जो पैसे में मिलने वाले जानकारी को सीधे बिना किसी बाधा के आप तक पहुँचाता है। कई विद्यालय आदि अपने अनुसंधान को निःशुल्क देते हैं और यह किसी के द्वारा भी पढ़ा और साँझा किया जा सकता है।
विकिमीडिया संस्थान ने जानकारी और निर्माण कि पहुँच हेतु लियॉन पर हस्ताक्षर किए हैं। जिससे हम उस संस्थान से जुड़ गए हैं, जो मुक्त शिक्षा और जानकारी में बाधा को हटाता है। हमें यह विश्वास है कि नियम बनाने वाले इसे ध्यान देकर अपने नियम में इस बात पर अधिक ध्यान देंगे।
हम पूरे विश्व में शिक्षा समूह के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं, ताकि हम निःशुल्क ज्ञान में आने वाले बाधा को समझ पाएँ और उसका निराकरण कर पाएँ। हम इसमें कठोर निर्णय लेते हैं, जैसे प्रभावित सरकार और नियम बनाने वाले को इस पर शिक्षित करना और मुक्त पहुँच नियम को बढ़ावा देना। कम उपकरण वाले क्षेत्र में उपकरण की पहुँच को बढ़ावा देना। हम हर किसी के लिए ज्ञान तक पहुँचने का रास्ता साफ करना चाहते हैं।
संसाधन
नियंत्रकता
"जब सत्य का मौन द्वारा परिवर्तित किया जाता है, तो मौन एक झूठ है। "
-- येव्गेनी येव्तुशेंकू
सभी का निःशुल्क ज्ञान तक पहुँचने और उसे साँझा करने का अधिकार है, बिना किसी सरकार के नियंत्रण के।
आपको क्यों ध्यान देना चाहिए
- विकिमीडिया का मुख्य लक्ष्य ज्ञान प्राप्त करने और साँझा करने में आजादी से है।
- सरकार और अन्य लोग विकिमीडिया परियोजनाओं को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं और लोगों को कई जानकारी की पहुँच से दूर करते हैं।
- नियंत्रण विकिमीडिया परियोजनाओं को लोगों द्वारा पढ़ने और बनाने में रुकावट पैदा करता है।
निःशुल्क ज्ञान के लिए अपने मन से लिखने की आजादी होनी चाहिए। विकिपीडिया और उसके विकिमीडिया परियोजनायें कई इतिहास, सार्वजनिक, सांस्कृतिक जानकारी प्रदान करते हैं। स्थानीय भाषा में लोग निःशुल्क जानकारी बना सकते हैं। विकिमीडिया कि परियोजना विश्व के 200 भाषाओं में उपलब्ध है। विकिपीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसमें लोग अपने भाषा में जानकारी पढ़ सकते हैं। हमें विश्वास है कि सभी लोगों का यह अधिकार है कि वे निःशुल्क जानकारी का उपयोग करें। वह भी बिना किसी नियंत्रण के।
कई देशों के सरकार और इंटरनेट सेवा प्रदाता विकिपीडिया पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगते हैं। जिससे विकिपीडिया का जालस्थल नहीं खुलता है या कोई एक लेख इंटरनेट द्वारा नहीं खुल पाता है। इस तरह का प्रतिबंध इंग्लैंड, ईरान, सिरिया, और टूनीसिया ने पिछले कई वर्षों में लगाया है। इस तरह के प्रतिबंध से लड़ने के लिए विकिमीडिया ने अपने सभी विकिमीडिया परियोजनाओं को सुरक्षित माध्यम प्रदान किया है। एचटीटीपीएस और सुरक्षित माध्यम द्वारा यह संभव हुआ है। एचटीटीपीएस इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा प्रतिबंध लगाने को कठिन बनाता है।
विकिमीडिया संस्थान भी नियंत्रण द्वारा सामग्री को बदलने और हटाने का कार्य करती है। हमें हर वर्ष इस प्रकार के निवेदन सरकार और किसी निजी व्यक्ति या कंपनी के द्वारा आते रहते हैं। लेकिन हम केवल तभी ऐसा करते हैं जब वह कानूनी तौर पर उचित हो। हम भी डीएमसीए प्राप्त करते हैं, जो प्रतिकृति अधिकार का हनन करने के कारण होता है। हम यह देखते हैं कि यह सही है अथवा विकिमीडिया परियोजना को नियंत्रण करने हेतु ऐसा किया जा रहा है। जब हम डीएमसीए द्वारा कोई सामग्री हटाते हैं तो हम उसके बारे में त्रिमासिक जानकारी परिणाम और निवेदन ऑनलाइन डालते हैं। जो अन्य को भी ऐसा करने देता है।
हम सक्रिय रूप से होने वाले सभी प्रतिबंध का विरोध करते हैं।
संसाधन
प्रतिकृति अधिकार
लोग केवल पढ़ते ही नहीं; अपितु लेख को बनाते, साँझा, और पुनः मिश्रित भी करते हैं। प्रतिकृति अधिकार कानून इस पर प्रभाव डालते हैं।
आपको क्यों ध्यान देना चाहिए
- इंटरनेट केवल पढ़ने का माध्यम नहीं हैं। आपके पास बनाने, साँझा करने और पुनः मिश्रित का अधिकार है।
- प्रतिकृति अधिकार कानून को ऐसा करना चाहिए जिससे लोगों की मुक्त ज्ञान तक पहुँच हो।
- कार्य जनता के पैसे से चलता है और यह सार्वजनिक स्थल होना चाहिए।
ज्ञान को बनाने, साँझा करने और जोड़ने का सभी के पास अधिकार है। जोड़ा हुआ ज्ञान पुस्तक और जालस्थल और अन्य स्थान पर उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार का निःशुल्क उपयोग ज्ञान को और भी फैलता है। इसके परिणामस्वरूप और अधिक लोग इसे पढ़ते हैं और इसका और विस्तार होता है। प्रतिकृति अधिकार में परिवर्तन लोगों को वास्तविक रूप से विश्व से जोड़ता है।
ज्ञान तक पहुँच का अर्थ है की हम वास्तविक रूप से विकिमीडिया अन्य दूसरे स्रोतों जैसे चित्र, पुस्तकालय, संग्रहालय आदि से जानकारी को अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराता है। यह सभी निःशुल्क अधिकार के साथ डाले जाते हैं हैं और इसका प्रतिकृति अधिकार के तहत कोई भी इसका निर्माण या पुनः निर्माण कर सकता है। इसके साथ कोई भी परियोजना से जुड़ कर सामग्री को दुबारा उपयोग भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे सामाजिक मीडिया जालस्थल में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
बीते कुछ वर्षों में सयुंक्त राष्ट्र ने अपने प्रतिकृति कानून में काफी बदलाव किए हैं। यह एउरोपियन यूनियन द्वारा चल रहा है। इसके साथ ही कानून में भी कई बदलाव आ रहे हैं।
इस कार्य के लिए जनता पैसे देती है, तो यह कार्य भी जनता के लिए होना चाहिए। सरकार द्वारा किए गए या बनाए गए जानकारी सार्वजनिक स्थल में होते हैं। सयुंक्त राष्ट्र द्वारा बनाए गए कार्य स्वतः ही इस श्रेणी में आ जाते हैं। जबकि एरोपीय सरकार द्वारा बनाए गए मुख्यतः इस श्रेणी में नहीं आते हैं। अब कई अन्य प्रकार के जानकारी और कार्य इस श्रेणी में आ रहे हैं और यह लोगों को अपने अनुसार जानकारी प्राप्त करने और उसके स्रोत का उपयोगी जानकारी के लिए कर सकते हैं। यह उसी तरह है, जिस तरह इस समुदाय में लोग अपना सामग्री बनाते हैं।
कार्यों के उपलब्ध होने के बारे में कहने पर हम चाहते हैं कि हर सार्वजनिक इमारत और स्थान के छवि को सार्वजनिक कर देना चाहिए। देखने के अधिकार के तहत उस तरह कि चीजों के छवि जो लोग निःशुल्क देखते हैं। उनके छवि को भी इस प्रकार निःशुल्क होना चाहिए। इस तरह कि चीजें एरोपीय देशों में नहीं है। इस कारण वहाँ के इमारत या सार्वजनिक स्थल के छवि पर इस तरह कि आजादी नहीं हैं।
विकिपीडिया के प्रयोक्ता जिसमें लेखक, बनाने वाले, चित्रकार आदि शामिल हैं, वह अपने कार्यों को निःशुल्क सभी के लिए देते हैं। यह इंटरनेट कि ताकत है जिससे लोग उसे साँझा करते हैं या उसे पुनः निर्माण कर या थोड़े सम्पादन कर साँझा करते हैं। लोग बिना डरे टिप्पणी कर सकते हैं और गलती से होने वाले प्रतिकृति अधिकार कानून के उलंघन का डर भी नहीं रहता है।
संसाधन
- मुक्त ज्ञान हेतु एउरोपियन यूनियन पर निर्णय
- अधिकार का सरल और कानूनी उपयोग
- विकिपीडिया सार्वजनिक स्थल का उपयोग दर्शाता है।
मध्यस्थ दायित्व
कानून को इंटरनेट के मंच पर सभी को लेखन पर छूट देना चाहिए, ताकि लोग आराम से इससे अपनी बात कह पाएँ।
आपको क्यों ध्यान देना चाहिए
- विकिमीडिया परियोजना एक समान दृष्टिकोण वाला स्थान है जहाँ सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
- लोग तभी मुक्त होकर कह सकेंगे, जब प्रकाशक और प्रस्तुत करने वाले से इसे बचाया जाए।
- किसी भी जालस्थल को यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए कि वह प्रयोक्ता द्वारा बनाए गए सामग्री को पुलिस को सौंपे।
विकिमीडिया के परियोजना ऐसे असाधारण लोगों द्वारा बना है जो दुनिया के अलग अलग स्थान पर रहते हैं। विकिमीडिया परियोजना को चलाता है लेकिन वह किसी भी व्यक्ति को उसके योगदान करने के लिए नहीं रोकता है।
समान दृष्टिकोण मंच और प्रकाशक ज्ञान के निःशुल्क आदान प्रदान का कार्य करते हैं। विकिपीडिया और अन्य परियोजना को हर मिनट 100 से अधिक सम्पादन मिलते हैं। जिसमें अबतक अरबों सम्पादन हो चुके हैं। एक गैर-लाभान्वित संस्थान होने के साथ ही यह लोगों को कानूनी तौर पर होने वाले कई प्रकरण से बचाता है।
संयुक्त राष्ट्र और यूरोप में 512 और Digital Millennium प्रतिकृति अधिकार (डीएमसीए) जैसे कानून हैं। जो विकिपीडिया और अन्य परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करते हैं। यदि कानून इसे सुरक्षित स्थान प्रदान नहीं करता है तो यह अपनी परियोजनाओं सहित किसी भी प्रयोक्ता के योगदान को प्रस्तुत नहीं कर सकता है।
यह बहुत कम होता है कि विकिमीडिया संस्थान को किसी गैर-कानूनी सामग्री को हटाना पड़ा हो। विकिमीडिया के सदस्य प्रतिकृति अधिकार के उलंघन न हो आदि से विकिमीडिया परियोजना को बचाने के लिए शीघ्र कार्य करते हैं। जब विकिमीडिया संस्थान किसी कानूनी सूचना का जवाब नहीं देता है तो हम उसे प्राप्त करते हैं और उसे त्रिमासिक परिणाम में प्रकाशित करते हैं।
प्रयोक्ता द्वारा बनाएँ गए सामग्री को हटाना जैसे प्रक्रिया यदि बढ़ी तो मुक्त स्रोत और समूह का होना असंभव हो जाएगा। हम यह देखते हैं कि कानून के क्षेत्र में इस बारे में क्या निर्माण हो रहा है। जो विकिमेडिया जैसे संस्थान के किसी परियोजना को प्रभावित करता है।
संसाधन
गोपनीयता
सभी को निःशुल्क पढ़ने और लिखने का अधिकार है, बिना किसी सरकार के हस्तक्षेप के।
आपको क्यों ध्यान देना चाहिए
- गोपनीयता एक ऐसा अधिकार है, जो लोगों को लिखने, पढ़ने और अनुसंधान करने देता है।
- लोगों को इस बात कि चिंता नहीं होती कि सरकार या विज्ञापन कंपनी इसे देख रहे हैं।
- गोपनीयता हर एक व्यक्ति के लिए होनी चाहिए। उसके लिए भी जिसके लिए छिपाने को कुछ भी न हो।
गोपनीयता मुक्त ज्ञान में एक मिल का पत्थर है। यह लोगों को अपनी बात कहने और जो चाहें उसे बनाने आदि का अधिकार देता है। इससे मानव समाज में एक अलग दृष्टिकोण का निर्माण होता है।
विकिमीडिया परियोजना एक मंच के रूप में लोगों को पूरी दुनिया में जानकारी साँझा करने और पढ़ने का माध्यम देते हैं। लोगों को अपनी निजी जानकारी को अज्ञात रखना पड़ता है। यह उनके निजी या अन्य किसी कारण से होता है।
लोगों को विकिपीडिया पर बिना सरकार और अन्य लोगों से डरे सम्पादन और पढ़ने का अधिकार देता है। जून 2015 में विकिमीडिया संस्थान ने एचटीटीपीएस प्रोटोकॉल का उपयोग करना शुरू किया।
विकिमीडिया परियोजना किसी या कुछ लोगों के लिए नहीं बनी है। यह सभी के लिए है। लेकिन अन्य जालस्थल द्वारा गोपनीयता आदि का प्रभाव विकिमीडिया के लक्ष्य पर भी पड़ता है।
किसी एक इंटरनेट प्रयोक्ता कि जानकारी प्राप्त नहीं की जाती है। जो केवल अपनी जिज्ञासा के कारण या अपनी रचनात्मकता के लिए इसका उपयोग करता है।
- "समानता": सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
- "प्रयोक्ता सूचना": किसी को विषय में उसके लिए समय मिलना चाहिए जिससे वह आदेश पर निवेदन कर सके।
- "पारदर्शिता": सरकार को इसके प्रति पारदर्शी होना चाहिए।
- "संचार और प्रणालियों की अखंडता": सरकार को किसी इंटरनेट सेवा प्रदाता को किसी प्रकार का ऐसा सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर नहीं बनाने देना चाहिए जिससे वह किसी के कार्य पर नजर रख सकें।