Hindi Wikimedians/Meetups/online/20170812

प्रथम हैंगआऊट : १२ अगस्त २०१७ edit

दिनांक 12/08/2017 को हिंदी विकिपीडिया यूजर ग्रुप के अंतर्गत प्रथम हैंगआउट रात्रि 9:15 (भारतीय समयनुसार) को हुआ, इस हैंगआउट सत्र में में कुल 5 सदस्य सम्मिलित हुए। इस हैंगआउट सत्र का उद्देश्य निम्न बातों पर चर्चा करना था जिस पर सभी सदस्यों ने अपना मत व्यक्त किया।

  • हिंदी विकिपीडिया के यूजर ग्रुप बनने पर सभी सदस्यों को अपने बधाई प्रस्ताव पारित किया
  • हिंदी विकीविद्यालय के स्वतंत्र डोमेन के अस्तित्व में आने पर भी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की, इसे मुख्या धारमे लाने हेतु सभी सदस्यों के प्रयासों की गई तथा सदस्य जयप्रकाश जी के विशेष योगदान हेतु अगले सम्मेलन में उनका विशेष सम्मान करने का भी प्रस्ताव रखा गया
  • हिंदी विकिपीडिया के जनसामान्य में प्रचार प्रसार हेतु बांटने योग्य पम्फ्लेट्स, स्टीकर आदि प्रचार सामग्री निर्मित करने हेतु एक समिति बनाने पर भी विचार किया गया
  • हिंदी विकिमीडिया यूजर ग्रुप के नेतृत्व में अगले सम्मेलन किस प्रकार किए जाएंगे तथा किस प्रकार हम अधिक से अधिक सदस्यों को हैंगआउट, छोटे सम्मेलनों के माध्यम से आपस में जोड़कर दल को मजबूत बनाने की प्रक्रिया पर विचार करने हेतु चर्चा की गई

चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया की लगभग प्रत्येक रविवार को रात्रि 9:30 बजे हैंगआउट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा अपने हैंगआउट सम्मेलन की घोषणा आवश्यकता अनुसार उसी सत्र में की जाएगी

सम्मिलित सदस्यों की सूची edit

  1. सुयश द्विवेदी
  2. आर्यावर्त
  3. अनामदास
  4. जयप्रकाश