Privacy policy/2008/hi

This version of the Privacy policy was approved in October 2008 by the Board of Trustees. Next version was approved in the June 2014.
अनुरोध है कि इस नोटिस का अनुवाद कर इसे सभी पृष्ठों के फ़ूटर से जोड़ दिया जाए (MediaWiki:Privacy as name और MediaWiki:Privacypage as link)।

विषय-क्षेत्र edit

यह नीति विकिमीडिया संस्थापन द्वारा अपने सर्वरों पर विकिमीडिया परियोजनाओं और उनके समुदायों द्वारा व्यक्तिगत पहचान उजागर करने वाली सूचना एकत्रित और संग्रहित करने के सम्बन्ध में है। अपनी डाटा प्रतिधारण नीति के अनुकूल, विकिमीडिया संस्थापन व्यक्तिगत पचान उजागर करने वाली न्यूनतम जानकारी एकत्रित और संरक्षित रखता है जो विकिमीडिया परियोजनाओं की परिचालन-सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के चाहिए होती है।

परियोजनाओं का सार्वजनिक और सहयोगपूर्ण स्वरूप edit

विकिमीडिया संस्थापन की सभी परियोजनाएँ इसके प्रयोक्ताओं द्वारा मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके और सहयोग से विकसित की जाती हैं। कोई भी व्यक्ति जिसके पास अन्तरजाल सुविधा उपलब्ध है सार्वजनिक रूप से सम्पादन योग्य पृष्ठों को सम्पादित कर सकता है जिसके लिए उसे पंजीकृत सदस्य के रूप में लॉगिन करना आवश्यक नहीं है। ऐसा करके सम्पादक एक दस्तावेज, और प्रत्येक जोड़े, हटाए, या बदले गए शब्द का सार्वजनिक अभिलेख निर्मित करते हैं। सम्पादन एक सार्वजनिक कार्य है, और सम्पादक इन बदलवों के रचयिता के रूप में सार्वजनिक रूप से पहचाने जाते हैं। किसी परियोजना को दिए गए सभी योगदान, और इन योगदानों के बारे में उपलब्ध सभी सार्वजनिक जानकारी अपरिवर्तनीय रूप से अनुज्ञप्ति-प्राप्त है और तृतीय पक्ष के द्वारा इसे कुछ प्रतिबन्धों के साथ मुक्त रूप से प्रतिलिपित, उद्धृत, पुनर्प्रयोग और रूपान्तरित किया जा सकता है।

विकिमीडिया संस्थापन परियोजनाओं पर गतिविधियाँ edit

सामान्यतः यह नीति विकिमीडिया द्वारा संचयित केवल निजी जानकारी पर लागू होती है जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

परियोजनाओं के साथ पारस्परिक व्यवहार जो इस नीति के अन्तर्गत नहीं है वे हैं, ब्राउज़िंग और सम्पादन से सम्बन्धित पहलू, "ईमेल यूज़र" सुविधा का उपयोग, विकिमीडिया द्वारा होस्ट की गई ईमेल सूचियों का सदस्य बनना या उनपर पोस्ट करना, और स्वयंसेवकों के साथ विकिमीडिया टिकटिंग प्रणाली ("OTRS") का उपयोग कर पत्रव्यवहारिता करना। ये पत्रव्यवहारिता योगदानकर्ता का आईपी पता, और सम्भवतः कोई अन्य निजी जानकारी, बिना किसी भेदभाव के सार्वजनिक, या विकिमीडिया से स्वतन्त्र स्वयंसेवकों के विशेष समूह को उजागर कर सकती है।

प्रयोक्ता विकिमीडिया की साइटों से अलग भी एक-दूसरे से संवाद साध सकते हैं जैसे ईमेल, आईआरसी या अन्य कोई चैट सुविधा। लेकिन ऐसा करने से पूर्व प्रयोक्ताओं को इस संवाद से सम्बन्धित खतरों का सही से आकलन कर लेना चाहिए।

प्रयोक्ता खाते और लेखकत्व edit

विकिमीडिया को इस बात की आवश्यकता नहीं है कि सम्पादक किसी परियोजना पर पंजीकरण करें। प्रयोक्तानाम से लॉगिन किए बिना भी कोई भी सम्पादन कर सकता है और ऐसी स्थिति में सम्पादक(कों) को नेटवर्क आईपी पते से पहचाना जाता है। जो प्रयोक्ता पंजीकरण करते हैं उन्हें उनके प्रयोक्तानाम से पहचाना जाता है। प्रयोक्ताओं द्वारा चुना गया पासवर्ड, जो गुप्त होता है उस प्रयोक्ता खाते के सत्यापन के लिए प्रयुक्त होता है।

जब तक की कानूनी रूप से आवश्यक ना हो, किसी भी व्यक्ति को किसी प्रयोक्ता को पहचानने के लिए पासवर्ड और/या कुकीज़ को जानबूझकर उजागर नहीं करना चाहिए। एक बार निर्मित होने के बाद प्रयोक्ता खाते हटाए नहीं जाएँगे। यह सम्भव है कि प्रयोक्तानाम बदला जा सके लेकिन यह विशिष्ट परियोजनाओं की नीतियों पर निर्भर है। विकिमीडिया इस बात की गारण्टी नहीं देता कि अनुरोध करने पर प्रयोक्तानाम बदल दिया जाएगा।

निजी जानकारी एकत्रित करने का उद्देश्य edit

विकिमीडिया संस्थापन व्यक्तिगत पहचान उजागर करने वाली जानकारी को केवल परियोजनाओं के हित और सुचारु संचालन के लिए एकत्रित करता है जिसमें निम्नलिखित भी सम्मिलित है लेकिन जो इन तक सीमित नहीं है:

  • परियोजनाओं की सार्वजनिक उत्तरदायिता बढ़ाने के लिए। विकिमीडिया इस बात को मानता है कि कोई भी प्रणाली जो इतनी खुली है कि जिसपर अधिकतम संख्या में योगदान सम्भव है, वह दुरुपयोग और अनुत्पादक गतिविधियों के लिए भी उतनी ही खुली है। विकिमीडिया और परियोजना समुदायों द्वारा दुरुपयोगी गतिविधियों से निजात पाने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। उदाहरण के लिए, जब किसी परियोजना पर दुरुपयोग की जाँच होती है (जिसमें सम्मिलित हैं दुर्भावपूर्ण “sockpuppets” (फ़र्जी खाते) का अवांछित उपयोग, उत्पात, अन्य प्रयोक्ताओं का उत्पीड़न, या बाधाकारी व्यवहार) तो ऐसे प्रयोक्ताओं के आईपी पते दुरुपयोगपूर्ण व्यवहार के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रयुक्त होते हैं। यह सूचना प्रशासनिक प्राधिकार वाले सदस्यों, जिनपर परियोजनाओं की सुरक्षा का दायित्व है, से साझा की जा सकती है।
  • साइट सम्बन्धी आँकड़े उपलब्ध करने के लिए। विकिमीडिया संस्थापन प्रयोक्ताओं के साइट पर आने के कच्चे लॉगिन डाटा के नमूने सांख्यिक रूप से लेता है लेकिन कच्चे लॉगिन डाटा को सार्वजनिक नहीं किया जाता।
  • तकनीकी समस्याएँ सुलझाने के लिए। लॉग डाटा की जाँच डेवलपर्स द्वारा तकनीकी समस्याएँ सुलझाने के दौरान और दुरुपयोगी स्पाइडर्स का पता लगाने के लिए की जा सकती है।

डाटा प्रतिधारण का विवरण edit

सामान्य अपेक्षाएँ edit

आईपी और अन्य तकनीकी जानकारी edit

जब कोई आगन्तुक किसी पृष्ठ के लिए अनुरोध करता या पढ़ता है, या विकिमीडिया सर्वर को ईमेल भेजता है तो केवल वही जानकारी एकत्रित की जाती है जो आमतौर पर वॅबसाइटों द्वारा एकत्रित की जाती है। विकिमीडिया संस्थापन इन कार्य-व्यवहारों के कच्चे लॉग रख सकता है, लेकिन इन्हें प्रकाशित नहीं किया जाएगा या वैध प्रयोक्ताओं को ट्रैक करने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जएगा।
जब किसी लॉगिन किए हुए पृष्ठ को किसी सम्पादक द्वारा सम्पादित किया जाता है, तो सर्वर गुप्त रूप से सीमित समय के लिए सम्बन्धित आईपी पता संग्रहित रखता है। यह जानकारी एक निर्धारित समय बाद विलोपित कर दी जाती है। जो सम्पादक लॉगिन नहीं हैं, उनके आईपी पते को सार्वजनिक और स्थाई रूप से उनके किए सम्पादन(नों) से जोड़ा जाता है। यह सम्भव है कि कोई तीसरा पक्ष आईपी पते और अन्य उपलब्ध जानकारी के संयोजन से सम्पादक को पहचान सके। पंजीकृत प्रयोक्तानाम के साथ लॉगिन करने पर निजता का बचाव बेहतर ढंग से किया जा सकता है।

कुकीज़ edit

विकिमीडिया साइटें आगन्तुक द्वारा किसी परियोजना पृष्ठ पर पधारने पर उसके कम्प्यूटर पर एक अस्थाई सॅशन कुकी (session cookie) सेट करती हैं। वे पाठक जो लॉगिन या सम्पादन नहीं करने की मंशा रखते हैं इस कुकी को अस्वीकार कर सकते हैं; यह ब्राउज़र सत्र के समाप्त होने पर विलोपित कर दी जाएगी। यदि कोई प्रयोक्ता अपना प्रयोक्तानाम और पासवर्ड ब्राउज़र पर सुरक्षित करता है तो उसकी यह जानकारी ३० दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी, और यह जानकारी सर्वर को हर बार उस परियोजना पर आने के दौरान भेजी जएगी। वे योगदानकर्ता जो सार्वजनिक कम्प्यूटर का उपयोग करते है और जो अपना प्रयोक्तानाम भविष्य के प्रयोक्ताओं को नहीं दिखाना चाहते उन्हें इन कुकीज़ को उपयोग के बाद हटा देना चाहिए। कुकीज़ हटाने के लिए उस ब्राउज़र के सॅटिंग, ऑप्शन्स इत्यादि में जाकर ऐसा कर सकते हैं।

पृष्ठ इतिहास edit

किसी परियोजना के लेखों, सदस्य पृष्ठों और वार्ता पृष्ठों पर किए गए सम्पादन या योगदान सामान्यतः सदा के लिए प्रतिधारित किए जाते हैं। किसी परियोजना से कोई पाठ हटाने से वह सदा के लिए लुप्त नहीं होता है। आमतौर पर परियोजनाओं में कोई भी किसी लेख के पिछले संस्करणों को देख सकता है। यहाँ तक कि यदि लेख को "विलोपित" भी कर दिया जाए तब भी उच्च अभिगम्यता वाला प्रयोक्ता यह देख सकता है कि सार्वजनिक दृश्यता से क्या हटाया गया है। विकिमीडिया सर्वरों तक अभिगम्यता रखने वाले व्यक्ति जानकारी को स्थाई रूप से हटा सकते हैं, लेकिन अतिन्यून सम्भावना वाली स्थितियों जैसे किसी नयायालय आदेश या अन्य समान न्यायिक प्रकिया के परिणामस्वरूप जिसमें विकिमीडिया संस्थापन से अपेक्षित हो कि वह सम्पादन-इतिहास सामग्री हटाए, इस बात की कोई गारण्टी नहीं है कि स्थाई विलोपन होगा ही।

प्रयोक्ता योगदान edit

प्रयोक्ता द्वारा दिए योगदान एकत्रित किए जाते हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होते हैं। प्रयोक्ता के योगदान उनके पंजीकरण और लॉगिन स्थिति अनुसार एकत्रित किए जाते हैं। प्रयोक्ता योगदानों से सम्बन्धित आँकड़े जैसे प्रयोक्ता द्वारा किए गए सम्पादन का समय और सम्पादन संख्याएँ, योगदान सूचियों पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होते हैं।
परियोजना पठन edit
पृष्ठों को पढ़ रहे प्रयोक्ताओं और अन्य आगन्तुकों की केवल वही जानकारी एकत्रित की जाती है जो आमतौर पर वॅब साइटों द्वारा सर्वर लॉग में एकत्रित की जाती है। सामान्य उपयोग हेतु एकत्रित कच्चे लॉग डाटा एकत्रण को छोड़कर पृष्ठों पर पधारने की जानकारी सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं की जाती है। नमूनों के रूप में लिए गए लॉग डाटा में किसी भी प्रयोक्ता का आईपी पता सम्मिलित हो सकता है, पर यह सार्वजनिक रूप से प्रतिलिपित नहीं किया जाता।
परियोजनाओं का सम्पादन edit
परियोजना पृष्ठों पर किए गए सम्पादन सम्पादक के प्रयोक्तानाम या नेटवर्क आईपी पते से पहचाने जाते हैं, और सम्पादन इतिहास लेखक द्वारा योगदान सूची में एकत्रित किए जाते हैं। ऐसी जानकारी परियोजनाओं पर सदा उपलब्ध रहेगी।
लॉगिन हुए पंजीकृत प्रयोक्ता
  • लॉगिन हुए प्रयोक्ता अपना आईपी पता सार्वजनिक नहीं करते केवल दुरुपयोग की स्थिति को छोड़कर जिसमें उत्पातपूर्ण गतिविधियाँ भी सम्मिलित हैं। किसी प्रयोक्ता का आईपी पता विकि सर्वरों पर कुछ समय के लिए संचयित रह सकता है, और इस समय के दौरान यह सर्वर प्रशासकों और CheckUser अभिगम्यता प्राप्त प्रयोक्ताओं द्वारा देखा जा सकता है।
  • आईपी पते की जानकारी, और इस पते को साझा करने से जुड़े प्रयोक्तानाम, कुछ स्थितियों में जारी किए जा सकते हैं (नीचे देखें)।
  • वे सम्पादक जो घर से किसी कम्पनी के मेल सर्वर का उपयोग करते हैं, या जो DSL या केबल इण्टरनॅट कनॅक्शन से टॅलिकम्यूटिंग करते हैं, के आईपी पते से पहचान लिए जाने की सम्भावना अधिक है; और ऐसी स्थिति में उस आईपी पते से विभिन्न परियोजनाओं में किए गए योगदानों की पार-पहचान की जा सकती। ऐसी स्थिति में प्रयोक्तानाम का उपयोग करना निजता परिरक्षित रखने का बेहतर उपाय है।
अनलॉगिन नहीं हुए पंजीकृत प्रयोक्ता और अपंजीकृत प्रयोक्ता
  • वे सम्पादक जो अनलॉगिन हैं को नॅटवर्क आईपी पते से पहचाना जा सकता है। यह कनॅक्शन पर निर्भर करता है कि यह आईपी पता किसी विशाल अन्तरजाल सेवा प्रदाता तक या विशेष रूप से किसी विद्यालय, व्यापार स्थल या घर तक अनुरेखणीय है। किसी लेखक को पूर्णतः पहचानने के लिए यह सम्भव है कि इस जानकारी को अन्य जानकारियों, जैसे सम्पादन शैली और वरीयताओं के साथ उपयोग में लाया जाए।
परिचर्चा edit
विकि परिचर्चा पृष्ठों पर
  • किसी भी सम्पादनीय पृष्ठ पर सैद्धान्तिक रूप से परिचर्चा की जा सकती है। विकिमीडिया संस्थापन की परिचर्चाएँ सामान्यतः सदस्य वार्ता पृष्ठों (विशिष्ट प्रयोक्ताओं से जुड़े हुए), लेख वार्ता पृष्ठों (विशिष्ट लेख से जुड़े हुए) या उन पृष्ठों पर जिन्हें विशेष रूप से फ़ोरम निर्धारित किया गया है (जैसे चौपाल) पर होती हैं। परिचर्चा पृष्ठों की निजता सम्बन्धी अपेक्षाएँ वही हैं जो अन्यत्र लागू होती हैं।
ईमेल द्वारा
  • प्रयोक्ताओं को पंजीकरण के समय अपना ईमेल पता उपलब्ध करना आवश्यक नहीं है। वे प्रयोक्ता जो अपना वैध ईमेल पता उपलब्ध कराते हैं वे अन्य लॉगिन हुए प्रयोक्ताओं से विकि द्वारा ईमेल प्राप्त करने का विकल्प सक्षम कर सकते हैं। इस प्रणाली का उपयोग कर अन्य प्रयोक्ताओं से ईमेल प्राप्त करने पर प्राप्तकर्ता का ईमेल पता अन्य प्रयोक्ताओं को उजागर नहीं होता है, लेकिन इस प्रणाली से ईमेल भेजने पर प्राप्तकर्ता को प्रेषक का ईमेल पता उजागर होता है।
  • प्रयोक्ता वरीयताओं में अपना ईमेल पता उपलब्ध कराने वाले प्रयोक्ताओं के ईमेल पते विकिमीडिया संस्थापन द्वारा संवाद स्थापित करने के लिए प्रयुक्त किए जा सकते हैं। वे प्रयोक्ता जिनके वैध ईमेल पते उपलब्ध नहीं हैं पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में नया पासवर्ड नहीं चुन सकते। हाँ ऐसी स्थिति में प्रयोक्ता विकिमीडिया सर्वर प्रशासकों से सम्पर्क कर नया ईमेल पता डलवा सकते हैं। प्रयोक्ता अपनी वरीयताओं में खाते से सम्बन्धित ईमेल पते को अनुपयोगी बनाने हेतु हटा सकते हैं। प्रयोक्ताओं के मध्य आपसी पत्रव्यवहार को सुरक्षित रखना उन प्रयोक्ताओं के विवेक पर निर्भर है और विकिमीडिया संस्थापन की नीति से स्वतन्त्र है।
मेलिंग सूचियों पर
  • सदस्य बनने और परियोजना मेलिंग सूचियों पर पोस्ट करने के लिए प्रयुक्त ईमेल पते अन्य सदस्यों को उजागर होते हैं। ऐसी मेलिंग सूचियों की पुरालेख सूचिया सार्वजनिक होती हैं, और सार्वजनिक पुरालेखों के लिए खोजें संजाल पर की जा सकती हैं। सदस्यों के ईमेल पते अन्य प्रयोक्ताओं के सन्देशों में भी उद्धृत किए जा सकते हैं। ये ईमेल पते और मेलिंग सूची को भेजे गए कोई भी सन्देश पुरालेखित किए जा सकते हैं और स्थाई रूप से सार्वजनिक रह सकते हैं।
OTRS द्वारा
  • कुछ ईमेल-पते (जैसे info-en@wikimedia.org) विकिमीडिया संस्थापन द्वारा विश्वस्नीय स्वयंसेवको के रूप में पहचानी गई टीमों को टिकट प्रणाली, जैसे OTRS का उपयोग करने के लिए ईमेल अग्रेषित करते हैं। इस प्रणाली को भेजे गए ईमेल सार्वजनिक रूप से दर्शनीय नहीं होते हैं, लेकिन विकिमीडिया संस्थापन द्वारा चुने गए स्वयंसेवकों की इन तक अभिगम्यता हो सकती है। टिकट प्रणाली टीम प्राप्त हुई मेल की सामग्री के सम्बन्ध में परिचर्चा अन्य योगदानकर्ताओं से कर सकती है ताकि इसकी प्रभावपूर्ण प्रतिक्रिया दी जा सके। बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ और विकिमीडिया संस्थापन के स्टाफ़ के सदस्यों को भेजी गई निजी ईमेल भी OTRS टीम को अग्रेषित की जा सकती है। यह सन्देश और ईमेल पते तथा कोई अन्य ईमेल सेवा जिसका OTRS सदस्य उपयोग करते हैं, सुरक्षित रख सकते हैं और ये उन्हें उपलब्ध रह सकते हैं।
IRC पर
  • IRC चैनल आधिकारिक रूप से विकिमीडिया संस्थापन का भाग नहीं हैं और इनका संचालन विकिमीडिया नियन्त्रित सर्वरों पर नहीं किया जाता है। ऐसी सेवा का उपयोग करने वाले प्रयोक्ताओं के आईपी पते अन्य सहभागियों को उजागर हो सकते हैं। IRC के प्रयोक्ताओं की निजता की प्रत्येक चैनल पर सुरक्षा क्रमतः सेवा और चैनल की नीतियों पर निर्भर करती है। विभिन्न चैनलों की लॉग प्रकाशित करने सम्बन्धी अपनी-अपनी नीतियाँ हैं।

व्यक्तिगत अभिज्ञेय जानकारी तक अभिगम और जारी करना edit

अभिगम
  • परियोजनाएँ मुख्यतः स्वयंसेवक योगदानकर्ताओं द्वारा चलाई जाती हैं। समुदाय द्वारा कुछ समर्पित प्रयोक्ताओं को चुन कर उन्हें विशेषाधिकृत अभिगम दिया जाता है। जैसे, हिन्दी विकिपीडिया प्रयोक्ता को 'प्रयोक्ता अभिगम के स्तर' उस प्रयोक्ता की विभिन्न 'प्रयोक्ता समूहों' पर उपस्थिति के आधार पर दिए जाते हैं। प्रत्येक परियोजना पर प्रयोक्ता समूह अधिकार और उस समूह के सदस्य Special:ListGroupRights पृष्ठ द्वारा पहुँचे जा सकते हैं।
  • अन्य प्रयोक्ता जिनकी निजी अभिज्ञेय जानकारी तक पहुँच हो सकती हैं में सम्मिलित हैं, लेकिन इन तक सीमित नहीं है, वे प्रयोक्ता जिन्हें OTRS अभिगम प्राप्त है, या CheckUser और Oversight प्रकार्य, स्टीवार्ड या विवाचक के रूप में सेवा प्रदान करने के लिए परियोजना समुदायों द्वारा चुने गए प्रयोक्ता, विकिमीडिया संस्थापन के कर्मचारी, ट्रस्टी, नियुक्त-व्यक्ति, और ठेकेदार तथा संस्थापन द्वारा नियोजित एजण्ट, और डेवलपर्स तथा उच्च स्तर सर्वर अभिगम्य प्राप्त अन्य लोग।
  • इस जानकारी तक पहुँच और प्रकाशन तथा कुछ अन्य विशिष्ट नीतियाँ असार्वजनिक डाटा तक पहुँच की नीति द्वारा नियन्त्रित है। अन्य विशषाधिकृत प्रयोक्ताओं के साथ जानकारी साझा करना "वितरण" नहीं माना जाता है।
जारी करना — डाटा जारी करने की नीति
यह विकिमीडिया की नीति है कि व्यक्तिगत पहचान योग्य डाटा जो सर्वर लॉग, या CheckUser सुविधा का उपयोग करते हुए डाटाबेस अभिलेखों द्वारा, या अन्य असार्वजनिक तरीकों से एकत्रित किए जाते हैं, वे विकिमीडिया स्वयंसेवकों या स्टाफ़ के द्वारा इन स्थितियों में जारी किए जा सकते हैं:
  1. कानून प्रवर्तन द्वारा किए गए वैध सम्मन या अन्य अनिवार्य निवेदन की प्रतिक्रिया में,
  2. प्रभावित प्रयोक्ता की सहमति से,
  3. दुरुपयोग की शिकायतों की जाँच में जब आवश्यक हो,
  4. स्पाइडर या बॉट द्वारा उत्पन्न की गई सूचना जो पृष्ठ देखने के सम्बन्ध में हो और जिसका विकीर्णन तकनीकी मुद्दों को समझाने या सुलझाने के लिए आवश्यक हो,
  5. जहाँ पर कोई प्रयोक्ता लेखों पर उत्पात मचा रहा हो या तत्परतापूर्वक बाध्यकारी ढंग से व्यवहार कर रहा हो तो डाटा को सेवा प्रदाता, वाहक, या अन्य तीसरी-पार्टी तत्त्व को जारी किया जा सकता है ताकि आईपी अवरोधित करने में सहायता प्रदान की जा सके, या उपयुक्त अन्तरजाल सेवा प्रदाता को किसी शिकायत के निरूपण में सहायता हो सके।
  6. जहाँ पर विकिमीडिया संस्थापन, इसके प्रयोक्ता या जनता के अधिकारों, सम्पत्ति की सुरक्षा समुचित रूप से आवश्यक हो।
ऊपर वर्णित बिन्दुओं के अतिरिक्त, विकिमीडिया नीति इस बात की अनुमति नहीं देती कि किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत अभिज्ञेय जानकारी का वितरण किया जाए।
तृतीय-पक्ष अभिगम और कानूनी प्रक्रिया प्राप्त होने पर पंजीकृत प्रयोक्ताओं को सूचित करना
  • सामान्य सिद्धान्त के रूप में, किसी भी परियोजना में व्यक्तिगत अभिज्ञेय जानकारी तक अभिगम, और इसका प्रतिधारण न्यून होना चाहिए और इसका केवल आन्तरिक उपयोग होना चाहिए और केवल परियोजनाओं के कल्याण के लिए प्रयुक्त होनी चाहिए। हालांकि कभीकभार, संस्थापन को कोई सम्मन या किसी कानून-प्रवर्तन संस्था या किसी न्यायालय या समतुल्य सरकारी निकाय से कोई अनिवार्य अनुरोध प्राप्त हो सकता है जिसमें किसी प्रयोक्ता की जानकारी का खुलासा करने का अनुरोध हो, और कानूनी रूप से ऐसा करना अनिवार्य हो। कानूनी दृष्टि से अनिवार्य ऐसा कोई भी अनुरोध होने की स्थिति में, संस्थापन प्रभावित प्रयोक्ता को अनुरोध प्राप्त होने के तीन कार्यदिवसों कें अभ्यन्तर उसके द्वारा प्रयोक्ता वरीयताओं में उपलब्ध कराए गए ईमेल पते को ईमेल भेजकर सूचित करने का प्रयास करेगा।
  • विकिमीडिया संस्थापन कानून या सम्मन को क्या उचित प्रतिक्रिया दे इस सम्बन्ध में प्रयोक्ता को कोई परामर्श नहीं दे सकता। पर विकिमीडिया संस्थापन इस बात को अवश्य नोट करता है कि ऐसे प्रयोक्ताओं को यह कानूनी अधिकार हो सकता है कि वे न्यायालय में प्रस्ताव दाखिल करके ऐसे किसी सम्मन का प्रतिरोध या उसे सीमित कर सकते हैं। जो प्रयोक्ता किसी सम्मन या अनिवार्य अनुरोध का विरोध करना चाहते हैं उन्हें उचित अधिकारों और प्रक्रिया के सम्बन्ध में कानूनी परामर्श लेने का अनसरण करना चाहिए।
  • यदि विकिमीडिया संस्थापन को किसी प्रयोक्ता या उसके वकील द्वारा की गई कार्रवाई के कारण सम्मन को सीमित करने के लिए न्यायालय में दाखिल किया गया कोई प्रस्ताव मिलता है तो विकिमीडिया अनुरोध की गई जानकारी का खुलासा तब तक नहीं करेगा जब तक विकिमीडिया को न्यायालय से ऐसा करने के लिए आदेश नहीं मिलता है।
  • पंजीकृत प्रयोक्ताओं को अपना ईमेल पता उपलब्ध कराना आवश्यक नहीं है। लेकिन, वे प्रयोक्ता जो ईमेल पता उपलब्ध नहीं कराते हैँ, विकिमीडिया संस्थापन कानून-प्रवर्तन संस्था द्वारा व्यक्तिगत अभिज्ञेय जानकारी का खुलासा करने का अनुरोध प्राप्त होने पर प्रभावित प्रयोक्ता को निजी ईमेल सन्देशों से सूचित नहीं कर पाएगा।

अस्वीकरण edit

विकिमीडिया संस्थापन का यह मानना है कि प्रयोक्ता डाटा का रखरखाव और निजता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। यह निजता नीति, विकिमीडिया संस्थापन की अन्य नीतियों, संकल्पों, और गतिविधियों के साथ, संस्थापन द्वारा एकत्रित की गई प्रयोक्ता की सीमित जानकारी जो इसके सर्वरों पर एकत्रित और प्रतिधारित की जाती है की सुरक्षा की प्रतिबद्धता के प्रयास को दर्शता है। फिर भी, विकिमीडिया संस्थापन इस बात की गारण्टी नहीं दे सकता कि जानकारी निजी रहेगी। हम इस बात को स्वीकारते हैं कि प्रयोक्ता की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों के बावजूद भी कई ऐसे दृढ़-संकल्पी व्यक्ति हो सकते हैं जो इस जानकारी को खोज निकालने और सार्वजनिक करने के लिए डाटा-माइनिंग और अन्य उपाय विकसित कर सकते हैं। इस कारण से, विकिमीडिया संस्थापन इसकी परियोजनाओं या सम्बन्धित समितियों में भाग लेने (या योगदान देने) के दौरान प्रयोक्ता(ओं) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की अनाधिकृत पहुँच से सुरक्षा की कोई गारण्टी नहीं दे सकता।